विश्व की नदियांTotal Questions: 321. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, कांगो बेसिन का भाग है? [I.A.S. (Pre) 2023](a) कैमरून(b) नाइजीरिया(c) दक्षिण सूडान(d) युगांडाCorrect Answer: (a) कैमरूनSolution:कांगो बेसिन छह देशों में विस्तारित है- कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी और गैबन। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।2. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी सबसे लंबी है? [I.A.S. (Pre) 2007](a) अमेजन(b) आमूर(c) कांगो(d) लीनाCorrect Answer: (a) अमेजनSolution:उपर्युक्त प्रश्न में दी गई नदियां विश्व की सर्वाधिक लंबी नदियों में सम्मिलित हैं। विश्व की सर्वाधिक लंबी तीन नदियां और उनकी लंबाई इस प्रकार है-नदीलंबाई (किमी. में)1. नील नदी66952. अमेजन नदी64373. यांग्त्सी (चेंग जियांग)63003. दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है- [48th to 52nd B.P.S.C (Pre) 2008](a) नील(b) अमेजन(c) मिसीसिपी(d) गंगाCorrect Answer: (b) अमेजनSolution:अमेजन, दक्षिणी अमेरिका की सबसे लंबी तथा अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से संसार की सबसे बड़ी नदी है।4. निम्नलिखित में से कौन-सा देश नील नदी द्वारा अपवाहित नहीं होता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013](a) चाड(b) इथिओपिया(c) सूडान(d) युगांडाCorrect Answer: (a) चाडSolution:दिए गए विकल्पों में से नील नदी चाड में प्रवाहित नहीं होती है जबकि इथिओपिया (नीली नील), सूडान एवं युगांडा में नील नदी प्रवाहित होती है।5. काला सागर में गिरने वाली नदी द्वय हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999](a) वोल्गा-डेन्यूब(b) नीपर-वोल्गा(c) नीपर-डेन्यूब(d) यूराल-वोल्गाCorrect Answer: (c) नीपर-डेन्यूबSolution:नीपर नदी (Dnieper River) - यह मॉस्को के पश्चिमी भाग से उद्गमित होकर काला सागर में मिल जाती है। डेन्यूब नदी (Danube River) - यह यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम जर्मनी से होता है तथा यह काला सागर में मिल जाती है।6. वोल्गा नदी कहां गिरती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992 R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992](a) लाल सागर(b) कैस्पियन सागर(c) काला सागर(d) भूमध्य सागरCorrect Answer: (b) कैस्पियन सागरSolution:वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में गिरती है।7. निम्नांकित में से कौन नदी अंश घाटी से बहती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998](a) अमेजन(b) सिंधु(c) वोल्गा(d) राइनCorrect Answer: (d) राइनSolution:स्विस आल्प्स पर्वत क्षेत्र से निकलने वाली राइन नदी (Rhine River) भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर प्रवाहित होती हुई उत्तरी सागर में मिल जाती है।8. एल्ब नदी और राइन नदी किस सागर में अपना जल गिराती हैं? [Raj. P.S.C. (Pre) 2023](a) उत्तरी सागर(b) भूमध्य सागर(c) एड्रियाटिक सागर(d) ब्लैक सी (काला सागर)(e) अनुत्तरित प्रश्नCorrect Answer: (a) उत्तरी सागरSolution:यूरोप में प्रवाहित होने वाली एल्ब एवं राइन नदियां उत्तरी सागर में अपना जल गिराती हैं। एल्ब नदी का उद्गम चेक गणराज्य के करकोनोज पर्वत (Karkonosze Mountain) से होता है। राइन नदी का उद्गम स्विस आल्प्स से होता है।9. निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया से संबंधित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996](a) लोप नोर(b) आमूर(c) नाइजर(d) टिगरिसCorrect Answer: (c) नाइजरSolution:नाइजर नदी (Niger River) पश्चिमी अफ्रीका में स्थित फौटा जलॉ न उच्च भूमि (Fouta Djallon Highlands) से निकलकर गिनी की खाड़ी में मिल जाती है। यह एशिया से संबंधित न होकर अफ्रीका से संबंधित है।10. अफ्रीका की कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010](a) जाम्बेजी(b) लिम्पोपो(c) कांगो(d) नाइजरCorrect Answer: (b) लिम्पोपोSolution:अफ्रीका की लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।Submit Quiz1234Next »