संख्या पद्धति (भाग-VI)

Total Questions: 36

31. मान लीजिए x सबसे बड़ी संख्या है जिससे, जब 448, 678 और 908 को विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक स्थिति में शेषफल 11 होता है। जब 147 को x से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल क्या होगा ? [SSC MTS 14/10/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 9
Solution:448 - 11 = 437, 678 - 11 = 667 ,

908 - 11 = 897

(437, 667, 897) का म.स.प. = 23

147 = 23 × 6 + 9

इसलिए, आवश्यक शेषफल = 9

32. पाँच क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के वर्गों का औसत 233 है। सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का औसत क्या है? [SSC CGL 20/08/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) 15
Solution:माना पाँच क्रमागत विषम प्राकृत संख्याएँ हैं

(x-4), (x - 2), x, (x + 2), (x + 4)

(x - 4)² + (x - 2)² + x²  + (x + 2)²  + (x + 4)²  = 233 × 5

5x² + 40 =1165 ⇒ 5x² =1125 ⇒ x = 15

सबसे बड़ी संख्या = 19

सबसे छोटी संख्या = 11

⇒ औसत = (19 + 11)/2 = 30/2 = 15

33. (2²⁴ - 1) को 7 से विभाजित करने पर शेषफल क्या होगा ? [SSC CHSL 04/08/2021 (Evening)]

Correct Answer: (b) 0
Solution:(2²⁴ - 1)/7 = ((7 + 1)⁸ - 1)/7

शेषफल = (1)⁸ - 1 = 0

34. जब एक धनात्मक पूर्णांक n को 12 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 5 प्राप्त होता है। यदि 8n² + 7 को 12 से विभाजित किया जाए तो शेषफल क्या होगा ? [SSC CHSL 06/08/2021 (Evening)]

Correct Answer: (c) 3
Solution:जब एक धनात्मक पूर्णांक n को 12 से विभाजित किया जाता है तो शेषफल 5 प्राप्त होता है, n=17 ⇒ 8n²  + 7 = 2319

जब 2319 को 12 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 3 मिलता है।

35. 75 × 73 ×78 ×76 को 34 से विभाजित करने पर शेषफल क्या होगा ? [SSC CPO 23/11/2020 (Evening)]

Correct Answer: (b) 12
Solution:75 × 73 × 78 × 76 जब प्रत्येक संख्या को 34 से विभाजित किया जाता है तो हमें निम्न शेष प्राप्त होता है,

7 × 5 × 10 × 8 = 2800

2800 को 34 से विभाजित करने पर शेषफल 12 मिलता है।

36. सैनिकों की वह कम से कम संख्या क्या है जिससे 10, 12, 15, 18 और 20 सैनिकों की टुकड़िया बनाई जा सकती है। और एक वर्ग भी बनाया जा सकता है। [SSC CPO 24/11/2020 (Evening)]

Correct Answer: (c) 900
Solution:10 का गुणनखंड = 2 × 5, 12 = 2 × 2 × 3 ,

15 = 3 × 5  18 = 2 × 3 × 3 और 20 = 2 × 2 × 5

LCM(10,12,15,18,20) = 2 × 2 × 3 × 3 × 5 पूर्ण वर्ग बनाने के लिए गुणा की जाने वाली न्यूनतम संख्या = 5

तब, आवश्यक न्यूनतम संख्या = 180 × 5 = 900