शब्दार्थ एवं समश्रुति/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द तथा शब्दार्थ

Total Questions: 50

1. 'अनिल-अनल' का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) वायु-अग्नि
Solution:अनिल-अनल का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म है, वायु-अग्नि। वायु का पर्यायवाची शब्द है अनिल, हवा, पवन, समीर आदि तथा अग्नि का पर्यायवाची शब्द है- आग, पावक, अनल, वह्नि, हुताशन आदि।

2. 'अन्न-अन्य' शब्द-युग्म के सही अर्थ-भेद का चयन कीजिए। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) अनाज-दूसरा
Solution:'अन्न' का अर्थ अनाज होता है, जबकि 'अन्य' का अर्थ दूसरा होता है।

3. निम्नलिखित में से एक का अर्थ 'पाँवों की आहट' भी है [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (a) चाप
Solution:'पाँवों की आहट' का एक अर्थ 'चाप' है। इसका अन्य अर्थ चलने की आवाज भी है। धनुष, कमान तथा शरासन तीनों समानार्थी शब्द हैं।

4. 'अभिज्ञ - अनभिज्ञ' शब्दों का सही अर्थ बताइए- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016]

Correct Answer: (c) जानकार - नाजानकार
Solution:'अभिज्ञ-अनभिज्ञ' शब्दों का सही अर्थ 'जानकार-नाजानकार (अनजान)' है।

5. 'अलि-अली' का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (b) भौंरा - सखी
Solution:'अलि-अली' का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म 'भौंरा-सखी' है। अलि का पर्यायवाची शब्द भौंरा है, अली का समानार्थी शब्द सखी है।

6. किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

शब्द - युग्मअर्थ - भेद
(a) अभिराम - अविरामस्थिर - लगातार
(b) आदि - आदीआरम्भ - अभ्यस्त
(c) अचल - अंचलस्थिर - क्षेत्र
(d) अयश - अयसबदनामी - लोहा
Correct Answer: (a)
Solution:अभिराम - अविराम शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है- मोहक -लगातार। शेष शब्द-युग्म तथा उनके अर्थ-भेद सही हैं।

7. किस विकल्प में शब्द श्रुतिसम भिन्नार्थक अर्थ-भेद नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) अनल अनिल पवन अग्नि
Solution:अनल-अनिल = पवन-अग्नि श्रुतिसम भिन्नार्थक अर्थ-भेद की दृष्टि से सही नहीं हैं, क्योंकि अनल का अर्थ अग्नि है तथा अनिल का अर्थ पवन (हवा) है। शेष सभी सही शब्द-युग्म हैं।

8. नीचे दिए गए शब्द-युग्म के सही अर्थ भेद का चयन कीजिए-अभिराम - अविराम [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) सुन्दर - लगातार
Solution:'अभिराम अविराम' शब्द युग्म का सही अर्थ भेद 'सुन्दर-लगातार' है।

9. कौन-सा जोड़ा समरूपी भिन्नार्थक है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) अवधि - अवधी
Solution:उपर्युक्त विकल्प में समरूपी भिन्नार्थक शब्द अवधि-अवधी है, जहाँ अवधि से आशय समय से है तथा अवधी से आशय बोली/भाषा से है।

10. अवली और आविल का अर्थ है- [MPSI (SI) Exam, 26th oct 2017 (09:00 ΑΜ)]

Correct Answer: (d) पंक्ति और गन्दा
Solution:'अदली' स्त्रीलिंग जाति का संज्ञावाचक शब्द है, जिसका अर्थ पंक्ति या कतार होता है। 'आविल' विशेषणवाचक शब्द है, जिसका अर्थ गन्दा, कलुषित, मैला व पंकिल होता है।