विश्व का भूगोल (Part-II)

Total Questions: 46

31. सर्वाधिक रबर की खेती होती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) भारत में
Solution:प्रश्नकाल में सर्वाधिक रबर की खेती दिए गए विकल्पों के अनुसार, भारत में होती थी। पूर्व में अमेजन तथा जायरे बेसिन में प्राकृतिक रबर की कृषि व्यापक पैमाने पर की जाती थी, परंतु अब इन क्षेत्रों में इसकी कृषि सीमित हो गई है। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष पांच प्राकृतिक रबर उत्पादक देशों का क्रम क्रमशः इस प्रकार है- थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, आइवरी कोस्ट तथा भारत।

32. 'विटीकल्चर' किसे कहते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) अंगूर का उत्पादन
Solution:'विटीकल्चर' (Viticulture) अंगूर के उत्पादन एवं अध्ययन से संबंधित है। यह हॉर्टीकल्चर की एक शाखा का रूप है।

33. रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) द्वितीय
Solution:इंटरनेशनल सेरीकल्चरल कमीशन के वर्ष 2022 (P) के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक रेशम उत्पादन में चीन प्रथम एवं भारत द्वितीय स्थान पर है।

34. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए - [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

सूची-I (आर्थिक क्रिया/कृषि प्रदेश) सूची-II (देश) 
A. वाणिज्यिक दुग्ध उत्पादन1. अर्जेंटीना
B. वाणिज्यिक अन्न उत्पादन2. फ्रांस
C. वाणिज्यिक बागाती कृषि3. डेनमार्क
D. वाणिज्यिक फल उत्पादन4. मलेशिया

कूट:

ABCD
(a)3142
(b)1234
(c)4321
(d)2413
Correct Answer: (a)
Solution:दिए गए विकल्पों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (आर्थिक क्रिया/कृषि प्रदेश) सूची-II (देश) 
वाणिज्यिक दुग्ध उत्पादनडेनमार्क
वाणिज्यिक अन्न उत्पादनअर्जेंटीना
वाणिज्यिक बागाती कृषिमलेशिया
वाणिज्यिक फल उत्पादनफ्रांस

35. निम्नलिखित सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से कौन-सा क्षेत्र कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:नील नदी की निचली घाटी, चीन के पूर्वी मैदान, जावा द्वीप, गंगा का मैदानी क्षेत्र आदि सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र होने के साथ-साथ कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर क्षेत्र भी हैं, जबकि 'उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका का क्षेत्र सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र तो है, लेकिन कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर क्षेत्र नहीं है। अतः, विकल्प (d) सही उत्तर है।

36. निम्न में से किस देश में सर्वाधिक कोयला पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:वर्ल्ड मिनरल प्रोडक्सन 2018-22 के अनुसार वर्ष 2022 में कोयला उत्पादक शीर्ष तीन देश क्रमशः इस प्रकार थे चीन, भारत तथा इंडोनेशिया।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अन्य तीन से भिन्न है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) बॉक्साइट
Solution:बॉक्साइट अन्य तीनों से भिन्न है, क्योंकि यह एल्युमीनियम का अयस्क है। जबकि अन्य तीनों लोहे के अयस्क हैं।

38. बॉक्साइट किसकी कच्ची धातु है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) एल्युमीनियम
Solution:बॉक्साइट अन्य तीनों से भिन्न है, क्योंकि यह एल्युमीनियम का अयस्क है। जबकि अन्य तीनों लोहे के अयस्क हैं।

39. रास तनुरा तेल शोधनशाला कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) सऊदी अरब
Solution:रास तनुरा तेल शोधनशाला, फारस की खाड़ी के तटीय क्षेत्र की सर्वाधिक पुरानी तेल शोधनशाला है। यह सऊदी अरब में जुबैल बंदरगाह नगर के निकट स्थित है। इस शोधनशाला की शुरुआत वर्ष 1945 में हुई थी।

40. लुफ्थांसा किस देश की विमान सेवा है? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) जर्मनी
Solution:लुफ्थांसा, जर्मनी की यात्री विमान सेवा है।