शुंग एवं सातवाहन काल में समाज, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति

Total Questions: 54

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. शुंग व सातवाहन काल में उत्तर और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में बहुविधि साहित्यिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं।

2. दक्षिण भारत में संस्कृत भाषा व साहित्य तथा प्राकृत की प्राप्ति हुई, उत्तर भारत में द्रविड़ भाषा और साहित्य की उन्नाति हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:

शुंग व सातवाहन काल में उत्तर और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में बहुविधि साहित्यिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। तथा दक्षिण भारत में द्रविड़ भाषा और साहित्य ने उन्नति की, उत्तर में संस्कृत भाषा और साहित्य तथा प्राकृत के विभिन्न रूपों की उन्नति हुई, अतः इस प्रकार कथन (1) सत्य है, परंतु कथन (2) असत्य है।

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इस अवधि की सबसे अधिक उल्लेखनीय रचनाएं रामायण और महाभारत दो महान महाकाव्य है।

2. धर्मशास्त्रों की रचना भी इसी काल में हुई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:इस अवधि की सबसे अधिक उल्लेखनीय रचनाएं रामायण और महाभारत दो महान महाकाव्य हैं। कुछ धर्मशास्त्रों की रचना भी इसी काल में हुई थी, स्मृतियों या धर्मशास्त्रों में धार्मिक कर्तव्य, व्यवहार विधि (कानून) सामाजिक रीति रिवाज निर्धारित किए गए हैं।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. अनुलोम विवाह का मतलब उच्च वर्ण का पुरुष और निम्न वर्ण की नारी के बीच विवाह

2. प्रतिलोम विवाह निचले वर्ण के पुरुष और उच्च वर्ण की नारी के बीच विवाह कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:मनुस्मृति के अनुसार मिश्रित (संकर) वर्णों की उत्पत्ति का कारण विभिन्न वर्णों के बीच विवाह होना है अर्थात अनुलोम और प्रतिलोम विवाह। अनुलोम विवाह से जन्में व्यक्ति की सामाजिक स्थिति प्रतिलोम विवाह से जन्में व्यक्ति से ऊंची होती थी। इस प्रकार दोनों कथन सत्य हैं।

4. निम्नलिखित में से कौन-से विदेशी अक्रांता इस काल में भारत में नहीं आए ?

Correct Answer: (d) मंगोल
Solution:इस काल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटनाओं में विदेशियों का आना तथा भारतीय समाज में मिल जाना था, भारतीय यूनानी, शक, कुषाण, यवन और पार्थियन भारत में विजेताओं के रूप में आए, लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति को इस तरह से अपनाया कि इनके अलग अस्तित्व का कोई चिह्न शेष नहीं रहा।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी रचनाएं इस काल की 'दैवी मूल रचनाएं' कहलाती हैं?

Correct Answer: (b) स्मृतियां
Solution:

स्मृतियां तत्कालीन समाज के कानूनों और सामाजिक रीति-रिवाजों के बारे में जानने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ये स्मृतियां दैवी मूल की रचनाएं घोषित की गई थी। स्मृतियों में नारद स्मृति, विष्णु स्मृति, याज्ञवल्क्य स्मृति, बृहस्पति स्मृति और कात्यायन स्मृति आदि शामिल हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति पाणिनी की अष्टाध्यायी पर टीका है?

Correct Answer: (b) महाभाष्य
Solution:व्याकरण के क्षेत्र में सर्वाधिक असाधारण कृति 'महाभाष्य' की रचना पतंजलि द्वारा दूसरी शताब्दी ई.पू. में की थी। यह पाणिनी की अष्टाध्यायी पर टीका है।

7. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने 'कातंत्र व्याकरण ग्रंथ' की रचना की है?

Correct Answer: (d) सर्ववर्मन
Solution:सर्ववर्मन, सातवाहन राजा हाल के राजदरबार का एक सुप्रतिष्ठित विद्वान था, सर्ववर्मन ने कातंत्र व्याकरण की रचना की थी। यह 'कृति संक्षिप्त व छोटी थी, जिसकी सहायता से लगभग 6 माह में संस्कृत को सीखा जा सकता था।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना अश्वघोष की नहीं है?

Correct Answer: (c) गाथासप्तशती
Solution:अश्वघोष इस काल के महान साहित्यिक विभूति, नाट्य लेखक और कवि तथा बौद्ध दार्शनिक थे। सौंदरानंद, बुद्धचरित तथा सूची जैसे अनेक ग्रंथों की रचना की थी। गाथासप्तशती की रचना सातवाहन राजा हाल द्वारा की गई है, जो कि एक महान काव्य ग्रंथ है।

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-Iसूची-II
(A) स्वप्नवासवदत्ता1. पालिग्रंथ
(B) नाट्यशास्त्र2. भास
(C) सूत्र3. अश्वघोष
(D) मिलिंदपन्हो4. भरत
(A)(B)(C)(D)
(a)2341
(b)2431
(c)3214
(d)4312
Correct Answer: (b)
Solution:विकल्प में दी गई कृतियों का सुमेलन निम्नानुसार है-
AB
स्वप्नवासवदत्ताभास
नाट्यशास्त्रभरत
सूत्रअश्वघोष
मिलिंदपन्होपालिग्रंथ

10. एत्तुथोकै के संदर्भ में दिए गए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इस साहित्य विधि का संग्रह सबसे प्राचीन समझा जाता है।

2. इसकी रचना तीसरी शताब्दी ई.पू. से तीसरी शताब्दी ई. तक की अवधि में हुई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है / हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:संगम साहित्य के समूची साहित्य निधि में एत्तुथोकै (आठ संकलन) संग्रह सबसे प्राचीन समझा जाता है, जिसकी रचना तीसरी शताब्दी ई.पू. से तीसरी शताब्दी ई. तक की अवधि में हुई थी, और शेष अधिकांश साहित्य का संकलन बाद में किया गया था, अतः इस प्रकार दोनों कथन सत्य हैं।