विश्व की नदियां

Total Questions: 32

21. महावेली गंगा एक नदी है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) श्रीलंका की
Solution:महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लंबी नदी है, जो उत्तर-पूर्व की ओर बहते हुए श्रीलंका के पूर्वी तट पर कोड्डियार की खाड़ी (बंगाल की खाड़ी) में मिल जाती है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) रोन - स्पेन
Solution:रोन नदी स्विट्जरलैंड के जेनेवा से होकर बहती हुई भूमध्य सागर में लियोन की खाड़ी में गिरती है। नीपर-यूक्रेन, पो-इटली तथा राइन-जर्मनी से होकर प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां हैं।

23. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित देशों में से किसमें नहीं बहती ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) मलेशिया
Solution:मेकांग नदी तिब्बत के पठार से उद्गमित होकर चीन के युन्नान प्रांत, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से प्रवाहित होती हुई दक्षिणी चीन सागर में गिरती है। बांग्लादेश में यह नदी प्रवाहित नहीं होती है।

24. दक्षिण-पूर्व एशिया की सीमा पार नदी मीकांग निम्नलिखित में से किस देश से नहीं गुजरती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) बांग्लादेश
Solution:मेकांग नदी तिब्बत के पठार से उद्गमित होकर चीन के युन्नान प्रांत, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से प्रवाहित होती हुई दक्षिणी चीन सागर में गिरती है। बांग्लादेश में यह नदी प्रवाहित नहीं होती है।

25. सर और अमु नदियां गिरती हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) अरल सागर में
Solution:सर दरया और आमु दरया मध्य एशिया की महत्वपूर्ण नदियां हैं। ये मध्य एशिया के अलग-अलग पर्वतों से निकलकर अरल सागर में गिरती हैं।

26. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : [I.A. S. (Pre) 2020]

नदीमें जाकर मिलती है
1. मेकांगअण्डमान सागर
2. थेम्सआयरिश सागर
3. वोल्गाकैस्पियन सागर
4. जाम्बेजीहिंद महासागर

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 3 और 4
Solution:
नदीमें जाकर मिलती है
1. मेकांगदक्षिण चीन सागर
2. थेम्सउत्तरी सागर
3. वोल्गाकैस्पियन सागर
4. जाम्बेजीहिंद महासागर

27. अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से जो विश्व की सबसे लंबी नदी है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]

Correct Answer: (b) अमेजन
Solution:अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी 'अमेजन नदी' (Amazon River) है। इसका अपवाह क्षेत्र अनुमानतः 70 लाख वर्ग किमी. से अधिक तथा लंबाई लगभग 6,437 किमी. है।

28. निम्नलिखित में से कौन विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) अमेजन
Solution:अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका में प्रवाहित होने वाली विश्व की सबसे बड़ी एवं नील नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी है। अमेजन नदी का बेसिन ब्राजील, पेरू, बोलीविया, वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वेडोर, गुयाना, सूरीनाम, एवं फ्रेंच गुयाना में विस्तृत है।

29. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी विषुवत रेखा को दो बार पार करती है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) जायरे
Solution:कांगो नदी, जिसे जायरे (Zaire) नदी के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी नील नदी के पश्चात अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह विषुवत रेखा को दो बार पार करती है।

30. A, B, C और D के रूप में चिह्नांकित अपवाह द्रोणियों को नीचे सूची में दिए गए नामों के साथ सुमेलित कीजिए और अपवाह द्रोणियों के नामों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

1. गंगा-ब्रह्मपुत्र

2. सिंधु

3. पराना

4. जाम्बेजी

ABCD
(a)3124
(b)1342
(c)1324
(d)3142

 

Correct Answer: (d)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में चिह्नित अपवाह द्रोणियों का सही क्रम इस प्रकार है-A-पराना नदी (द. अमेरिका)
B-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी (एशिया)
C-जाम्बेजी नदी (अफ्रीका)
D-सिंधु नदी (एशिया)
अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।