संख्या पद्धति-रेलवे गणित Part- 9

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन सा भिन्न ³/₄ और ⁶/₇ के बीच में आता है? [RRB NTPC 26/07/2021 (Morning)]

Correct Answer: (a) ⁹/₁₁ 
Solution:

3/4 = 0.75 और 6/7 = 0.8571
भिन्न 9/11 = 0.8181
अतः 9/11 , 3/4 और 6/7 के बीच स्थित है।

12. सबसे छोटी पूर्ण संख्या, जिसे 12:17 के अनुपात के दोनों पदों में से घटाने पर ¹¹/₂₀ से कम अनुपात प्राप्त होता है, है: [RRB NTPC 26/07/2021 (Evening)]

Correct Answer: (c) 6
Solution:

माना सबसे छोटी पूर्ण संख्या = x
प्रश्न के अनुसार, (12 - x)/(17 - x) = 11/20
⇒ 240 - 20x = 187 - 11x
⇒ 9x = 53 ⇒ x = 5.88
पूर्ण संख्या में x कम से कम 6 होना चाहिए।

13. 4200 के गुणनखण्डों की संख्या है: [RRB NTPC 26/07/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 48
Solution:

4200 = 2³ × 3 × 5² × 7
गुणनखण्डो की संख्या = (3 + 1)(1 + 1)(2 + 1)(1 + 1)
⇒ 4 × 2 × 3 × 2 = 48

14. कौन सी छोटी से छोटी संख्या को 3467860 में से घटा देना चाहिए ताकि वह 19 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए? [RRB NTPC 31/07/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) 18
Solution:

3467860 ÷ 19 , शेषफल = 18
अतः संख्या = 3467860 - 18 = 3467842

15. दो संख्याओं का अनुपात 3:5 है और उनका योग 80 है। दो संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए। [RRB NTPC 31/07/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) 50
Solution:

दो संख्याओं का अनुपात = 3 : 5
प्रश्न के अनुसार,
⇒ 8 इकाई = 80 ⇒ 5 इकाई = 50
⇒ 3 इकाई = 30
अतः सबसे बड़ी संख्या = 50

16. 17 और 520 के बीच की उन संख्याओं का योग है जो 6 से विभाज्य हैं: [RRB NTPC 31/07/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 22428
Solution:

1 और 520 के बीच 6 से विभाज्य
कुल संख्या = 520/6 = 86 (केवल पूर्णांक)
17 से कम 6 का गुणज की संख्या = 2
17 और 520 के बीच 6 का कुल गुणज → 86 - 2 = 84
6 के गुणज हैं = 18, 24, ................. 516
योग = (पहला पद + अंतिम पद)/2 × 84
= (18 + 516)/2 × 84 = 534 × 42 = 22428

17. 12401 को एक निश्चित संख्या से विभाजित करने पर, हमें भाजफल के रूप में 76 और शेषफल के रूप में 13 मिलता है। भाजक क्या है? [RRB NTPC 31/07/2021 (Evening)]

Correct Answer: (c) 163
Solution:

भाज्य = भाजक × भागफल + शेष
⇒ 12401 = D × 76 + 13
⇒ 12401 – 13 = 76 × D
⇒ 12,388 = 76 × D
⇒ D = 12388 / 76 = 163

18. आरोही क्रम में परिमेय संख्याओं − 7/10, 5/−8, 2/−3 की व्यवस्था है: [RRB NTPC 31/07/2021 (Evening)]

Correct Answer: (a)
Solution:

परिमेय संख्याएं हैं = -7/10 , -5/8 , -2/3
हर को बराबर करने पर,
(10, 8, 3) का LCM = 120
-7×12 / 10×12 = -84/120 , -5×15 / 8×15 = -75/120 , -2×40 / 3×40 = -80/120
प्राप्त नई परिमेय संख्याएँ हैं
= -84/120 , -75/120 , -80/120
अब अंश से तुलना करने पर,
-84/120 , -80/120 , -75/120 = -7/10 , -2/3 , -5/8

19. किसी भी संख्या का दशमलव भाग हमेशा ______ होता है। [RRB JE 22/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) < 1
Solution:

दशमलव संख्या के दो भाग होते हैं:
पूर्ण भाग और दशमलव भाग।
दशमलव संख्या का दशमलव भाग हमेशा 1 से कम होता है।

20. 7² ×9² को 8 से विभाजित करने पर शेषफल क्या होगा? [RRB JE 22/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 1
Solution:

(7² × 9²)/8 = (49 × 81)/8 = 1 × 1
अतः इसे भाग देने पर शेषफल 1 प्राप्त होता है।