संख्या पद्धति-रेलवे गणित Part- 6

Total Questions: 50

11. यदि 1 से 26 तक की संख्याएँ जो 2 से विभाज्य है, को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो कौन सी संख्या नीचे से 9वें स्थान पर होगी? [RRB NTPC 04/02/2021 (Evening)]

Correct Answer: (a) 18
Solution:

1 से 26 तक 2 से विभाज्य संख्याओं का अवरोही क्रम
26, 24, 22, 20, 18, 16, 14, 12, 10, 8, 6, 4, 2
वह संख्या जो नीचे से 9वें स्थान पर होगी = 18

12. 1 से 12 तक की संख्याओं के वर्गों का योग क्या है? [RRB NTPC 04/02/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 650
Solution:

प्राकृत संख्याओं के वर्गों का योग =
n(n + 1)(2n + 1) / 6 = 12 × 13 × 25 / 6 = 650

13. 42.25 का वर्गमूल ज्ञात कीजिए। [RRB NTPC 05/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (a) 6.5
Solution:

√4225 = 65
तो, √42.25 = 6.5

14. 5/100 + 2/5 + 6/25 का दशमलव प्रतिनिधित्व क्या है? [RRB NTPC 05/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) 0.21
Solution:

5/100 + 2/5 - 6/25 = (5 + 40 - 24)/100 = 0.21

15. 109 और 121, दोनों शामिल, के बीच कितने पूर्णांक, अभाज्य संख्याएँ हैं? [RRB NTPC 08/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 2
Solution:

109 और 113 दो पूर्णांक हैं और वे 109 और 121 के बीच अभाज्य हैं। (109 और 121 सहित)

16. छह अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योग क्या होगा? [RRB NTPC 08/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 1099999
Solution:

छह अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 999999
और छह अंकों की सबसे छोटी संख्या = 100000
छह अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योग = 1099999

17. 15,971 को एक निश्चित संख्या से भाग देने पर भागफल 55 और शेषफल 21 प्राप्त होता है। भाजक ज्ञात कीजिए। [RRB NTPC 08/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 290
Solution:

15971 = x × 55 + 21
15950 = x × 55 → x = 290

18. 3, 5, 0, 6 अंकों का प्रयोग करते हुए बनने वाली चार अंकों की सबसे छोटी संख्या कौन-सी है? [RRB NTPC 05/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) 3056
Solution:

3, 5, 0, 6 = 3056 अंकों के प्रयोग से बनी चार अंकों की सबसे छोटी संख्या।

19. 1 से 10 तक दोनों को सम्मिलित करने वाली प्राकृत संख्याओं के घन का योग क्या है? [RRB NTPC 08/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) 3025
Solution:

20. यदि एक स्कूल में 100 में से 58 छात्र लड़के हैं, तो स्कूल के उस भाग को व्यक्त करें जिसमें लड़के दशमलव में हैं। [RRB NTPC 08/02/2021 (Evening)]

Correct Answer: (a) 0.58
Solution:

लड़के / कुल छात्र = 58 / 100 = 0.58