संज्ञा ( Part-2)

Total Questions: 27

21. 'लंका का राजा रावण बहुत विद्वान् था', इस वाक्य में रेखांकित अंश है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2012]

Correct Answer: (c) संज्ञा पदबन्ध
Solution:उपर्युक्त वाक्य 'लंका का राजा रावण बहुत विद्वान् था', में रेखांकित अंश संज्ञा पदबन्ध है।

22. बड़े बड़ाई ना करें, बड़ो न बोलैं बोल। रहिमन हीरा कब कहै, लाख टका मेरो मोल ।। रहीम द्वारा लिखित इन पंक्तियों में 'बड़े' शब्द का प्रयोग जिस रूप में हुआ है, वह है- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) संज्ञा
Solution:

23. 'द्वार-द्वार भटकना' में प्रयुक्त द्विरुक्ति 'द्वार-द्वार' है- [P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (d) समग्रता प्रकट करने के अर्थ में
Solution:'द्वार-द्वार' संज्ञा शब्द की द्विरुक्ति है। द्विरुक्ति का अर्थ है-दुहराना; एक उक्ति को दो बार उच्चारित करना। इसकी रचना सार्थक शब्दों की आवृत्ति से होती है। प्रस्तुत वाक्य में 'द्वार-द्वार' द्विरुक्ति का प्रयोग 'समग्रता प्रकट करने के अर्थ में' हुआ है।

24. अचूक विशेषण के साथ उपयुक्त संज्ञा है- [UPSSSC विधान भवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) निशाना
Solution:'अचूक' विशेषण के साथ उपयुक्त संज्ञा 'निशाना' है।

25. हमें अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

व्याकरण की दृष्टि से रेखांकित शब्द क्या है?

 

Correct Answer: (b) संज्ञा
Solution:रेखांकित शब्द 'अपशब्द' व्याकरण की दृष्टि से संज्ञा शब्द है।

26. संज्ञा से विशेषण के लिए इनमें से कौन-सा सही है? [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (c) भय-भयानक
Solution:'भय' संज्ञा है, इससे बना विशेषण 'भयानक' है।

27. जिन शब्दों से न्यूनता, लघुता, हीनता या तुच्छता के बोध हों, उसे क्या कहते हैं? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) ऊनार्थक शब्द
Solution:जिन शब्दों से न्यूनता, लघुता, हीनता या तुच्छता के बोध हों, उसे ऊनार्थक शब्द कहते हैं।