विश्व की पर्वत श्रेणियां

Total Questions: 41

21. भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारित करने वाली तीन पर्वत श्रेणियां हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) उक्त में से कोई नहीं
Solution:बर्मीज अराकान योमा पर्वत चाप पश्चिमी म्यांमार में भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारित करने वाली मुख्य श्रेणी है। इसकी प्रमुख पहाड़ियां नगा, चिन, लुशाई, पटकोई हैं। सर्वोच्च चोटी नत्मा टांग (Natma Taung) (माउंट विक्टोरिया) है। खासी पहाड़ी मेघालय में स्थित है, यह म्यांमार की सीमा निर्धारित नहीं करती है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

22. स्पेन और फ्रांस के मध्य कौन-सा पर्वत सीमा बनाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) पिरेनीज
Solution:स्पेन और फ्रांस के मध्य पिरेनीज पर्वत सीमा बनाता है। यह पर्वत आइबेरियन प्रायद्वीप को शेष यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इसका विस्तार बिस्के की खाड़ी से भूमध्य सागर तक है।

23. यूरोप में पिरेनीज पर्वत श्रृंखला किन दो देशों को अलग करती है? [66th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) स्पेन और फ्रांस
Solution:स्पेन और फ्रांस के मध्य पिरेनीज पर्वत सीमा बनाता है। यह पर्वत आइबेरियन प्रायद्वीप को शेष यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इसका विस्तार बिस्के की खाड़ी से भूमध्य सागर तक है।

24. कौन-सा पर्वत फ्रांस व स्पेन के मध्य सीमा बनाता है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) पिरेनीज
Solution:स्पेन और फ्रांस के मध्य पिरेनीज पर्वत सीमा बनाता है। यह पर्वत आइबेरियन प्रायद्वीप को शेष यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इसका विस्तार बिस्के की खाड़ी से भूमध्य सागर तक है।

25. 'गोलन हाइट्स' के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किससे संबंधित घटनाओं के संदर्भ में यदा-कदा समाचारों में आता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) मध्य-पूर्व (मिडिल-ईस्ट)
Solution:गोलन हाइट्स (Golan Heights) मध्य-पूर्व एशिया में स्थित है। यह दक्षिण-पश्चिम सीरिया में स्थित एक चट्टानी पठार है। इसका राजनीतिक एवं सामारिक महत्व है। वर्ष 1967 के युद्ध में इस्राइल ने सीरिया से गोलन हाइट्स को जब्त कर लिया था। वर्ष 1981 में इस्राइल ने इस पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मूल स्थलरूप है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) ज्वालामुखी शंकु
Solution:ज्वालामुखी शंकु एक मूल स्थलरूप है। यह ज्वालामुखीय छिद्र से ऊपर फेंके गए टुकडों एवं लावा तथा राख से बनता है, जो एक केंद्रीय क्रेटर के साथ शंकु के आकार में वेंट के चारों ओर जमा होता है। अवशिष्ट पर्वत मूल रूप से पर्वत होते हैं लेकिन अपरदन कार्य के कारण वे अवशिष्ट पर्वत बन जाते हैं। इसी प्रकार अपरदनात्मक जलप्रपात तथा मोनाडनॉक भी अपरदनात्मक कार्य के बाद बनते हैं।

27. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए : [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

(पर्वत शिखर)(स्थिति/देश)
A. अल्बरूस (अल्ब्रुस)(i) न्यूजीलैंड
B. किलिमंजारो(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका
C. माउंट कुक(iii) तंजानिया
D. मैकिन्ले(iv) रूस

 

ABCD
(a)(iii)(iv)(ii)(i)
(b)(iv)(ii)(iii)(i)
(c)(iv)(iii)(i)(ii)
(d)(iii)(i)(iv)(ii)

 

Correct Answer: (c) A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
Solution:
(पर्वत शिखर)(स्थिति/देश)
 अल्बरूस (अल्ब्रुस)रूस
 किलिमंजारोतंजानिया
माउंट कुकन्यूजीलैंड
मैकिन्ले संयुक्त राज्य अमेरिका

28. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

सूची - 1सूची - II
A. एटलस1. फ्रांस/स्पेन
B. किलिमंजारो 2. इक्वेडोर
C. चिम्बराजो3. तंजानिया
D. पिरेनीज4. मोरक्को

 

ABCD
(a)4321
(b)4123
(c)2341
(d)1342

 

Correct Answer: (a) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:
सूची - 1सूची - II
एटलसमोरक्को
किलिमंजारोतंजानिया
 चिम्बराजो इक्वेडोर
 पिरेनीज फ्रांस/स्पेन

29. हिमालय का विस्तार अराकान योमा जिस देश में स्थित है, वह है- [I.A.S. (Pre) 1995 R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]

Correct Answer: (a) म्यांमार
Solution:बर्मीज अराकान योमा पर्वत चाप पश्चिमी म्यांमार में भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारित करने वाली मुख्य श्रेणी है। इसकी प्रमुख पहाड़ियां नगा, चिन, लुशाई, पटकोई हैं। सर्वोच्च चोटी नत्मा टांग (Natma Taung) (माउंट विक्टोरिया) है। खासी पहाड़ी मेघालय में स्थित है, यह म्यांमार की सीमा निर्धारित नहीं करती है।

30. ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत स्थित है- [U.P. Lower (Sub.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) जर्मनी में
Solution:ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत जर्मनी में स्थित है।