विश्व की नदियां

Total Questions: 32

11. वह देश जो अरीय अपवाह का उदाहरण प्रस्तुत करता है, है- [U.P.P.S.C. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) श्रीलंका
Solution:श्रीलंका का दक्षिण मध्यवर्ती भाग सबसे ऊंचा भू-भाग है, यहां की नदियां साधारणतया छोटी हैं, जो उच्च भू-भाग से बाहर की ओर अरीय रूप में बहती हैं।

12. हिमानी झील इटारका निम्नलिखित नदियों में से किस एक का स्रोत है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) मिसीसिपी
Solution:यूएसए के मिनिसोट्टा में स्थित हिमानी झील इटास्का मिसीसिपी नदी का स्रोत है। ओहियो, अरकंसास, रेड रिवर आदि मिसीसिपी की सहायक नदियां हैं। मिसीसिपी नदी मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है।

13. मेकांग नदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

1. मेकांग का उद्गम तिब्बत के पठार से है।

2. मेकांग का डेल्टा दक्षिण कंबोडिया में स्थित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:मेकांग तटीय डेल्टा दक्षिणी-पश्चिम वियतनाम में स्थित है, जहां मेकांग नदी दक्षिण चीन सागर तक पहुंचती है। यह तिब्बत पठार से निकलती है तथा लगभग 4909 किमी. प्रवाहित होकर दक्षिण चीन सागर में गिरती है। यह 6 देशों में चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया तथा वियतनाम से होकर प्रवाहित होती है।

14. निम्नलिखित में से कौन सी झील पूर्णतया संयुक्त राज्य में है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) मिशिगन
Solution:मिशिगन झील उत्तरी अमेरिका की पांच महान झीलों में से एक है और एममात्र पूर्णतया संयुक्त राज्य में स्थित है।

15. निम्नलिखित में से किस नदी के मुहाने पर 'पक्षी के पैर' की आकृति का डेल्टा बनता है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) मिसिसिपी
Solution:मिसिसिपी नदी के मुहाने पर 'पक्षी के पैर' की आकृति का डेल्टा बनता है।

16. नीली नील (ब्ल्यू नाइल) नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) ताना झील
Solution:अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रवाहित होने वाली विश्व की सबसे लंबी नदी 'नील' एक अंतरराष्ट्रीय नदी है। यह भूमध्य सागर में गिरती है। इसका उद्गम श्वेत नील नदी के रूप में मध्य-पूर्व अफ्रीका स्थित महान विक्टोरिया झील से होता है। हालांकि नवीन अनुसंधानों में दक्षिणी रवांडा में किवू झील (Lake Kivu) के निकट न्यूंगवे वनों (Nyungwe Forests) को श्वेत नील नदी का उद्‌गम माना जा रहा है। यहां इसे विक्टोरिया नील के नाम से जाना जाता है। इसकी मुख्य सहायक नदियों में नीली नील नदी (Blue Nile River) सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जो 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' के देश इथियोपिया की 'ताना झील' (Tana Lake) से उद्गमित होती है। 'श्वेत नील' तथा 'नीली नील' नदियों के परस्पर सम्मिलन के फलस्वरूप नील नदी का आविर्भाव होता है।

17. कथन : [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

कथन (A): मित्र नील नदी का उपहार है।

कारण (R) : वह सहारा मरुस्थल में एक नखलिस्तान है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a ) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:नील नदी की उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त जल स्रोत से मिस्र की अधिकांश आबादी लाभान्वित होती है, अतः मिस्र को नील नदी का उपहार कहा जाता है। नील नदी जिन क्षेत्रों से प्रवाहित होती है, वह क्षेत्र इस मरुस्थल में मरुद्यान (नखलिस्तान) के समान है।

18. नीचे दिए हुए मानचित्र पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) सालवीन
Solution:उपर्युक्त मानचित्र म्यांमार से संबंधित है, जिसके पूर्वी भाग पर उत्तर से दक्षिण प्रवाहित होने वाली सालवीन नदी (Salween River) दर्शाई गई है। सालवीन नदी तिब्बत से निकलकर लगभग 2815 किमी. की दूरी तय करके अंडमान सागर में समुद्र से मिल जाती है।

19. एशिया की निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण को प्रवाहित होती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) सालवीन
Solution:आमूर अपने उद्गम क्षेत्र से उत्तर-पूर्व तथा लीना और ओब नदियां उत्तर की ओर प्रवाहित होती हैं, जबकि सालवीन नदी अपने उद्गम क्षेत्र से दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है।

20. एशिया की सबसे लंबी नदी है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) यांग्त्सी
Solution:एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्सी नदी (Yangtze River) है, जो चीन में प्रवाहित होते हुए प्रशांत महासागर के पूर्वी चीन सागर में गिरती है।