संवेदक अंग (जीव विज्ञान)

Total Questions: 22

1. कौन से ग्राही हमारी जीभ पर विद्यमान होते हैं? [RRB NTPC CBT-1 (10/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) रससंवेदी
Solution:रससंवेदी ग्राही (Gustatory receptor) एक प्रणाली है जो स्वाद की धारणा के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार है। ऊष्मा ग्राही न्यूरॉन्स या तंत्रिका कोशिका के अंत के हिस्से हैं, जो शरीर को तापमान में परिवर्तन का पता लगाने की क्षमता देते हैं। प्रकाशग्राही सुनने की इंद्रिय के अंग हैं और आंतरिक कान में मौजूद होते हैं।

2. कॉर्निया और रेटिना, शरीर के किस अंग में पाए जाते हैं? [RRB JE 24/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) आँख
Solution:आँख। मानव आँख के भागः पुतली आंख की परित्तारिका के केंद्र में दिखाई देने वाला ब्लैक होल जो प्रकाश को रेटिना की ओर जाने देता है। आईरिस (Iris) आंख के सामने रंगीन ऊतक जिसके केंद्र में पुतली होती है। रेटिना संवेदनशील परत है जिसमें तंत्रिका कोशिकाएं होती है। इसका कार्य लेस द्वारा बनी छवियों को वि‌द्युत आवेगों में परिवर्तित करना है। श्वेतपटल नेत्रगोलक का सबसे बाहरी आवरण। कॉर्निया यह नेत्रगोलक के बाहरी आवरण का स्पष्ट, पारदर्शी, पूर्व भाग है। प्रकाश की किरणें इसी परत में प्रवेश करती हैं। कॉर्निया आंख की कुल प्रकासीय शक्ति का दो-तिहाई हिस्सा होता 12

3. मानव शरीर में पाई जाने वाली वह एकमात्र पेशी कौन सी है, जो दोनों सिरों पर जुड़ी नहीं होती है? [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) जीभ
Solution:जीभ अपने आप काम करती है ओर इसके विशिष्ट कार्य जुड़े होते हैं जैसे स्वाद कृतिकाओं की मदद से चखना निगलना और पाचन के लिए एंजाइम प्रदान करना। मानव शरीर में ग्लूट्स मैक्सिमस सबसे बड़ी मांसपेशी है और स्टेपेडियस मांसपेशी सबसे छोटी मांसपेशी है।

4. मानव कान के किस भाग में प्राप्त ध्वनि के अनुसार कंपन होता है? [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) कर्णपटही झिल्ली
Solution:कर्णपटही झिल्ली (Tympanic membrane)। कान नलिका से गुजरने के बाद ध्वनि तरंगें कान नलिका के अंत में एक लचीली. ओवलझिल्ली की ओर बढ़ती है जिसे ईपरड्म पा राइम्पेनिक झिल्ली कहा जाता है। यह बाह्य कान को मध्य कान से अलग करता है। बाहरी कान में पिन्ना (ऑरिकल), बाहरी श्रवण मांस (नलिका) होते है। मध्य कान मानव शरीर की कुछ छोटी हड्डियों से बना होता है जिनमें मैलियस, इनकस और स्टेप शामिल हैं। आंतरिक कान कोक्लीअ, अर्धवृत्ताकार नहरों और वेस्टिब्यूल से बना होता है।

5. 'ऑल्फैक्टरी शब्द निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [RRB JE 25/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) गंध
Solution:गंध। ऑल्फैक्टरी रिसेप्टर्स नाक में पाए जाते हैं। यह एक प्रोटीन है जो गंध अणुओं को बांधने में सक्षम है जो गंध (olfaction) को अनुभव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्रवण प्रणाली सुनने की अनुभूति के लिए संवेदी प्रणाली है। दृश्य संवेदी प्रणाली आपको रंग, प्रकाश स्तर कंट्रास्ट, गति और अन्य दृश्य उत्तेजनाओं के बारे में जागरूक होने में सक्षम बनाती है।

6. मानव शरीर का कौन सा अंग संतुलन बनाए रखने में मदद करता है? [RRB JE 25/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) कान
Solution:कान। यह एक संवेदी अंग है जो ध्वनि तरंगों को अवशोषित करता है, जिससे हमें सुनाई देता है। यह हमारे संतुलन के लिए भी आवश्यक है संतुलन का अंग (vestibular system) आंतरिक कान के भीतर पाया जाता है। यह तीन अर्धवृत्ताकार नलिकाएं और दो ओटोलिय अंगों से बना होता है, जिन्हें यूट्रिकल और सेक्यूले के नाम से जाना जाता है। अर्धवृत्ताकार नलिकाएं और ओटोलिथ अंग द्रव से भरे होते हैं। तीन अर्थवृत्ताकार नलिकाएं में से प्रत्येक सिर की गति की एक विशिष्ट दिशा के लिए जिम्मेदार है।

7. मानव कान के किस भाग में ध्वनि का 3 हड्डियों द्वारा प्रवर्धन होता है? [RRB JE 25/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) मध्य कान
Solution:मध्य कान। इसमें तीन अस्थिका होते हैं जिन्हें मैलियस, इनकस और स्टेप्स कहा जाता है। इन्हें आमतौर पर हैमर (Hammer), एनविल (Anvil) और स्टिरप (stirrup) के रूप में जाना जाता है। हेमर कान के परदे (eardrum) से जुड़ा होता है। जब हेमर कंपन करता है. तो पह ध्वनि को अन्य दो हड्डियों, अर्थात एनवित और स्टिरप तक पहुंचाता है। ये ध्वनि तरंगें मूल तरंगों से 20 गुना तक प्रवर्चित होती है।

8. इनमें से कौन सा वर्ग-दर्शन से संबंधित है? [RRB JE 26/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) शंकु कोशिकाएं
Solution:शंकु कोशिकाएं। आँखों में शंकु कोशिकाएँ तीन रंगों की होती हैं मुखात नीला, हरा और लाल। आइरिस का कार्य पुतली के व्यास और आकार को नियंत्रित करना है। आंखों को अपना रंग आइरिस में मौजूद रंगद्रव्य से प्राप्त होता है। कम रोशनी में देखने के लिए राड (Rods) का उपयोग किया जाता है। ऑष्टिक डिस्क वह स्थान है जहां नाड़ीग्रन्धि कोशिका अक्षतंतु ऑष्टिक तंत्रिका बनाने के लिए आंख से बाहर निकलते हैं।

9. कौन सा अभिकर्मक स्थानीय पा सामान्य संवेदना हानि उत्पन्न करता है? [RRB JE 26/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) निश्वेतक (Anaesthetic)
Solution:निश्वेतक (Anaesthetic) इस प्रक्रिया के माध्यम से हमारी नसों से हमारे मस्तिष्क के केंद्रों तक संवेदी संकेतों को अस्थायी रूप से अवरुद्ध करता है। उपयोगः इनका उपयोग परीक्षण और सर्जिकल ऑपरेशन के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों में संवेदनाओं को सुन्न करने या नींद लाने के लिए किया जाता है। यह दर्द और असुविधा को रोकता है और कई प्रकार की चिकित्सा विधियों को करने में सक्षम बनाता है। उदाहरण डेसफ्लुरेन, आइसोफ्लुरेन नाइट्स ऑक्साइड, सेवोफ्लुरेन, जेनॉन ।

10. कॉर्टी-अंग का संबंध ____ से है। [RRB JE 27/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) सुनने
Solution:सुनने। कॉर्टी के अंग का प्राथमिक कार्य श्रवण संकेतों का पारगमन है। ध्वनि तरंगें श्रवण नलिकाओं के माध्यम से कान में प्रवेश करती हैं और कर्णपटह झिल्ली में कंपन उत्पन्न करती हैं। कॉर्टी के अंग में बाहरी बाल कोशिकाओं की तीन पंक्तियाँ और आंतरिक बाल कोशिकाओं की एक पंक्ति शामिल होती है। ध्वनि तरंगों के कारण होने वाले कपन विद्युत पांत्रिक बल के माध्यम से इन बाल कोशिकाओं पर स्टीरियोसिलिया को मोड़ देते हैं।