विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण

Total Questions: 50

11. विश्व जनसंख्या दिवस 2015 की निम्न में से कौन-सी एक विषय-वस्तु है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

Correct Answer: (b) आपातकाल में असुरक्षित (कमजोर) जनसंख्या
Solution:वर्ष 2015 के विश्व जनसंख्या दिवस की विषय-वस्तु थी। 'आपात स्थिति में असुरक्षित आबादी' (Vulnerable Populations In Emergencies)| वर्ष 2023 की विषय-वस्तु (Theme) है- "Unleashing the Power of gender equality: Uplifting the voices of women and girls to unlock our world's infinite Possibilities."

12. विश्व की 50% जनसंख्या किन अक्षांशों के बीच संकेंद्रित है? [I.A.S. (Pre) 1997 U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) 20° N तथा 40°N
Solution:जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के प्रथम पांच बड़े राष्ट्र - भारत, चीन, जनुसख्यराज्य अमेरिका, इंडोनेशिया तथा ब्राजील में से चीन, भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकांश भाग 20°-40° उत्तरी अक्षांश के बीच अवस्थित है। पुनः अफ्रीका का उत्तरी भाग, मध्य एशिया भी 20°-40° उत्तरी अक्षांश के बीच अवस्थित है। अतः स्पष्ट है कि विश्व की 50 प्रतिशत जनसंख्या 20°-40° उत्तरी अक्षांशों के बीच संकेंद्रित है।

13. 'नया जनसंख्या बम' का तात्पर्य है [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) तीसरी दुनिया में शीघ्रता से बढ़ रही नगरों की जनसंख्या
Solution:तीसरी दुनिया में जैसे-जैसे विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, नगरीकरण की दर में भी वृद्धि की प्रवृत्ति परिलक्षित हो रही है। नगरीकरण की दर में इस तीव्र वृद्धि को ही तीसरी दुनिया में 'नया जनसंख्या बम' की संज्ञा दी जा रही है।

14. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010* U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) 17.5 प्रतिशत है।
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की जनसंख्या की विश्व जनसंख्या में 17.5 प्रतिशत की भागीदारी है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2024' के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत और चीन की जनसंख्या क्रमशः 1441.7 मिलियन और 1425.2 मिलियन आकलित है।

15. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है? [U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 17.31
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत है। अतः विकल्प (a) को निकटतम सही उत्तर माना जा सकता है।

16. विश्व बैंक के अनुसार, विश्व की जनसंख्या है- [R.A.S./R.T.S. 2003]

Correct Answer: (b) 6.5 बिलियन
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। State of World Population Report, 2024 के अनुसार, वर्ष 2024 में विश्व की कुल जनसंख्या 8119 मिलियन है। एक अनुमान है कि वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या 9.7 बिलियन हो जाएगी।

17. संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, सन 2050 में विश्व की अनुमानित जनसंख्या होगी- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) 10.00 बिलियन (खरब)
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर है। World Population Pros- pects, 2022 के अनुसार, वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या 9.7 बिलियन अनुमानित है, जबकि State of World Population, 2024 के अनुसार, वर्ष 2024 में विश्व की जनसंख्या 8119 मिलियन आकलित है।

18. विश्व सांख्यिकी 2008 के अनुसार, विश्व की आबादी का लगभग कितने प्रतिशत एशिया में रहता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 61%
Solution:विश्व सांख्यिकी 2008 के अनुसार, विश्व की आबादी का लगभग 61 प्रतिशत एशिया में रहता था। नवीनतम आकलनों के अनुसार, वर्ष 2022 में कुल वैश्विक जनसंख्या का लगभग 59 से 60 प्रतिशत एशिया में निवास करता है।

19. निम्नलिखित देशों में किसकी जनसंख्या सर्वाधिक है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) इंडोनेशिया
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्पगत देशों में सर्वाधिक जनसंख्या इंडोनेशिया की है। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2024' के अनुसार, वर्ष 2024 में विश्व के सर्वाधिक पांच जनसंख्या वाले देशों का क्रम निम्नानुसार है- भारत > चीन > संयुक्त राज्य अमेरिका > इंडोनेशिया > पाकिस्तान।

20. विश्व के निम्नलिखित देशों को उनकी जनसंख्या आकार के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Spl) (Pre) 2008]

(i) ब्राजील                     (ii) इंडोनेशिया

(iii) नाइजीरिया             (iv) पाकिस्तान

Correct Answer: (d) (ii), (i), (iv), (iii)
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2024' के अनुसार, वर्ष 2024 में विकल्पगत देशों की जनसंख्या निम्न है-
देशजनसंख्या (मिलियन में)
ब्राजील217.6
इंडोनेशिया279.8
नाइजीरिया229.2
पाकिस्तान245.2

अतः वर्ष 2024 में जनसंख्या के संदर्भ में विकल्पगत देशों का अवरोही क्रम निम्न है- इंडोनेशिया > पाकिस्तान > नाइजीरिया > ब्राजील।