विश्व : जनसंख्या एवं नगरीकरण

Total Questions: 50

41. दक्षिण अमेरिका का सबसे घना बसा देश है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) इक्वाडोर
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी दक्षिण अमेरिका का सबसे घना बसा देश इक्वाडोर है। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 में प्रश्नगत देशों का जनसंख्या घनत्व इस प्रकार हैं- बोलिविया (11), कोलंबिया (46), इक्वाडोर (72) तथा वेनेजुएला (31)।

42. नील घाटी तथा जावा द्वीप में उच्च जनसंख्या घनत्व होने का प्राथमिक कारण है- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) सघन कृषि
Solution:नील नदी को मिस्र का वरदान कहा जाता है। नील नदी के पानी की उपलब्धता के कारण नील नदी के किनारे सघन कृषि की जाती है। कृषि सघनता के कारण यहां जनसंख्या घनत्व उच्चतम है।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा देश सर्वाधिक अनुकूल लिंगानुपात वाला है? [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) फिनलैंड
Solution:प्रश्नकाल तथा यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 के संदर्भ में भी विकल्पगत देशों में सर्वाधिक अनुकूल लिंगानुपात वाला देश फिनलैंड था/है।
देशलिंगानुपात (2022) (प्रति 100 महिलाओं पर पुरुषों की संख्या)
स्वीडन101.6
स्विट्जरलैंड98.6
नीदरलैंड्स98.8
फिनलैंड97.7

44. निम्नलिखित में से कौन-सा लिंग अनुपात (2011) के सही अनुक्रम को अवरोही क्रम में दर्शाता है? [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत, चीन
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। यूएन पॉपुलेशन डिवीजन डाटा पोर्टल (World Population Prospects 2022 के आंकड़ों पर आधारित) के अनुसार, वर्ष 2022 के संदर्भ में विकल्पगत देशों में लिंगानुपात की स्थिति इस प्रकार है-
देशप्रति 100 महिलाओं पर पुरुषों की संख्या
बांग्लादेश98.3
पाकिस्तान101.8
चीन104.2
भारत106.6

अतः वर्तमान संदर्भ में इनका अनुकूल लिंगानुपात की दृष्टि से अवरोही क्रम इस प्रकार है-बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन तथा भारत।

45. विश्व में लिंग अनुपात घटने का डर भविष्य में निम्न के बढ़ने से है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) लिंग निर्धारण के परीक्षण
Solution:विश्व में लिंगानुपात घटने का डर, लिंग निर्धारण के परीक्षण के बढ़ने से है।

46. धर्म के आधार पर विश्व की जनसंख्या अवरोही क्रम में निम्नांकित है [U.P. Lower (Spl) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध
Solution:धर्म के आधार पर विश्व में ईसाई, मुस्लिम, हिंदू और बौद्ध लोगों की संख्या क्रमशः अवरोही क्रम में मिलती है।

47. दक्षिण एशिया के निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2002]

1. बांग्लादेश                     2. भारत

3. पाकिस्तान                 4. श्रीलंका

इन देशों में साक्षरता की स्थिति का घटता क्रम है-

Correct Answer: (c) 4, 2, 3, 1
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। विश्व बैंक द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, विकल्पगत दक्षिण एशियाई देशों की वयस्क की साक्षरता दर इस प्रकार है-
देशवर्षवयस्क साक्षरता दर
श्रीलंका202192%
भारत202276%
पाकिस्तान201958%
बांग्लादेश202075%

48. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) के अनुसार, विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशतांश शहरी क्षेत्रों में निवास करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) 55
Solution:संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामले विभाग (UN DESA) के जनसंख्या प्रभाग द्वारा जारी 'रिवीजन ऑफ वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रॉ स्पेक्टस, 2018' नामक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 में विश्व की 55.3 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करती थी। इस रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया कि वर्ष 2050 तक विश्व की 68.4 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवासरत होगी। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में विश्व की कुल जनसंख्या का 5.7 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में निवासित था।

49. निम्नलिखित में से किसको नगरीकरण वक्र में त्वरित अवस्था कहा जाता है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) द्वितीय अवस्था
Solution:समय के साथ शहरीकरण के स्तर में परिवर्तन को शहरीकरण वक्र कहा जाता है, जो विकसित एवं विकासशील देशों के अनुभवजन्य साक्ष्यों के आधार पर शहरीकरण की प्रगति के मॉडल हैं। ये दो प्रकार के होते हैं- 'J आकार एवं 'S' आकार। 'S' आकार वक्र के संबंध में नॉर्थम (Northam) ने वर्ष 1979 में तीन स्तरीय सिद्धांत दिया था। जिन्हें क्रमशः आरंभिक अवस्था, त्वरित अवस्था एवं अंतिम अवस्था के रूप में जाना जाता है। इसलिए त्वरित अवस्था नगरीकरण की द्वितीय अवस्था है।

50. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, विश्व की जनसंख्या का कितना अनुमानित प्रतिशत 2016 में नगरीय अधिवासों में निवास करता था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) 54.5
Solution:संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी World's Cities Report 2016 में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 में विश्व की जनसंख्या का 54.5 प्रतिशत नगरीय अधिवासों (Urban settlements) में निवासित थी, जबकि वर्ष 2030 में इसके बढ़कर 60 प्रतिशत होने की संभावना है। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में विश्व की कुल जनसंख्या का 57 प्रतिशत नगरों में निवासित है, जबकि World's Cities Report 2022 के अनुसार, वर्ष 2020 में विश्व की जनसंख्या का 56.2 प्रतिशत नगरीय अधिवासों में निवासित थी, जो वर्ष 2030 एवं 2035 तक बढ़कर क्रमशः 60.4 प्रतिशत एवं 62.5 प्रतिशत हो जाएगा।