विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण

Total Questions: 50

31. एशिया के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर अधिकतम है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) मध्य एशिया
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, हाल के वर्षों में प्रश्नगत क्षेत्रों की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर इस प्रकार है-
क्षेत्र2015-2020212022
मध्य एशिया1.64%1.5%1.5%
पश्चिम एशिया1.64%1.3%1.5%
दक्षिण एशिया1.2%0.9%0.9%
दक्षिण-पूर्व एशिया1.05%0.8%0.8%

अतः स्पष्ट है कि प्रश्नकाल के दौरान विकल्प (c) सही उत्तर था, जबकि वर्तमान में मध्य एशिया एवं पश्चिम एशिया में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर लगभग बराबर है।

32. निम्नलिखित देशों में से उच्च जनसंख्या वृद्धि दर है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) फिलीपींस की
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (c) ही सही उत्तर है। World Population Prospects, 2019 तथा यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन 2022' रिपोर्ट के अनुसार, विकल्पगत देशों की जनसंख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर वर्ष 2015-20 तथा 2020-25 के मध्य इस प्रकार है-
देश(2015-20)(2020-25)
फिलीपींस1.41%1.3%
इंडोनेशिया1.14%1.0%
सिंगापुर0.90%0.8%
जापान(-) 0.24%(-) 0.4%

33. कथन (A) : जनसंख्या के निम्न घनत्व वाले क्षेत्र प्रायः जनाधिक्य वाले क्षेत्र होते हैं। [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

कारण (R) : उनकी धारक क्षमता कम होती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:कथन (A) गलत है, जबकि कारण (R) सही है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

34. किस महाद्वीप में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) एशिया
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी विकल्प (a) सही उत्तर है। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 के संदर्भ में विकल्पगत महाद्वीपों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व एशिया महाद्वीप (151) का है। इसके बाद क्रमशः अफ्रीका (48), यूरोप (34), दक्षिणी अमेरिका (25) और उत्तरी अमेरिका (20) का स्थान है।

35. निम्नलिखित महाद्वीपों में से किसका सन 2011 में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम था ? [U. P. R. O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) उत्तरी अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (b) सही उत्तर है। अद्यतन संदर्भ में उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

36. निम्नलिखित में से किस देश में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) कनाडा
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (a) ही सही उत्तर है। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 के संदर्भ में विकल्पगत देशों का जनसंख्या घनत्व क्रमशः निम्न है :- कनाडा (4), रूस (9), नॉर्वे (18) और फिनलैंड (18) है।

37. निम्नलिखित में से किस देश में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) मंगोलिया
Solution:वर्ष 2022 के संदर्भ में प्रश्नगत देशों में जनसंख्या घनत्व इस प्रकार है-
देशजनसंख्या घनत्व (व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
मंगोलिया2
सऊदी अरब17
इराक102
अफगानिस्तान63

38. दक्षिण एशिया का सबसे घना बसा देश है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2008*, 2009, 2003 U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) मालदीव
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी दक्षिण एशिया एवं सार्क का सबसे घना बसा देश मालदीव ही है। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, दक्षिण एशिया के देशों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है-
देशजनघनत्व (2022)
मालदीव1746
बांग्लादेश1315
भारत477
श्रीलंका348
पाकिस्तान306
नेपाल208
अफगानिस्तान63
भूटान20

उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर दक्षिण एशियाई देशों का जनसंख्या घनत्व के अनुसार, अवरोही क्रम इस प्रकार हैं- मालदीव, बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान और भूटान ।

39. निम्नलिखित दक्षिण एशियाई देशों में किसका जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007 Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:विकल्पगत देशों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व भारत का है। अद्यतन संदर्भ में उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

40. पूर्वी एशिया में सर्वाधिक घनी आबादी वाला देश है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) दक्षिणी कोरिया
Solution:यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 में प्रश्नगत देशों का जनसंख्या घनत्व इस प्रकार है-
देशजनसंख्या घनत्व 2022
चीन149
जापान329
उत्तरी कोरिया217
दक्षिण कोरिया524

उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर प्रश्नकाल तथा वर्ष 2022 में भी विकल्पगत देशों में सर्वाधिक घनी आबादी वाला देश दक्षिण कोरिया है।