विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण (भाग – 2)

Total Questions: 38

21. आर्थिक रूप से सक्रिय स्त्रियों की संख्या (जिनमें विद्यार्थी और वे महिलाएं सम्मिलित नहीं हैं, जो अपने घरों पर ही घरेलू काम- काज करती हैं) कार्यशील आयु की (सामान्यतया 15-64 वर्ष के आयु-समूह में) सभी स्त्रियों के प्रतिशत के रूप में, वर्ष 1996 में सर्वाधिक थी- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) चीन में
Solution:प्रश्नकाल तथा विश्व बैंक द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (b) ही सही उत्तर है। विश्व बैंक के अद्यतन आंकड़ों अनुसार,

इस संदर्भ में उक्त देशों की वर्तमान स्थिति निम्नवत है-

देशमहिलाओं की श्रमबल सहभागिता दर (2023) 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग वालों के जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में
चीन61
यू.एस.ए.57
रूस54
दक्षिण कोरिया56

22. कथन (A) : संसार के दो प्रतिशत लोग अपनी मातृभूमि के बाहर निवास करते हैं। [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

कारण (R) : ओशीनिया में प्रवासी लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत अधिकतम है।

Correct Answer: (d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर है। World Migration Report, 2022 के अनुसार, विश्व में प्रवासियों की कुल संख्या 281 मिलियन है, जो कि विश्व की कुल जनसंख्या का 3.6 प्रतिशत है। प्रवासी लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत अभी भी ओशीनिया में सर्वाधिक है। इस प्रकार, प्रश्नकाल एवं वर्तमान दोनों ही संदर्भ में सही उत्तर विकल्प (d) है। World Development Report, 2023 के अनुसार, विश्व में कुल प्रवासियों की संख्या 184 मिलियन है, जो कुल जनसंख्या का 2.3 प्रतिशत है।

23. आज कुल जनसंख्या में प्रवासी लोगों का प्रतिशत अधिकतम है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) यूनाइटेड अरब अमीरात में
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था, जबकि वर्तमान में विकल्प (c) सही उत्तर है। World Development Report, 2023 के अनुसार भी प्रवासियों के संदर्भ में यू.ए.ई. शीर्ष पर है। उसके बाद कतर का स्थान है। World Migration Report, 2022 के अनुसार, वर्ष 2020 में शीर्ष पर संयुक्त अरब अमीरात है, जहां की 88 प्रतिशत जनसंख्या प्रवासियों (Immigrants) की है, जबकि दूसरे स्थान पर कतर है, जहां कुल जनसंख्या में प्रवासियों का प्रतिशत 77 है।

24. सर्वाधिक प्रवासी जनसंख्या पाई जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) यूरोप में
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (c) ही सही उत्तर है। World Migration Report, 2022, के अनुसार, क्षेत्रानुसार प्रवासियों की संख्या इस प्रकार है-

ओशीनिया                          -             9.0 मिलियन

यूरोप                                  -             81.7 मिलियन

अफ्रीका                              -             15.8 मिलियन

उत्तरी अमेरिका (यूएसए       -            53.3 मिलियन

एवं कनाडा सहित)

25. कथन (A) : चीन की जनसंख्या वृद्धि नाटकीय ढंग से धीमी पड़ गई है। कारण (R) : एक बच्चा प्रति परिवार नीति के कारण उसकी प्रजनन दर में कमी आई है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1999 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) (A) द्वारा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:चीन में कुल प्रजनन दर (TFR) 1970 के दशक के 5.0 से घटकर 1990 के दशक के प्रारंभ में प्रतिस्थापन स्तर (2.1) पर आ गई थी, ऐसा चीन द्वारा वर्ष 1979 में अपनाई गई प्रति परिवार एक बच्चे की नीति के कारण संभव हुआ। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन 2024' रिपोर्ट के अनुसार, चीन में कुल प्रजनन दर (TFR) वर्ष 2024 में 1.2 पर आ गई है।

26. संयुक्त राष्ट्र संघ के जनसंख्या विभाग के अनुसार, न्यूनतम प्रजनन दर पाई जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) इटली में
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी विकल्पगत देशों में विकल्प (c) सही उत्तर था/है। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन 2024' रिपोर्ट के अनुसार, प्रश्नगत देशों की प्रजनन दर इस प्रकार है-
देशTFR (2024)
स्वीडन1.7
इटली1.3
ऑस्ट्रेलिया1.6
फ्रांस1.8

27. संसार में निम्नतम प्रजनन दर है [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) चीन की
Solution:प्रश्नकाल में विकल्पगत देशों में निम्नतम प्रजनन दर इटली की थी जबकि वर्ष 2023 में चीन की है। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन 2024' रिपोर्ट के अनुसार, विकल्पगत देशों की प्रजनन दर वर्ष 2023 के दौरान इस प्रकार है-
देशTFR (2024)
चीन1.2
इटली1.3
स्वीडन1.7
यू.एस.ए.1.7

28. निम्नलिखित देशों में किसमें जन्म दर उच्चतम है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) अफगानिस्तान
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (a) ही सही उत्तर था/है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 के दौरान विकल्पगत देशों में क्रूड जन्म दर (प्रति हजार जनसंख्या पर) तथा सकल प्रजनन दर (TFR प्रति महिला जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या) निम्न है-
देशजन्म दर (2021)TFR (2021)
अफगानिस्तान364.6
बांग्लादेश182.0
भारत162.0
पाकिस्तान283.5

State of World Population Report, 2024 के अनुसार  CIA.gor के अनुसार

29. निम्न देशों में से किस एक में विश्व में अधिकतम आयु संभावित है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) जापान
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्पगत देशों में विकल्प (c) ही सही उत्तर है। मानव विकास रिपोर्ट 2023/24 के अनुसार, विकल्पगत देशों की वर्ष 2022 में जन्म पर जीवन प्रत्याशा इस प्रकार है-
देशजीवन प्रत्याशा 2022
जापान84.8
कनाडा82.8
नॉर्वे83.4
जर्मनी81.0

30. निम्नलिखित में से किस देश में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्ष में) सर्वाधिक है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) जापान
Solution:विकल्पगत देशों में जन्म के समय सर्वाधिक जीवन प्रत्याशा जापान की है। हालांकि वैश्विक स्तर पर हांगकांग को पीछे छोड़ते हुए जापान शीर्ष पर है। मानव विकास रिपोर्ट 2023/2024 के अनुसार, वर्ष 2022 के दौरान जन्म के समय जीवन प्रत्याशा विश्व के सभी देशों में सर्वाधिक जापान (84.8) की और उसके बाद लिचेन्स्टीन (84.7) तथा हांगकांग (84.3) की है।