विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण

Total Questions: 50

1. 10000 ईस्वी पूर्व में विश्व की जनसंख्या कितनी थी? [63rd B.P.S.C. (Pre) Exam, 2017]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:10 हजार ईसा पूर्व मे विश्व की आबादी का अनुमान विभिन्न विद्धानों ने अलग-अलग बताया है। कीन गोल्डविक 2 मिलियन, मैक एवेडी एवं जॉस 4 मिलियन तथा थॉमलिनसन ने 1 से 10 मिलियन का अनुमान लगाया है। अतः कोई उत्तर सही नहीं माना जा सकता है।

2. दिसंबर, 2018 तक के अनुसार, विश्व के निम्न देशों में से किस देश में सबसे अधिक भारतीय आबादी है? [66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

Correct Answer: (a) संयुक्त अरब अमीरात
Solution:

भारतीय विदेश मंत्रालय पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक एन.आर.आई. संयुक्त अरब अमीरात में और उसके बाद सऊदी अरब में रहे हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय जनसंख्या एवं मानव समुदायों के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अध्ययन से संबंधित है? [G.I.C. (प्रवक्ता परीक्षा), 2017]

Correct Answer: (c) जनांकिकी
Solution:जनांकिकी (Demography) के अंतर्गत जनसंख्या एवं मानव समुदायों के समस्त निर्धारक तत्वों तथा उनके परिणामों का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत जनसंख्या के आकार, क्षेत्रीय वितरण एवं बनावट, उसमें पाए जाने वाले परिवर्तन तथा परिवर्तन के उत्तरदायी कारणों जैसे-जन्म दर, मृत्यु दर, क्षेत्रीय संचरण और सामाजिक गतिशीलता का अध्ययन किया जाता है। अर्थात इसके अंतर्गत जनसंख्या के गुणात्मक परिमाणात्मक दोनों ही पक्षों का अध्ययन व विश्लेषण किया जाता है।

4. लोक-नगरीय सातत्य' के विचार को उस आधार पर विकसित किया गया, जो अध्ययन किए गए- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) मेक्सिको में
Solution:'लोक -नगरीय सातत्य' (Folk-Urban Continuum) के विचार को अमेरिकी सांस्कृतिक मानवविज्ञानी रॉबर्ट रेडफील्ड द्वारा विकसित किया गया है। इसके लिए उन्होंने मेक्सिको के मेरिडा, युकेटन तथा ग्रामीण माया समुदायों का अध्ययन किया था।

5. रेडफील्ड तथा सिंगर के विचार में प्राथमिक नगरीकरण की प्रक्रिय को किसके विकास से विशेषीकृत (Characterized by) किया जात है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) बृहद् परंपरा के
Solution:रेडफील्ड तथा सिंगर के विचार में प्राथमिक नगरीकरण की प्रक्रिया को बृहद् परंपरा (Great tradition) के विकास से विशेषीकृत किया जाता है। उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक शहरों का विचार प्रस्तुत किया।

6. निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2021 जारी किया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
Solution:संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा प्रति वर्ष 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन' रिपोर्ट जारी की जाती है। वर्ष 2021 में इस रिपोर्ट का शीर्षक था "My Body is my own - Claiming the Right to Autonomy and self- Determination." मार्च, 2022 में जारी इस रिपोर्ट का शीर्षक था "Seeing the Unseen- The case for action in the neglected crisis of unintended Pregnancy." अप्रैल, 2023 में जारी इस रिपोर्ट का शीर्षक है- "8 Billion lives, Infinite Possibilities: The case for Rights and Choices", जबकि अप्रैल, 2024 में जारी रिपोर्ट का शीर्षक है- "Interwoven lives", Threads of Hope- Ending Inequalities in Sexual and Reproductive Health and Rights."

7. 'यू.एन. पॉपुलेशन फंड' के अनुसार, अक्टूबर 31, 2011 को सात अरब संख्या वाला बच्चा पैदा हुआ था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: ?
Solution:31 अक्टूबर, 2011 को जन्मीं भारतीय बच्ची 'नरगिस', फिलीपींस की बच्ची 'डैनिका कामेको', श्रीलंका की बच्ची 'वट्टालागे मुथुमई' तथा रूस के कालिनिनग्राद में जन्में बच्चे 'प्योट्र निकोलायेवा' को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 7 अरबवां व्यक्ति माना गया था। तथापि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से इनमें से किसी भी देश के बच्चे को विश्व के 7 अरबवें व्यक्ति का दर्जा नहीं दिया गया। इसी प्रकार 15 नवंबर, 2022 को मनीला (फिलीपींस) में जन्मी बच्ची 'विनिश मैबनसैग' तथा सैंटो डोमिंगो (डोमिनिक रिपब्लिक) में जन्में बच्चे 'डैमियन' आदि को प्रतीकात्मक रूप से विश्व का 8 अरबवां व्यक्ति माना गया है।

8. विश्व जनसंख्या दिवस उस दिन की याद में मनाया जाता है, जब विश्व की जनसंख्या अनुमानतः पांच अरब हो गई थी। वह दिन था- [U.P.P.C.S. (1997 Mains) 2012]

Correct Answer: (a) 11 जुलाई, 1987
Solution:विश्व जनसंख्या दिवस प्रति वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका निश्चय वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा किया गया था। इसे 11 जुलाई, 1987 को विश्व जनसंख्या के अनुमानतः पांच अरब (5 बिलियन) होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि विश्व जनसंख्या ने 4 बिलियन का आंकड़ा वर्ष 1974-75 में पार कर लिया था, जबकि 6 बिलियन जनसंख्या का आंकड़ा विश्व ने वर्ष 1999 में तथा 7 बिलियन का आंकड़ा वर्ष 2011 में पार किया था। संयुक्त राष्ट्र के डाटा प्रक्षेप्य के अनुसार नवंबर, 2022 में विश्व की जनसंख्या 8 बिलियन हो गई है।

9. 'विश्व जनसंख्या दिवस' है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003 Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010 U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010 U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) जुलाई, 11
Solution:विश्व जनसंख्या दिवस प्रति वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका निश्चय वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा किया गया था। इसे 11 जुलाई, 1987 को विश्व जनसंख्या के अनुमानतः पांच अरब (5 बिलियन) होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि विश्व जनसंख्या ने 4 बिलियन का आंकड़ा वर्ष 1974-75 में पार कर लिया था, जबकि 6 बिलियन जनसंख्या का आंकड़ा विश्व ने वर्ष 1999 में तथा 7 बिलियन का आंकड़ा वर्ष 2011 में पार किया था। संयुक्त राष्ट्र के डाटा प्रक्षेप्य के अनुसार नवंबर, 2022 में विश्व की जनसंख्या 8 बिलियन हो गई है।

10. विश्व जनसंख्या दिवस 2017 की विषय वस्तु है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) फैमिली प्लैनिंग : इम्पावरिंग पीपुल, डेवलपिंग नेशंस
Solution:विश्व जनसंख्या दिवस 2017 की विषय-वस्तु थी 'फैमिली प्लैनिंग : इम्पावरिंग पीपुल डेवलपिंग नेशंस'। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की विषय-वस्तु (Theme) है- "Unleashing the Power of gender equality: Uplifting the voices of women and girls to unlock our world's infinite Possibilities."