संविधान का स्त्रोत

Total Questions: 16

11. भारतीय संविधान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की अवधारणा किस देश से ली गई है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:अमेरिकी संविधान से उद्देशिका का विचार, विधियों के समान संरक्षण की अवधारणा, न्यायिक पुनर्विलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, मूल अधिकार, उपराष्ट्रपति का पद, राष्ट्रपति पर महाभियोग और उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाए जाने के उपबंध ग्रहण किए गए हैं।

12. निम्नलिखित में से किस देश से भारत के संविधान में 'सर्वोच्च न्यायालय के सलाहकार क्षेत्राधिकार' को अपनाया गया है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कनाडा
Solution:कनाडा के संविधान से सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति, उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन, अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना आदि ग्रहण की गई है।

13. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारत सरकार अधिनियम, 1935 से ली गई है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) संघीय योजना
Solution:भारत के संविधान में गणतंत्र की कल्पना (गणराज्य की अवधारणा) की विशेषता फ्रांस के संविधान से ली गई है। कनाडा के संविधान से सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक ऑस्ट्रेलिया के संविधान से एवं जर्मनी से संघ को आपातकालीन शक्तियां और आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों के निलंबन की व्यवस्था ली गई है, जबकि संघीय योजना 'भारत सरकार अधिनियम, 1935' से ली गई है।

14. निम्नलिखित में से किस संविधान ने भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सोवियत संघ
Solution:मूल कर्तव्य (अनुच्छेद 51क) मूलतः अंगीकृत संविधान के भाग नहीं थे। इन्हें 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा सम्मिलित किया गया। ये मूल कर्तव्य पूर्व सोवियत संघ के संविधान से लिए गए हैं।

15. संघीय ढांचा, न्यायपालिका, राज्यपाल प्रणाली और आपातकाल लगाने की शक्तियां भारतीय संविधान की ये विशेषताएं ....... से ली गई हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1935 के भारत सरकार अधिनियम
Solution:संघीय ढांचा, न्यायपालिका, राज्यपाल प्रणाली और आपातकाल लगाने की शक्तियां भारतीय संविधान की ये विशेषताएं 1935 के भारत सरकार अधिनियम से ली गई हैं।

16. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत निम्नलिखित में से किस देश से लिए गए हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) फ्रांस से
Solution:फ्रांस के संविधान से प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का आदर्श तथा गणराज्य की अवधारणा ली गई है।