विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण (भाग – 2)

Total Questions: 38

11. दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) उरुग्वे
Solution:प्रश्नकाल तथा विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रश्नगत देशों में नगरीय जनसंख्या का कुल जनसंख्या में प्रतिशत वर्ष 2022 में निम्नवत है -
देशनगरीय जनसंख्या प्रतिशत (वर्ष 2022)
अर्जेंटीना92.0
ब्राजील88
उरुग्वे96.0
वेनेजुएला88.0

12. दक्षिण एशिया के निम्नलिखित देशों के प्रतिशत नगरीकरण का निम्नलिखित में से कौन अवरोही क्रम है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. 2010 U. P. R. O./A.R.O. (Mains) 2014]

1. बांग्लादेश            2. भारत

3. पाकिस्तान        4. श्रीलंका

Correct Answer: (b) 3,2,1 एवं 4
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में शहरी जनसंख्या (कुल जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में) के संदर्भ में प्रश्नगत राष्ट्रों की स्थिति इस प्रकार है- बांग्लादेश (40) > पाकिस्तान (38) > भारत (36) > श्रीलंका (19)। अतः वर्तमान संदर्भ में किसी भी विकल्प का अनुक्रम सही नहीं है।

13. निम्नलिखित में से कौन एक दक्षिण एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014 U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) भूटान
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प में दिए गए देशों में से सर्वाधिक नगरीकृत देश पाकिस्तान था। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में विकल्पगत देशों में नगरीकरण का स्तर या शहरी जनसंख्या का प्रतिशत इस प्रकार है-भारत (36%), श्रीलंका (19%), भूटान (44%) एवं पाकिस्तान (38%)। इस प्रकार दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 के संदर्भ में विकल्पगत देशों में सर्वाधिक नगरीकृत देश भूटान है। अतः वर्तमान में विकल्प (b) सही उत्तर है।

14. निम्नलिखित में से कौन पश्चिम एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) कुवैत
Solution:प्रश्नकाल तथा विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विकल्पगत पश्चिम एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश कुवैत ही है। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विकल्पगत देशों में शहरी जनसंख्या (कुल जनसंख्या का %) इस प्रकार है :
देशनगरीय जनसंख्या का % (वर्ष 2022)
इजराइल93
कतर99.0
कुवैत100
सऊदी अरब85

15. संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) टोक्यो-याकोहामा
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी विकल्प (d) सही उत्तर है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या के संदर्भ में वर्ष 2023 में शीर्ष 3 देशों का क्रम निम्न है- टोक्यो > दिल्ली > शंघाई। 'World Urbanisation Prospects: Revision 2018' के अनुसार, जनसंख्या (मिलियन में) के संदर्भ में विश्व के पांच सबसे बड़े शहर / UA निम्न हैं- टोक्यो (37.5 मि.), दिल्ली (28.5 मि.), शंघाई (25.6 मि.), साओ पाउलो (21.7 मि.) तथा मेक्सिको सिटी (21.6 मि.)। इस रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या के संदर्भ में वर्ष 2030 तक दिल्ली, टोक्यो को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर होगा।

16. एशिया का सबसे बड़ा नगर है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) टोक्यो
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी विकल्प (d) सही उत्तर है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या के संदर्भ में वर्ष 2023 में शीर्ष 3 देशों का क्रम निम्न है- टोक्यो > दिल्ली > शंघाई। 'World Urbanisation Prospects: Revision 2018' के अनुसार, जनसंख्या (मिलियन में) के संदर्भ में विश्व के पांच सबसे बड़े शहर / UA निम्न हैं- टोक्यो (37.5 मि.), दिल्ली (28.5 मि.), शंघाई (25.6 मि.), साओ पाउलो (21.7 मि.) तथा मेक्सिको सिटी (21.6 मि.)। इस रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या के संदर्भ में वर्ष 2030 तक दिल्ली, टोक्यो को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर होगा।

17. भारत का निम्न में से कौन-सा नगरीय केंद्र विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 10 शहरों में से एक है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (e) (c) & (d)
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 10 शहरों में भारत का बृहत मुंबई शामिल था। वर्ष 2023 में मुंबई तथा दिल्ली दोनों विश्व के शीर्ष 10 बड़े शहरों में शामिल हैं।

18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016 U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

अभिकथन (A) : नगरीकरण, औद्योगीकरण का अनुसरण करता है।

कारण (R) : विकासशील देशों में नगरीकरण अपने आप में एक आंदोलन है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:औद्योगीकरण सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की अवधि है, जो एक मानव समूह से कृषि समाज से औद्योगिकरण समाज में बदल देती है। औद्योगीकरण की वजह से ही बड़े-बड़े शहरों का विकास हुआ है। अतः नगरीकरण, औद्योगीकरण का अनुसरण करता है। विकासशील देशों में नगरीकरण अपने आप में भी एक आंदोलन है। अतः विकल्प (b) इसका सही उत्तर है।

19. कथन (A): एशियाई नगर अत्यधिक नगरीकृत हैं। [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

कारण (R) : उनकी वृद्धि आर्थिक विकास को लांघ गई है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) एवं (R) दोनों सही है, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:अधिकांश एशियाई नगर अत्यधिक नगरीकरण की समस्या से ग्रस्त हैं। इसका प्रमुख कारण है कि इन नगरों के नगरीकृत होने की वृद्धि दर आर्थिक विकास को लांघ गई है। इसी कारण यहां के अधिकांश नगरों में मलिन बस्तियों में रहने वालों की जनसंख्या बढ़ रही है।

20. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

अभिकथन (A) : पश्चिमी देशों के नगरों में पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों की संख्या अधिक पाई जाती है।

कारण (R) : पश्चिमी देशों में कृषि कार्य नवीन तकनीकों से किए जाते हैं, जिसमें पुरुषों की भागीदारी अधिक होती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए ।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:विकसित पश्चिमी देशों में मुख्यतः मशीनीकृत नवीन तकनीक से कृषि की जाती है, जो मुख्यतः पुरुषों द्वारा की जाती है और महिलाएं काम की तलाश में मुख्यतः नगरों में रहती हैं। अतः वहां नगरों में महिलाओं की आबादी पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। अतः कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।