शब्दार्थ एवं समश्रुति/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द तथा शब्दार्थ

Total Questions: 50

41. 'गणना-गड़ना' शब्द-युग्म के सही अर्थ-भेद का चयन कीजिए- [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (b) गिनती-चुभना
Solution:'गणना-गड़ना' शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है- गिनती-चुभना ।

42. गूँधना और गूथना का अर्थ है- [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017]

Correct Answer: (b) सानना और पिरोना
Solution:वे दो शब्द जिनके उच्चारण में बहुत कम अन्तर होता है, किन्तु उनमें अर्थ के आधार पर कोई समानता नहीं होती है, 'युग्म शब्द' कहे जाते हैं। प्रश्नगत युग्म शब्द गूँधना और गूथना का अर्थ- 'सानना और पिरोना' है। 'गूँधना' का प्रयोग आटा के लिए एवं 'गूथना' का प्रयोग माला के लिए किया जाता है।

43. 'गाड़ी-गाड़ी शब्द-युग्म के लिए सही अर्थ-युग्म चुनें- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]

Correct Answer: (a) यान-गहरी
Solution:गाड़ी का अर्थ 'यान' और 'गाढ़ी' का अर्थ 'गहरी' है। अतः 'गाड़ी-गादी' शब्द युग्म के लिए सही अर्थ-युग्म 'यान-गहरी' है।

44. "गरम" शब्द के भिन्नार्थ शब्द का चयन कीजिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) तप्त, उग्र
Solution:'गरम' शब्द के भिन्नार्थक शब्द तप्त तथा उम्र हैं। गरम का विलोम ठण्डा होता है, ठण्डा तथा शीत परस्पर पर्याय शब्द हैं। साँप, सर्प का पर्याय तथा तद्भव शब्द है। अक्रोध, क्रोध का विलोम है। 'पीला' विशेषण तथा रूढ़ शब्द है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'गो' का अर्थ नहीं है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (d) गज
Solution:प्रख्यात कोशकार 'वामन शिवराम आप्टे' ने अपने संस्कृत-हिन्दी कोश में 'गो' शब्द एवं उससे जुड़े शब्दों के अर्थ के लिए 2 पृष्ठों में 1000 से अधिक प्रविष्टियाँ दी हैं। इनमें मवेशी, गाय, तारे, आकाश, इन्द्र का वज्र, पृथ्वी, वाणी, सरस्वती, माता, दिशा, जल, साँड, बैल, संख्या नौ, चन्द्रमा, घोड़ा, इन्द्रिय आदि शामिल हैं। इस सूची में कहीं भी 'गज' गो के अर्थ के लिए नहीं दिया गया है। अतः इस प्रामाणिक कोश के आधार पर विकल्प (d) का चयन किया जा सकता है।

46. नीचे दिए गए शब्द के लिए अर्थव्यंजक चार विकल्प दिए गए हैं। सर्वाधिक उपयुक्त अर्थव्यंजक विकल्प चुनकर लिखें। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

'गयन्द'

Correct Answer: (a) बड़ा हाथी
Solution:गयन्द का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थव्यंजक 'बड़ा हाथी' होता है। 'यगन्द' अपभ्रंश भाषा का शब्द है, जो हिन्दी में तद्भव शब्द के रूप में स्वीकार किया गया है। हयन्द का अर्थ बड़ा घोड़ा होता है।

47. 'चिर-चीर' के अर्थ के सही विकल्प का चयन कीजिए- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (d) पुराना-वस्त्र
Solution:'चिर' का अर्थ पुराना तथा 'चीर' का अर्थ वस्त्र होता है।

48. श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द-युग्म 'चरम-चर्म' का उचित अर्थ है- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) अन्तिम सीमा - चमड़ा
Solution:श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द-युग्म 'चरम-चर्म' का उचित अर्थ है अन्तिम सीमा-चमड़ा। शेष विकल्पगत अर्थ इस सन्दर्भ में उचित नहीं हैं।

49. 'चपला चपल' के समरूपी भिन्नार्थक हैं - [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) बिजली - तेज
Solution:चपला-चपल के समरूपी भिन्नार्थक शब्द 'बिजली-तेज' हैं। कुछ अन्य शब्द हैं - अँगना-अंगना के आँगन स्त्री, अवलम्ब-अविलम्ब के सहारा - शीघ्र ।

50. 'जिजीविषा' का अर्थ है- [UPPCS (C-SAT) Exam- 2021]

Correct Answer: (a) जीने की इच्छा
Solution:'जीने की इच्छा' के लिए एक शब्द 'जिजीविषा' का प्रयोग किया जाता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

जिगीषा - जीतने की इच्छा

बुभुक्षा - खाने की इच्छा

सुहृद - सुन्दर हृदय वाला

मुमुक्षु - जो मोक्ष चाहता हो