विश्व की पर्वत श्रेणियां

Total Questions: 41

11. ड्रेकन्सबर्ग पर्वत है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007 U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) दक्षिण अफ्रीका में
Solution:ड्रेकन्सबर्ग पर्वत (Drakensberg Mountain) दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत है। इसका विस्तार मुख्यतः दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो में है। अतः स्पष्ट है कि सही उत्तर विकल्प (c) है।

12. किस महाद्वीप में एटलस पर्वत स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) अफ्रीका
Solution:एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया देशों में विस्तारित है।

13. एटलस पर्वत किस महाद्वीप में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) अफ्रीका
Solution:एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया देशों में विस्तारित है।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

सूची-I(पर्वत)सूची-II(देश)
A. एलेघेनी1. कनाडा
B. कैंटाब्रियन2. ईरान
C. एलबुर्ज3. स्पेन
D. मैकेंजी4. संयुक्त राज्य अमेरिका

 

ABCD
(a)4321
(b)4132
(c)2341
(d)1423
Correct Answer: (a) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:प्रश्नगत पर्वत और उनसे संबंधित देशों का क्रम निम्नानुसार है-
(पर्वत)(देश)
एलेघेनीसंयुक्त राज्य अमेरिका
कैंटाब्रियनस्पेन
एलबुर्जईरान
मैकेंजीकनाडा

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

सूची-1 (पर्वत शिखर)सूची-II (महाद्वीप)
A. कोसिस्कोI. यूरोप
B. मैकिन्लेii. अफ्रीका
C. अल्ब्रूसiii. ऑस्ट्रेलिया
D. किलिमंजारोiv. उत्तरी अमेरिका

 

ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiviiii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv

 

Correct Answer: (a) A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
Solution:निम्न तथ्यों के आधार पर सुमेलन करें-

1. कोसिस्को (ऊं. 2228 मी.) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में अवस्थित पर्वत है। यह ऑस्ट्रेलिया मुख्य भूमि का सबसे ऊंचा पर्वत है।

2. मैकिन्ले (ऊं. 6190 मी.) उत्तरी अमेरिका (अलास्का) का सर्वोच्च पर्वत है। 2015 में इसका नाम परिवर्तित कर डेनाली करने का निर्णय लिया गया।

3. अल्बूस (ऊं. 5642 मी.) रूस एवं यूरोप का सर्वोच्च पर्वत है।

4. किलिमंजारो (ऊं. 5895 मी.) तंजानिया में स्थित है।

यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।

16. निम्नांकित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) अल्बूस - एशिया
Solution:निम्न तथ्यों के आधार पर सुमेलन करें-

1. कोसिस्को (ऊं. 2228 मी.) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में अवस्थित पर्वत है। यह ऑस्ट्रेलिया मुख्य भूमि का सबसे ऊंचा पर्वत है।

2. मैकिन्ले (ऊं. 6190 मी.) उत्तरी अमेरिका (अलास्का) का सर्वोच्च पर्वत है। 2015 में इसका नाम परिवर्तित कर डेनाली करने का निर्णय लिया गया।

3. अल्बूस (ऊं. 5642 मी.) रूस एवं यूरोप का सर्वोच्च पर्वत है।

4. किलिमंजारो (ऊं. 5895 मी.) तंजानिया में स्थित है।

यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।

17. विश्व की निम्न पर्वत श्रृंखलाओं को उनकी लंबाई के अवरोही क्रम में रखिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

(i) एंडीज
(ii) ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
(iii) हिमालय
(iv) रॉकी

ABCD
(a)(i)(iii)(iv)(ii)
(b)(i)(iv)(iii)(ii)
(c)(iv)(i)(ii)(iii)
(d)(iv)(iii)(i)(ii)

 

Correct Answer: (b) A-(i), B-(iv), C-(iii), D-(ii)
Solution:विकल्प में दी गई पर्वत श्रृंखलाओं की लंबाई का अवरोही क्रम इस प्रकार है-
पर्वतस्थितिसर्वोच्च बिंदुऊं. (मी.)लंबाई (किमी.)
एंडीजप. द. अमेरिकाअकांकागुआ69627000- 8900
रॉकीप.-उ. अमेरिकामाउंट एल्बर्ट44014800
ग्रेट डिवाइडिंग रेंजपूर्वी ऑस्ट्रेलियाकोस्यूस्को22283700
हिमालय पर्वत श्रेणीभारतमाउंट एव- रेस्ट8848.862500

हिमालय पर्वत श्रेणी (Himalaya Mountain Range) के बजाए यदि विस्तारित पर्वत हिमालय पर्वत तंत्र (Himalaya Mountain System) की लंबाई को संज्ञान में लिया जाए, तो दिए गए विकल्पों में यह तीसरे क्रम पर हो जाएगा। क्योंकि हिमालय तंत्र की कुल लंबाई हिमालय श्रृंखला से लगभग 1400 किमी. अधिक अर्थात लगभग 3900 किमी है। तदनुसार अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) है।

18. आल्प्स पर्वत श्रेणी निम्न में से किस देश का हिस्सा नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) इंग्लैंड
Solution:आल्प्स पर्वत श्रेणी मध्यवर्ती यूरोप में स्थित है। इसका विस्तार मुख्यतः फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं स्विट्जरलैंड में है। इसका सर्वोच्च बिंदु मॉट ब्लैंक है, आल्प्स पर्वत नवीन मोड़दार पर्वत का प्रमुख उदाहरण है। अतः आल्प्स पर्वत का विस्तार इंग्लैंड में नहीं है।

19. यूरोप की एक पर्वत श्रृंखला है- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) आल्प्स
Solution:आल्प्स पर्वत श्रेणी मध्यवर्ती यूरोप में स्थित है। इसका विस्तार मुख्यतः फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं स्विट्जरलैंड में है। इसका सर्वोच्च बिंदु मॉट ब्लैंक है, आल्प्स पर्वत नवीन मोड़दार पर्वत का प्रमुख उदाहरण है। अतः आल्प्स पर्वत का विस्तार इंग्लैंड में नहीं है।

20. ह्वाइट पर्वत पाए जाते हैं- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका में
Solution:ह्वाइट पर्वत (White Mountain) सं.रा. अमेरिका के न्यू हैम्पशायर एवं मायने (Maine) में विस्तारित हैं।