शब्दार्थ एवं समश्रुति/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द तथा शब्दार्थ

Total Questions: 50

31. 'ओटना' और 'औटना' का अर्थ है : [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (d) बिनौले अलग करना और खौलाना
Solution:'ओटना' और 'औटना' समश्रुति भिन्नार्थक शब्द हैं, जिनके अर्थ क्रमशः हैं- बिनौले अलग करना और खौलाना

32. 'कपट और कपाट' का क्या अर्थ है? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) धोखा और दरवाजा
Solution:'कपट' संज्ञा-पुल्लिंग शब्द है। धोखा, छल, दम्भ, मक्कारी और शठता इत्यादि इसके अर्थ हैं।

'कपाट' भी संज्ञा-पुल्लिंग शब्द है। किवाड़, दरवाजा, द्वार, पट इत्यादि इसके अर्थ हैं।

33. कृपण तथा कृपाण शब्दों के क्रमशः अर्थ हैं- [UPSSSC UDA/LDA 2022]

Correct Answer: (b) कंजूस तथा कटार
Solution:कृपण का अर्थ 'कंजूस' तथा कृपाण का अर्थ 'कटार' है। धनवान का अर्थ दौलतमन्द या धनी है। कृपालु का अर्थ है कृपा करने वाला।

34. श्रुतिसम शब्द युग्म की भिन्न अर्थ वाली सही जोड़ी को पहचानिए - [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (c) कुल - कूल
Solution:दिए गए शब्द युग्मों में से कुल-कूल श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द-युग्म है। कुल का अर्थ वंश, खानदान या परिवार होता है, जबकि कूल का अर्थ किनारा होता है। शेष शब्द युग्म श्रुतिसम भिन्नार्थक नहीं हैं।

35. 'कनक' शब्द का भिन्नार्थक शब्द चयन कीजिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) सोना, गेहूँ
Solution:कनक शब्द अनेकार्थी है, जिसके भिन्नार्थक शब्द सोना तथा गेहूँ हैं। इनके अतिरिक्त धतूरा भी कनक का भिन्नार्थक शब्द है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।

36. 'काकु' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ कौन-सा है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) व्यंग्य
Solution:'काकु' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'व्यंग्य' के रूप में प्रयुक्त होता है।

37. इन शब्दों में से कौन-सा शब्द हिन्दी शब्दकोश में सबसे अन्त में आएगा? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (a) क्लीव
Solution:हिन्दी शब्दकोश में 'क्लीव' सबसे अन्त में आएगा। शब्दकोश में व्यवस्थित करने पर दिए गए शब्दों का क्रम इस प्रकार होगा-कृशानु, कृषक, क्रम तथा क्लीव।

38. दिए गए विकल्पों में से कृतघ्न का अर्थ दर्शाता सही विकल्प कौन-सा है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) अहसान फरामोश
Solution:अहसान फरामोश का अर्थ होता है- किसी का किया हुआ एहसान या उपकार भूल जाने अथवा न मानने वाला अर्थात् कृतघ्न ।

39. 'खोतली' क्या है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (d) नारियल का कड़ा छिलका
Solution:'खोतली' नारियल का कड़ा छिलका होता है।

40. 'खो र वा' का मतलब है- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (d) लंगड़ा
Solution:'खो र वा' छत्तीसगढ़ी शब्द है, जिसका मतलब 'लंगड़ा' है।