संसदीय समितियां

Total Questions: 1

1. संसदीय समितियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा / से कथन सत्य है/हैं? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

A. एक मंत्री लोक लेखा समिति का सदस्य नहीं हो सकता है।

B. प्राक्कलन समिति के सदस्यों को लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा नामित किया जाता है।

C. एक मंत्री प्राक्कलन समिति का सदस्य हो सकता है, यदि उसे अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा मनोनीत किया जाता है।

D. सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

Correct Answer: (d) केवल A
Solution:लोक लेखा समिति संसद के दोनों सदनों के कुल 22 सदस्यों से मिलकर गठित होती है। इसके सदस्य दोनों सदनों द्वारा (लोक सभा 15 तथा राज्य सभा 7) निर्वाचित किए जाते हैं। कोई मंत्री लोक लेखा समिति का सदस्य नहीं हो सकता है। अतः कथन A सत्य है। प्राक्कलन समिति में केवल लोक सभा के 30 सदस्य होते हैं जो लोक सभा द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं। कोई मंत्री प्राक्कलन समिति का सदस्य नहीं हो सकता है। अतः कथन B एवं C असत्य हैं। सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के सदस्य का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है। अतः कथन D भी असत्य है।