विश्व का भूगोल (Part-II)Total Questions: 461. अलास्का निम्नलिखित में से किस देश का हिस्सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012](a) ग्रीनलैंड(b) संयुक्त राज्य अमेरिका(c) कनाडा(d) रूसCorrect Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिकाSolution:अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रांत है। यह कनाडा के पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका से दूर स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का भाग है।2. निम्नलिखित को पश्चिम से पूर्व के क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008](1) लंदन(2) लिस्बन(3) फ्रैंकफर्ट(4) बेरूत(a) (1), (2), (3), (4)(b) (2), (1), (3), (4)(c) (2), (1), (4), (3)(d) (1), (2), (4), (3)Correct Answer: (b) (2), (1), (3), (4)Solution:पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़ने पर इन नगरों का सही क्रम इस प्रकार है-लिस्बन, लंदन, फ्रैंकफर्ट, बेरूत। लिस्बन पुर्तगाल में, लंदन यूनाइटेड किंगडम में, फ्रैंकफर्ट जर्मनी में और बेरूत, लेबनान में स्थित है।3. सूर्योदय का देश नाम से कौन देश प्रसिद्ध है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990](a) नॉर्वे(b) जापान(c) ब्रिटेन(d) फिनलैंडCorrect Answer: (b) जापानSolution:जापानी लोग अपने देश को 'निप्पन' कहकर पुकारते हैं, जिसका अर्थ सूर्योदय का देश होता है। अतः जापान को 'सूर्योदय का देश' (Land of Rising Sun) कहते हैं।4. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर, नहरों का शहर कहलाता है? [M.P.P.C.S. (Pre.) 2012](a) एम्स्टर्डम(b) रोम(c) वेनिस(d) एथेंसCorrect Answer: (c) वेनिसSolution:वेनिस को 'नहरों का शहर' कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।5. टर्की के उत्तर में है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991](a) काला सागर(b) कैस्पियन सागर(c) लाल सागर(d) भूमध्य सागरCorrect Answer: (a) काला सागरSolution:तुर्की या टर्की (Turkey) [नया नाम- Turkiye (तुर्किए)] एक यूरेशियाई (यूरोप एवं एशिया दोनों महाद्वीपों में विस्तृत) देश है। इसकी सीमा 4 सागरों से लगी हुई है, जो इस प्रकार हैं-उत्तर में काला सागरउत्तर पश्चिम में मारमारा सागरपश्चिम में-एजिएनदक्षिण में भूमध्य सागरअतः स्पष्ट है कि तुर्किए (टर्की) के उत्तर में काला सागर स्थित है।6. सारगैसो सागर कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021](a) उत्तरी अटलांटिक महासागर(b) दक्षिणी अटलांटिक महासागर(c) हिंद महासागर(d) उत्तरी प्रशांत महासागरCorrect Answer: (a) उत्तरी अटलांटिक महासागरSolution:'सारगैसो सागर' उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है। इस क्षेत्र में सारगैसम (Sargassum) नाम की वनस्पति बहुतायत में पाई जाती है, जिस कारण इसका नाम सारगैसो सागर पड़ा |7. नाइंटी ईस्ट रिज (90° पूर्व रिज) निम्नलिखित में से कौन-से महासागर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022](a) आर्कटिक महासागर(b) अटलांटिक महासागर(c) प्रशांत महासागर(d) हिंद महासागरCorrect Answer: (d) हिंद महासागरSolution:नाइंटी ईस्ट रिज (90° पूर्व रिज) हिंद महासागर में स्थित एक कटक का नाम है।8. निम्नलिखित सागरों में से कौन-सा 'गाजा-स्ट्रिप' के पास स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023](a) भूमध्य सागर(b) लाल सागर(c) काला सागर(d) कैस्पियन सागरCorrect Answer: (a) भूमध्य सागरSolution:गाजा स्ट्रिप के पूर्व में भूमध्य सागर, पश्चिम एवं उत्तर में इस्राइल दक्षिण में मिस्र स्थित है। यह फिलीस्तीन के अंतर्गत है, परंतु वास्तविक रूप से यहां हमास (HAMAS) का शासन है। गाजा स्ट्रिप इस्राइल एवं हमास के बीच विवाद का विषय रहा है। अभी नवीनतम इस्रराइल एवं हमास के बीच युद्ध अक्टूबर, 2023 में हुआ।9. लवणता की सर्वाधिक मात्रा जिसमें पाई जाती है, वह है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2015](a) प्रशांत महासागर(b) हिंद महासागर(c) भूमध्य सागर(d) मृत सागरCorrect Answer: (d) मृत सागरSolution:दिए गए विकल्पों में लवणता की सर्वाधिक मात्रा मृत सागर में है-मृत सागर में लवणता - 238%प्रशांत महासागर में लवणता - 34.85-36%हिंद महासागर में लवणता - 35.14-360भूमध्य सागर में लवणता - 37-39010. दक्षिण-पूर्व एशिया की सीमा पार नदी मीकांग निम्नलिखित में से किस देश से नहीं गुजरती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022](a) कम्बोडिया(b) वियतनाम(c) बांग्लादेश(d) लाओसCorrect Answer: (c) बांग्लादेशSolution:मेकांग नदी तिब्बत के पठार से उद्गमित होकर चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से प्रवाहित होती हुई दक्षिणी चीन सागर में गिरती है। बांग्लादेश में यह नदी प्रवाहित नहीं होती है।Submit Quiz12345Next »