संविधान सभा एवं संविधान निर्माण प्रक्रिया (भाग-2) (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 20

11. बी.आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था- [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) बंबई प्रेसीडेंसी से
Solution:वर्ष 1946 में संपन्न संविधान सभा के प्रारंभिक चुनाव में डॉ. भीम राव अम्बेडकर अविभाजित भारत के बंगाल प्रांत के पूर्वी भाग से निर्वाचित हुए थे। बाद में यह क्षेत्र पाकिस्तान में चले जाने के कारण डॉ. अम्बेडकर भारतीय गणराज्य के बंबई प्रेसीडेंसी के पूना संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित होकर भारतीय संविधान सभा में सम्मिलित हुए। पूना सीट उनके लिए कांग्रेस के एम. आर. जयकर ने त्यागपत्र देकर रिक्त की थी। यद्यपि विकल्प (a) में पश्चिम बंगाल है फिर भी यह अभीष्ट विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि डॉ. अम्बेडकर पूर्वी बंगाल से प्रथमतः निर्वाचित हुए थे। अंततः उन्होंने बंबई प्रेसीडेंसी से निर्वाचित सदस्य के रूप में संविधान सभा में कार्य किया था, अतः स्पष्ट है कि अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) है।

12. डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जन्म और मृत्यु कब हुई ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) 1891, 1956
Solution:भारतीय संविधान निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू, मध्य प्रदेश में तथा मृत्यु 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली में हुई।

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2009]

1. तृतीय गोलमेज सम्मेलन के विचार-विमर्श की परिणति भारत सरकार अधिनियम, 1935 के पारित होने के रूप में हुई।

2. भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने ब्रिटिश भारत के सूबों और भारतीय रियासतों के एक संघ पर आधारित ऑल इंडिया फेडरेशन के गठन का उपबंध किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:नवंबर-दिसंबर, 1932 में लंदन में आयोजित तीसरे और अंतिम गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस ने भाग नहीं लिया था। इस सम्मेलन में भारत सरकार अधिनियम, 1935 के लिए एक ठोस योजना को अंतिम रूप में पेश किया गया था। इसमें ब्रिटिश भारत के सूबों और भारतीय रियासतों के एक संघ पर आधारित ऑल इंडिया फेडरेशन ('फेडरेशन ऑफ इंडिया' - 'भारत संघ' के नाम से) के गठन का प्रावधान किया गया था।

14. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं : [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

कथन (A) : भारत का संविधान देश की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

कारण (R) : इसको एक गृहीत संविधान कहा जाता है।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन एक सत्य है?

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Solution:भारत का संविधान देश की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में पूर्णतः सक्षम है तथा भावी आवश्यकताओं के मद्देनजर इसमें संशोधन संबंधी प्रावधान भी हैं। दूसरी ओर इसमें विभिन्न देशों के संविधानों से तथ्य एवं विचार ग्रहण किए गए हैं, अतः इसे एक गृहीत संविधान भी कहा जाता है। इस प्रकार कथन एवं कारण दोनों ही सही हैं, परंतु कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

15. संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी- [M.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) मौलाना आजाद ने
Solution:संविधान सभा में वयस्क मताधिकार विषय पर बहस के दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद ने वयस्क मताधिकार को 15 वर्षों के लिए स्थगित करने की वकालत की थी, किंतु डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं पं. जवाहरलाल नेहरू ने जोरदार ढंग से इसे अपनाने के लिए इसका समर्थन किया था।

16. निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:भारत की स्वतंत्रता के उपरांत महात्मा गांधी ने यह सुझाव दिया था, कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अब एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए।

17. निम्नलिखित में से किसने कहा था, "एक संविधान एक मशीन की तरह बेजान चीज है, इसमें वे लोग जीवन फूंकते हैं जो इसका नियंत्रण करते हैं, भारत में बस कुछ ईमानदार लोगों की आवश्यकता है जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है"? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Solution:प्रश्नगत कथन संविधान सभा के अध्यक्ष और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का है। यह कथन 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान को अपनाए जाते समय दिए गए उनके वक्तव्य का अंश है।

18. "अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं ने अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आंका है।" यह कथन है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) आइवर जेनिंग्स का
Solution:प्रस्तुत कथन आइवर जेनिंग्स (Ivor Jennings) का है। उनका मानना था कि भारतीय संविधान निर्माताओं ने भारतीय संघ में अल्पसंख्यक हितों और भावनाओं के महत्व को न्यूनतम रखने का प्रयास किया है।

19. किसने कहा था "संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था"? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) ऑस्टिन
Solution:"संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था" यह वक्तव्य पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त इतिहासकार ग्रैनविले ऑस्टिन का था। यह वक्तव्य उनकी पुस्तक 'द इंडियन कांस्टीट्यूशन' (The Indian Constitution) में वर्णित है।

20. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्याएं थीं? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (a) 15
Solution:भारतीय संविधान सभा में कुल महिलाओं की संख्या 15 थी।