Solution:27 दिसंबर, 1945 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना वाशिंगटन में हुई, लेकिन मुद्रा कोष ने वास्तविक रूप में 1 मार्च, 1947 से कार्य प्रारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-(i)अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की स्थापना करना।
(ii)अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास करना।
(iii) विनिमय दरों में स्थायित्व लाना।
(iv)बहुपक्षीय भुगतानों की व्यवस्था करना।
(v) प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करना।
(vi) असंतुलन की मात्रा एवं अवधि में कमी करना।
इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है तथा इसके कार्यालय पेरिस एवं जेनेवा में हैं। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को व्यापार बढ़ाने एवं अर्थव्यवस्था का विकास करने के लिए स्पेशल ड्राइंग राइट्स के तहत सामयिक ऋण उपलब्ध कराना है। मौजूदा समय में लगभग 184 देश इसके सदस्य हैं।