Solution:मार्च, 1942 में भारतीय नेताओं से वार्ता के लिए ब्रिटिश सरकार ने स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में एक मिशन भारत भेजा। क्रिप्स मिशन के प्रस्तावों में शामिल थेः
1. युद्ध की समाप्ति पर संविधान का निर्माण करने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया जाएगा।
2. संविधान सभा में प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा निर्वाचित सदस्य तथा भारतीय रियासतों द्वारा नामित सदस्य शामिल होंगे।
3. भारत को डोमिनियन दर्जा दिया जाएगा।
4. यदि कोई प्रांत नया संविधान स्वीकार करने के लिए तैयार न हो तो वह अपना अलग संघ और पृथक संविधान बना सकेगा, तथा उसे यह अधिकार होगा कि वह अपनी भावी स्थिति के बारे में ब्रिटिश सरकार के साथ अलग संधि पर हस्ताक्षर करे।
इस प्रकार स्पष्ट है कि प्रश्नगत कथनों में कथन 1 गलत है, जबकि कथन 2 सही है।