विश्व के नगर

Total Questions: 28

1. निम्न में से अलास्का किस देश का हिस्सा है? [Uttarkhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) यू.एस.ए.
Solution:अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रांत है। यह कनाडा के पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका से दूर स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का भाग है।

2. अलास्का निम्नलिखित में से किस देश का हिस्सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रांत है। यह कनाडा के पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका से दूर स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का भाग है।

3. कैलिफोर्निया (यू.एस.ए.) के निम्नलिखित नगरों में से कौन-सा 'सिलिकॉन घाटी' के अंतर्गत अवस्थित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) सांता रोसा
Solution:दिए गए विकल्पों में 'सांता रोसा' सिलिकॉन घाटी के अंतर्गत अवस्थित नहीं है। सांता रोसा (Santa Rosa) कैलिफोर्निया (USA) के सोनोमा काउंटी के अंतर्गत एक काउंटी सीट (County Seat) है।

4. निम्नलिखित नगरों में कौन से एक में दक्षिण अफ्रीका की पार्लियामेंट स्थित है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) केपटाउन
Solution:दक्षिण अफ्रीका की संसद (Parliament) केपटाउन में स्थित है। केपटाउन को दक्षिण अफ्रीका की विधायी (Legislative) राजधानी कहते हैं। प्रिटोरिया में सीट ऑफ गवर्नमेंट स्थित है। प्रिटोरिया को दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक (Administrative) राजधानी कहते हैं। ब्लोएमफोंटीन (Bloemfontein) को दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी (Judicial Capital) कहते हैं।

5. उत्तर से दक्षिण की ओर जाते हुए दिए गए पाकिस्तानी नगरों का सही अनुक्रम कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) पेशावर-इस्लामाबाद-गुजरांवाला-मुल्तान
Solution:विकल्प में दिए गए पाकिस्तान के नगरों की अवस्थिति उत्तर से दक्षिण की ओर जाते हुए निम्न प्रकार से मिलती है-

उत्तर

• पेशावर

• इस्लामाबाद

• गुजरांवाला

• मुल्तान

दक्षिण

6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

सूची-I(नगर/शहर)सूची-II(देश)
A. दावोस1. स्पेन
B. बार्सिलोना2. न्यूजीलैंड
C. ऑकलैंड3. श्रीलंका
D. कैंडी4. स्विट्जरलैंड

 

ABCD
(a)4123
(b)2314
(c)1243
(d)3421

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
(नगर/शहर)(देश)
दावोसस्विट्जरलैंड
बार्सिलोनास्पेन
ऑकलैंडन्यूजीलैंड
कैंडीश्रीलंका

7. कांटो मैदान जिस देश में है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]

Correct Answer: (d) जापान
Solution:कांटो मैदान (Kanto Plain) जापान का अत्यधिक विकसित, नगरीकृत और औद्योगिक भाग है।

8. मेक्सिको देश स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) उत्तर अमेरिका महाद्वीप में
Solution:मेक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। इसके उत्तर में संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दक्षिण-पश्चिम में ग्वाटेमाला तथा दक्षिण-पूर्व में बेलीज है।

9. कांगो स्थित है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) अफ्रीका में
Solution:कांगो गणराज्य देश अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। विषुवतीय प्रदेश में स्थित होने के कारण यहां उष्णार्द्र जलवायु पाई जाती है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य भी अफ्रीका महाद्वीप के विषुवतीय प्रदेश में स्थित उष्णार्द्र जलवायु वाला देश है।

10. निम्नलिखित में से किस एक में माल्टा अवस्थित है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) भूमध्य सागर
Solution:मात्र 316 वर्ग किमी. क्षेत्रफल वाला लघु द्वीपीय देश माल्टा दक्षिणी यूरोप में भूमध्य सागर में अवस्थित है।