संयुक्त राष्ट्र संघ, अन्य अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संगठन (रेलवे)

Total Questions: 36

11. संयुक्त राष्ट्र के संबंध में संक्षिप्त नाम UPU का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) Universal Postal Union (यूनिवर्सल पोस्टल युनियन)
Solution:

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है। यह 1874 में स्थापित किया गया था जो अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (1865) के बाद विश्व का दूसरा सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसका मुख्यालय बर्न, स्विटजरलैंड में स्थित है, जिसमें 192 सदस्य देश शामिल हैं।
वैश्विक और राजनीतिक संगठन
UN (United Nations)
NATO (North Atlantic Treaty Organization)
EU (European Union)
SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation)
SCO (Shanghai Cooperation Organisation)
OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries)
आर्थिक एवं वित्तीय संगठन
IMF (International Monetary Fund)
WTO (World Trade Organization)
ADB (Asian Development Bank)
APEC (Asia-Pacific Economic Cooperation)
• स्वास्थ्य, संस्कृति और श्रम
WHO (World Health Organization)
UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)
ILO (International Labour Organization)
Red Cross (International Committee of the Red Cross - ICRC)
• अन्य प्रमुख संगठन
UNICEF (United Nations Children's Fund)
ICC (International Criminal Court)
FIFA (Fédération Internationale de Football Association)
IOC (International Olympic Committee)

12. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कौन सा देश यूएन (UN) सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) मलेशिया
Solution:

सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शाति एवं सुरक्षा बनाए रखना है। UNSC में 15 सदस्य हैं, उनमें से पांच (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन एवं फ्रांस) स्थायी सदस्य हैं, जिनके पास वीटो का अधिकार प्राप्त हैं। दस निर्वाचित या अस्थाई सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है।

13. 31 अक्टूबर, 2020 तक प्राप्त जानकारी से अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में ......... सदस्य देश शामिल हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 190
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटनवुड्स, (न्यू हैम्पशायर, संयुक्त राज्य अमेरिका) में हुए संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में की गई थी।
• फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित एक छोटा सा देश अंडोरा (Andorra) 16 अक्टूबर, 2020 को आईएमएफ का 190वां सदस्य बना।

14. निम्नलिखित में से क्या संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) राज्य परिषद्
Solution:

1945 में स्थापित किया गया संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। संयुक्त राष्ट्र के छह अंग महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, ट्रस्टीशिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय हैं।

15. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) जिनेवा, स्विट्जरलैंड (Geneva. Switzerland)
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (Inter-national Labour Organization, ILO) 56 सदस्यीय शासी निकाय है, जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों को बनाने, श्रमिकों के अधिकारों को बढ़ावा देने, अच्छे रोज़गार के अवसर पैदा करने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए काम करती है जिसका चुनाव प्रतिवर्ष आयोजत होने वाले सम्मेलन द्वारा किया जाता है।
• स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का स्थायी सचिवालय है।
• प्रोफेसनल स्टाफ (पेशेवर कर्मी) दिन-प्रतिदिन के कार्यप्रणाली को डाइरेक्टर जनरल के देख-रेख में करता है।

16. सार्क (SAARC) का विस्तृत रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) साउथ एशियन असोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (South Asian Association for Regional Cooperation).
Solution:

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को ढाका में हुई थी। इसका मुख्यालय और सचिवालय काठमांडू (नेपाल) में स्थित है।
• इसकी स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को ढाका, बांग्लादेश में सात संस्थापक सदस्यों द्वारा की गई थी, जिसमें अफगानिस्तान 2007 में शामिल हुआ।

17. नैसकॉम (NASSCOM) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कम्पनीज (National Association of Software and Services Cimpanies)
Solution:

'नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज' (NASSCOM) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1988 में हुई थी।
• नैसकॉम भारत में सॉफ्टवेयर के विकास, सॉफ्टवेयर सेवाएं और बीपीओ (Business process outsourcing) से संबन्धित सेवाएं प्रदान करता हैं।
• यह एक गैर-लाभकारी (non-profit) व्यापार संघ है। 
• इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश , इंडिया में है

18. जी-7 (G-7) क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) IMF द्वारा घोषित विश्व की 7 उन्नत अर्थव्यवस्थाएँ
Solution:

2020 में, आईएमएफ द्वारा सात (जी7) देशों के समूह को दुनिया की प्रमुख उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के रूप में वर्णित किया।
• जी-8 से रूस के हटने के पश्चात यह जी-7 बन गया। ये देश संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा हैं।

19. यूरोपीय संघ (EU) की प्रेरक शक्ति और कार्यकारी निकाय क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) यूरोपीय आयोग
Solution:

यह यूरोपीय संघ का एक कार्यकारी निकाय है। यह विधायी प्रक्रियाओं के प्रति उत्तरदायी है। यह विधानों को प्रस्तावित करने, निर्णयों को लागू करने, यूरोपीय संघ की संधियों को बनाए रखने और यूरोपीय संघ के दिन-प्रतिदिन के कार्यों के प्रबंधन के लिये उत्तरदायी है।
• आयोग 27 सदस्य देशों के साथ एक कैबिनेट सरकार के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक सदस्य देश से एक सदस्य आयोग में शामिल होता है।

20. ब्रिक्स (BRICS) में शामिल होने वाला अंतिम देश कौन-सा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) दक्षिण अफ्रीका
Solution:

ब्रिक्स, (BRICS) की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। आरम्भ में इसे "ब्रिक" (BRIC) के नाम से जाना जाता था, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल थे।
• चीन द्वारा औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, 24 दिसंबर 2010 को दक्षिण अफ्रीका आधिकारिक तौर पर इसका एक सदस्य राष्ट्र बन गया।
• तब से इस समूह का नाम बदलकर ब्रिक्स कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए "एस" (s) शब्द को जोड़ा गया।