संख्या पद्धति (भाग-V)Total Questions: 5011. तीन अंकों की सभी संख्याओं का योग क्या है जो 15 से विभाज्य है ? [SSC CHSL 13/03/2023 (2nd Shift)](a) 32850(b) 36825(c) 41200(d) 28750Correct Answer: (a) 32850Solution:सभी तीन अंकों की संख्या जो 15 से विभाज्य है 105, 120, 135, ..,990योग = n/2 (a + l)जहाँ a = पहला पद और l = अंतिम पदपदों की संख्या = ((990 - 105)/15 + 1) = 60इसलिए ,उनका योग = 60/2 (105 + 990) = 3285012. यदि तीन क्रमागत भाज्य संख्याओं का योग 36 है, तो तीनों संख्याओं का गुणनफल क्या है [SSC CHSL 14/03/2023 (3rd Shift)](a) 1460(b) 1750(c) 1680(d) 1820Correct Answer: (c) 1680Solution:लगातार तीन भाज्य संख्याओं का औसत = 36/3 = 12इसलिए, संयुक्त संख्याएं = 10 , 12, 14इसलिए, संख्याओं का गुणनफल = 10 × 12 × 14 = 168013. गुणनफल 654321 × 123456 के अंतिम तीन अंक क्या हैं ? [SSC CHSL 14/03/2023 (4th Shift)](a) 376(b) 344(c) 324(d) 352Correct Answer: (a) 376Solution:654321 × 123456दी गई संख्या को गुणा करने पर इकाई का अंक 6 होगा। दिए गए विकल्प में से केवल विकल्प (a) का इकाई अंक 6 है।अतः 376 अंतिम तीन अंक होंगे।14. दो अंकों की सभी सम संख्याओं का योग कितना होता है ? [SSC CHSL 15/03/2023 (1st Shift)](a) 2520(b) 2470(c) 2430(d) 2410Correct Answer: (c) 2430Solution:दो अंकों की सम संख्या = 10 , 12, 14 .....98योग = n/2 (a + l)जहाँ a = पहला पद और l = अंतिम पदपदों की संख्या = ((98 - 10)/2 + 1) = 45इसलिए,उनका योग = 45/2 (98 + 10) = 243015. XY7B, 4 से विभाज्य एक 4 अंकों की संख्या है। B का सबसे बड़ा मान क्या होगा ? [SSC CHSL 15/03/2023 (3rd Shift)](a) 6(b) 2(c) 8(d) 0Correct Answer: (a) 6Solution:4 से विभाज्यता :- जब दी गई संख्या के अंतिम दो अंक 4 से विभाज्य हो तो दी गई संख्या भी 4 से विभाज्य होती है।XY7B को 4 से विभाज्य होना चाहिए → 7B को 4 से विभाज्य होना चाहिएB का संभावित मान = 2, और 6तो B का सबसे बड़ा मान = 616. 17 से 457 तक ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जो 5 और 3 दोनों से विभाज्य हैं ? [SSC CHSL 16/03/2023 (2nd Shift)](a) 29(b) 35(c) 30(d) 33Correct Answer: (a) 29Solution:17 से 457 के बीच संख्याएँ जो 5 और 3 दोनों से विभाज्य हैं30, 45, 60 .......... 450सूत्र :- aₙ = a + (n - 1) × d450 = 30+ (n-1) × 15n = 435/15 = 29 पद17. दो क्रमागत अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 7387 है। इन दोनों संख्याओं में कितना अंतर है ? [SSC CHSL 16/03/2023 (2nd Shift)](a) 3(b) 6(c) 2(d) 4Correct Answer: (b) 6Solution:सबसे पहले, हम 7387 का वर्गमूल करते हैं ⇒ √7387 ≈ 86अब, अभाज्य संख्या 86 के पास मौजूद होंगे ।वे 83 और 89 है।आवश्यक अंतर = 6 है ।18. 201 और 401 के बीच ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जो 5 से विभाज्य हैं लेकिन 4 से नहीं [SSC CHSL 16/03/2023 (4th Shift)](a) 30(b) 20(c) 40(d) 45Correct Answer: (a) 30Solution:201 और 401 के बीच 5 से विभाज्य संख्या = 40201 और 401 के बीच 4 और 5 दोनों से विभाज्य संख्या = (220, 240, 260, 280, 300, 320, 340, 360, 380, 400) = 10 संख्याएँतो, अभीष्ट संख्या = 40 - 10 = 3019. दो अंकों की सभी विषम संख्याओं का योग कितना है ? [SSC CHSL 17/03/2023 (1st Shift)](a) 2375(b) 2475(c) 2325(d) 2425Correct Answer: (b) 2475Solution:सूत्र :- n विषम संख्याओं का = n²1 से 100 के बीच 50 विषम संख्याएँ होती हैंअतः 50 विषम संख्याओं का = 50² = 2500प्रश्न के अनुसार,दो अंकों की विषम संख्याओं का योग,अतः, 2500 - (1 + 3 + 5 + 7 + 9) = 247520. यदि किसी संख्या और उसके व्युत्क्रम का योग 4 है, तो उनके वर्गों का योग ज्ञात कीजिए । [SSC CHSL 17/03/2023 (2nd Shift)](a) 12(b) 16(c) 14(d) 18Correct Answer: (c) 14Solution:माना संख्या x हैप्रश्न के अनुसार, x + 1/x = 4 ,तो उनके वर्गों का योग = x² + 1/(x²) = 16 - 2 = 14Submit Quiz« Previous12345Next »