विषाणु जनित रोग (Part – I)

Total Questions: 50

1. वायरस के संदर्भ में क्या सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) DNA आधारित वायरस अधिकांशतः सिंगल स्ट्रेन्डेड होता है।
Solution:वायरस (Virus) शब्द डच माइक्रोबायोलॉजिस्ट एम. डब्ल्यू, बेजेरिंक ने दिया। वायरस जीनोम में केवल DNA या RNA होते हैं, एक साथ दोनों कभी नहीं हो सकते हैं। DNA और RNA अणु द्वि-स्ट्रेन्डेड या सिंगल स्ट्रेन्डेड, रेखिक या गोलाकार हो सकते हैं। RNA वायरस DNA वायरस की तुलना में तेजी से उत्परिवर्तित होते हैं। DNA आधारित वायरस अधिकांशतः सिंगल स्ट्रेन्डेड नहीं होती है। RNA आधारित वायरस DNA आधारित वायरस की तुलना में अधिक आनुवंशिक परिवर्तन (म्यूटेशन) करते हैं।

2. जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज) है- [M.P.P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

Correct Answer: (d) जीवाणु को संक्रमित करने वाला विषाणु
Solution:जीवाणुभोजी (Bacteriophage) एक प्रकार का वायरस होता है, जो जीवाणुओं को संक्रमित करता है। अन्य प्रकार के वायरस की भांति इसमें प्रोटीन की पर्त तथा इसके भीतर न्यूक्लिक अम्ल (DNA या RNA) पाया जाता है।

3. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2013]

1. विषाणुओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक एंजाइम नहीं होते।

2. विषाणुओं को किसी भी संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है।

3. विषाणुओं का एक जीव से दूसरे जीव में संचारण केवल जैवकीय संवाहकों द्वारा ही होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं, जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं। शरीर के बाहर तो ये मृत-समान होते हैं। एक विषाणु बिना किसी सजीव माध्यम के पुनरुत्पादन नहीं कर सकता है। संपर्क द्वारा, वायु द्वारा, भोजन एवं जल द्वारा तथा कीटों द्वारा विषाणुओं का संचरण होता है।

4. निम्नलिखित में से किसकी कोशिका में कोई एंजाइम नहीं होता है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:विषाणु शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द 'वायरस' (Virus) से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ विष-अणु है। ये अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं, जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं। सामान्यतः विषाणुओं में एंजाइम अनुपस्थित होता है, किंतु कुछ विषाणुओं यथा-रेट्रोवायरस, आदि में कुछ एंजाइम पाया जाता है। रासायनिक दृष्टि से विषाणु प्रोटीन आवरण से घिरे न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acid) के खंड हैं। विषाणु पोषद कोशिकाओं के बाहर न तो कोई जैव क्रिया कर सकते हैं और न ही इनका द्विगुणन हो सकता है। लाइकेन, जीवाणु तथा शैवाल में भी एंजाइम उपस्थित होता है।

5. 'ACE2' पद का उल्लेख किस संदर्भ में किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) विषाणुजनित रोगों का प्रसार
Solution:ACE2 (एंजियोटेसिन परिवर्तित एंजाइम 2) कई प्रकार की कोशिकाओं की सतह पर मौजूद एंजाइम है। यह एंजाइम बड़े प्रोटीन को विभाजित कर छोटे प्रोटीन उत्पन्न करता है। उदाहरणार्थ अपनी सतह पर स्पाइक जैसे प्रोटीन का उपयोग करते हुए SARS-CoV-2 वायरस ACE2 से बंध जाता है। ACE2 कोविड-19 वायरस के लिए एक सेलुलर द्वार के रूप में कार्य करता है।

6. इनमें से कौन-सी बीमारी कोरोना वाइरस से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:वर्ष 2019 में कोरोना वायरस के एक नवीनतम प्रकार 'नोबल कोरोना वायरस' या SARS CoV-2 (2019-nCoV) की खोज हुई, जो कि 'कोविड-19' नामक वैश्विक महामारी का कारण है। कोरोना वायरस से संबंधित अन्य प्रमुख बीमारी हैं- सार्स (SARS - Severe Acute Respiratory Syndrome) एवं मर्स (MERS - Middle East Respiratory Syndrome)।

7. कोविड-19 विश्वमहामारी को रोकने के लिए बनाई जा रही वैक्सीनों के प्रसंग में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2022]

1. भारतीय सीरम संस्थान ने mRNA प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर कोविशील्ड नामक कोविड-19 वैक्सीन निर्मित की।

2. स्पुतनिक V वैक्सीन रोगवाहक (वेक्टर) आधारित प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर बनाई गई है।

3. कोंवैक्सीन एक निष्कृत रोगजनक आधारित वैक्सीन है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन है। भारतीय सीरम संस्थान भारत में इस टीके का विनिर्माण भागीदार है। इस तरह कथन । असत्य है। ध्यातव्य है कि रूस द्वारा निर्मित स्पुतनिक V वैक्सीन मानव एडनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित विश्व का पहला रजिस्टर्ड टीका है। इस तरह कथन 2 सत्य है। कोवैक्सीन निष्क्रिय रोगजनक आधारित वैक्सीन है। अतः कथन 3 सत्य है। इस तरह विकल्प (b) सही उत्तर है।

8. कोविशील्ड, भारत का कोविड वैक्सीन जिसे डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा अनुमोदित किया गया है, किसके द्वारा निर्मित है? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) सीरम इंस्टीट्यूट
Solution:कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन है। भारतीय सीरम संस्थान भारत में इस टीके का विनिर्माण भागीदार है। इस तरह कथन । असत्य है। ध्यातव्य है कि रूस द्वारा निर्मित स्पुतनिक V वैक्सीन मानव एडनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित विश्व का पहला रजिस्टर्ड टीका है। कोवैक्सीन निष्क्रिय रोगजनक आधारित वैक्सीन है। अतः कथन 3 सत्य है।

9. वयस्कों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन के प्रत्येक डोज की मात्रा कितनी होती है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) 0.5 मिली.
Solution:कोविशील्ड वैक्सीन में प्रत्येक डोज की मात्रा 0.5 मिली की दो अलग-अलग खुराक शामिल है। भारत सरकार की अनुशंसानुसार, पहली खुराक के बाद 12 से 16 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक दी जानी चाहिए।

10. किस देश ने भारत को स्पुतनिक V कोविड वैक्सीन का निर्यात किया? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) रूस
Solution:भारत ने कोविड वैक्सीन 'स्पुतनिक V' को रूस से आयात किया। यह दुनिया की पहली रजिस्टर्ड कोविड-19 वैक्सीन है। इसका नामकरण प्रथम सोवियत स्पेस अंतरिक्ष यान के नाम पर रखा गया।