संसद-I. लोक सभा (भाग – 2)

Total Questions: 44

41. लोक सभा सचिवालय प्रत्यक्ष रूप से किसकी देख-रेख में कार्य करता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) लोक सभा अध्यक्ष
Solution:लोक सभा सचिवालय लोक सभा अध्यक्ष के निर्देश और नियंत्रण में कार्य करता है। उसे सचिवालय के कर्मचारियों पर, सदन के परिसर पर और संसद भवन संपदा पर सर्वोच्च प्राधिकार प्राप्त है। वह अपने इस प्राधिकार का प्रयोग लोक सभा के महासचिव की सहायता से करता है।

42. 15वीं लोक सभा में महिला सदस्यों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए : [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

(i) वे लोक सभा के कुल सदस्यों के 10% से कम हैं।

(ii) अधिकतम महिला सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं।

(iii) राजस्थान से तीन महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

(iv) अधिकतम महिला सदस्य उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुई हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
Solution:मई, 2019 में निर्वाचित 17वीं लोक सभा में कुल महिला सदस्यों की भागीदारी लगभग 14% रही। नवंबर, 2023 की स्थिति अनुसार 17वीं लोक सभा में कुल 82 महिला सदस्य थीं। कांग्रेस पार्टी (INC) से 7, भारतीय जनता पार्टी से 42 तथा तृणमूल कांग्रेस से 9 महिला सदस्य थीं। अधिकतम महिला सदस्य उत्तर प्रदेश से (12) थीं जिसके बाद पश्चिम बंगाल (11) का स्थान था। राजस्थान से 3 महिला सदस्य निर्वाचित थीं। प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) सही उत्तर था।

43. किस वर्ष लोक सभा में महिला सांसदों की संख्या न्यूनतम थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) 1977
Solution:प्रश्नगत वर्षों में वर्ष 1977 में लोक सभा में महिला सांसदों की संख्या न्यूनतम (19-अब तक के लोक सभा के सभी आम चुनावों में सबसे कम) थी। वर्ष 2019 के लोक सभा के आम चुनाव में निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या 78 थी, जो अब तक के लोक सभा के सभी आम चुनावों में सर्वाधिक है।

44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2018]

1. पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतंत्र पार्टी था।

2. लोक सभा में "नेता प्रतिपक्ष" को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी।

3. लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों, तो उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:दिए गए कथनों में से केवल कथन (2) सत्य है, अन्य कथन सही नहीं हैं। प्रथम लोक सभा के चुनाव 489 सीटों के लिए हुए थे, जिसमें से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 364 सीटें प्राप्त कीं और जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर 16 सीटें प्राप्त करने वाली "कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया" (CPI) विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल था। सर्वप्रथम, 1969 में लोक सभा में 'नेता प्रतिपक्ष' को मान्यता प्राप्त हुई। इस रूप में INC (O) के राम सुभग सिंह को चुना गया था। लोक सभा में किसी दल के नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिलने के लिए उस दल के लोक सभा में कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत सांसद होने आवश्यक हैं।