विश्व जलवायु

Total Questions: 13

1. एक लंबी अवधि तक, जैसे 25 वर्ष में, किसी स्थान के मौसम के एकत्रित आंकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की/का ....... कहलाता है। [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) जलवायु
Solution:किसी स्थान के मौसम के एकत्रित आंकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की/का जलवायु कहलाता है। जलवायु किसी क्षेत्र में लंबे समय की दैनिक मौसमी दशाओं का माध्य है, जो तापमान, वर्षण, वायुदाब, पवनों एवं आर्द्रता द्वारा व्यक्त किया जाता है।

2. 30°- 40° अक्षांशों के बीच उपोष्णकटिबंधीय अक्षांशों में महाद्वीपों के पश्चिमी तट के साथ किस प्रकार की जलवायु होती है, जो दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में तट के साथ मध्य कैलिफोर्निया, मध्य चिली को कवर करती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) भूमध्य सागरीय जलवायु
Solution:30°-40° अक्षांशों के बीच उपोष्णकटिबंधीय अक्षांशों में महाद्वीपों के पश्चिमी तट के साथ भूमध्य सागरीय जलवायु होती है।

3. वर्षण पैटर्न के संदर्भ में, गर्म समशीतोष्ण जलवायु में Cf का क्या अर्थ है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) साल भर वर्षण
Solution:वर्षण पैटर्न के संदर्भ में गर्म समशीतोष्ण जलवायु में Cf का अर्थ साल भर वर्षण है।

4. शब्द 'मानसून', किस विशिष्ट समयावधि के दौरान, पवन की दिशा में होने वाले मौसमी परिवर्तन को दर्शाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) एक वर्ष
Solution:'मानसून' का अर्थ, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है। मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के शब्द 'मौसिम' से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है-मौसम।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कोपेन की 'A' प्रकार की जलवायु से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सबसे ठण्डे महीने का औसत तापमान 18°C या अधिक होता है
Solution:कोपेन के 'A' प्रकार की जलवायु के लिए सबसे ठंडे महीनों का औसत तापमान 18°C से अधिक होता है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) होगा।

6. जलवायु वर्गीकरण की योजना को संशोधित करने के लिए 1961 में किस जलवायु वैज्ञानिक ने कोपेन (Koppen) के साथ सहयोग किया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) रुडोल्फ गीगर
Solution:कोपेन जलवायु वर्गीकरण सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली जलवायु वर्गीकरण प्रणालियों में से एक है। बाद में जर्मन जलवायु विज्ञानी रुडोल्फ गीगर ने वर्गीकरण प्रणाली में कुछ बदलाव किए जिसे कभी-कभी कोपेन-गीगर जलवायु वर्गीकरण कहा जाता है।

7. कोपेन जलवायु का कौन-सा अक्षर कूट उष्ण-ग्रीष्म आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु की विशेषता का उल्लेख करता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) Dfa
Solution:कोपेन जलवायु का Dfa अक्षर कूट उष्ण-ग्रीष्म आर्द्रमहाद्वीपीय जलवायु की विशेषता का उल्लेख करता है।

8. कोपेन की योजना के अनुसार भारत में किस प्रकार की जलवायु को अक्षर 'E' से निरूपित किया जाता है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) ध्रुवीय प्रकार
Solution:कोपेन ने पांच प्रमुख जलवायु समूह निर्धारित किए, जिनमें से चार तापमान पर और एक वर्षण पर आधारित हैं। वस्तुतः कोपेन की योजना तापमान, वर्षा और वनस्पति के आधार पर जलवायु के लिए एक वर्गीकरण प्रणाली है। कोपेन की योजना में 'E' अक्षर ध्रुवीय प्रकार की जलवायु को दर्शाता है, जो बेहद कम तापमान और शुष्क स्थितियों की विशेषता है।

9. कोपेन जलवायु वर्गीकरण प्रणाली के तहत, कौन-सा जलवायु क्षेत्र समान्यतः ऐसे महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर स्थित है, जहां 35-90 सेमी. के बीच वर्षा होती है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भूमध्यसागरीय जलवायु
Solution:कोपेन जलवायु वर्गीकरण प्रणाली के तहत, भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र सामान्यतः ऐसे महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर स्थित है, जहां 35-90 सेमी. के बीच वर्षा होती है। भूमध्य सागर या रूम सागर के आस-पास विस्तृत होने के कारण इसका नामकरण भूमध्यसागरीय जलवायु किया गया।

10. उत्तर ध्रुव वृत्त और उत्तरी ध्रुव के बीच के क्षेत्र को क्या कहा जाता है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) शीत कटिबंध
Solution:उत्तर ध्रुव वृत्त और उत्तरी ध्रुव के बीच के क्षेत्र को शीत कटिबंध कहा जाता है। आर्कटिक वृत्त और उत्तरी ध्रुव के बीच और अंटार्कटिक वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के बीच का क्षेत्र शीतोष्ण क्षेत्र कहलाता है। इस पर सूर्य की तिरछी किरणें पड़ती हैं और इसलिए यह बहुत ठंडा होता है।