सतत आर्थिक विकास

Total Questions: 39

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए एक नोडल संस्था है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) नीति आयोग
Solution:भारत में सतत विकास लक्ष्यों (एजेंडा 2030) के समन्वय एवं कार्यान्वयन हेतु नोडल संस्था नीति (NITI) आयोग है।

2. भारत का 2016 के सुस्थिर विकास लक्ष्य सूचकांक में कौन-सा स्थान है? [60-62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 110वां
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है। सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टल्समैन स्टिफ्टंग (Bertelsmann Stiftung) द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य सूचकांक, 2022 में भारत को 121वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि सतत विकास लक्ष्य सूचकांक, 2023 की 166 देशों की सूची में भारत का स्थान 112वां है। शीर्ष स्थान पर क्रमशः फिनलैंड (रैंक-1), स्वीडन (रैंक-2) तथा डेनमार्क (रैंक-3) हैं।

3. 'सतत विकास लक्ष्य' 2017 के सूचकांक में भारत का कौन-सा स्थान है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) 116वां
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक, 2023 की 166 देशों की सूची में शीर्ष पर फिनलैंड (रैंक-1) है, जबकि भारत का स्थान 112वां है।

4. नीति आयोग द्वारा दिसंबर, 2019 में जारी 'सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक, 2019-20' पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश को निम्नलिखित वर्गों में से किसमें वर्गीकृत किया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) अच्छा प्रदर्शन (परफॉर्मर)
Solution:दिसंबर, 2019 में नीति आयोग द्वारा जारी 'सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक, 2019-20' में उत्तर प्रदेश 'अच्छा प्रदर्शन' (Performer) की श्रेणी में शामिल है। इस सूचकांक में राज्यों की संयुक्त रैंकिंग में केरल का प्रथम स्थान रहा। जून, 2021 में जारी SDG Index and Dashboard, 2020-21 के अनुसार, इन राज्यों की संयुक्त रैंकिंग में केरल पुनः शीर्ष पर है, जबकि उत्तर प्रदेश नीचे के 5 राज्यों (Bottom 5 States) में शामिल है।

5. नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एस.डी.जी. इंडिया-इंडेक्स एंड डैशबोर्ड, 2020-21 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य एस.डी. जी. संबंधित अपने प्रदर्शन में देश के शीर्ष पांच राज्यों में सम्मिलित नहीं था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) गुजरात
Solution:3 जून, 2021 को तीसरा सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक, 2020-21 नीति आयोग द्वारा जारी किया गया। इसका शीर्षक था "पार्टनरशिप्स इन द डिकेड ऑफ एक्शन"। सूचकांक में केरल प्रथम, हिमाचल प्रदेश एवं तमिलनाडु दूसरे, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक तथा उत्तराखंड तीसरे, सिक्किम चौथे तथा महाराष्ट्र पांचवें स्थान पर है।

6. नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी 'सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडिया सूचकांक, 2019' के अनुसार कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है? [U.P.Β.Ε.Ο. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) केरल
Solution:30 दिसंबर, 2019 को नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक जारी किया गया। इस सूचकांक में राज्यों की संयुक्त रैंकिंग में केरल प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय, आंध्र प्रदेश तृतीय, तमिलनाडु चौथे तथा तेलंगाना पांचवें स्थान पर था। जून, 2021 में जारी SDG India Index, 2020-21 के अनुसार केरल शीर्ष पर है।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत की धारणीय विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 के शीर्ष पांच राज्यों की सूची में नहीं है? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) गुजरात
Solution:जून, 2021 में जारी SDG India Index, 2020-21 के अनुसार विकल्पगत राज्यों में गुजरात को छोड़कर शेष सभी राज्य शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हैं। केरल वर्तमान में भी शीर्ष पर है।

8. नीति आयोग ने प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के लिए समेकित सूचकांक का विकास किया है जो प्रत्येक संधारणीय विकास के लक्ष्य की ओर होने वाली प्रगति को संकलित करता है और राज्यों को प्राप्तिकर्ता, अग्रणी, निष्पादक और आकांक्षी में वर्गीकृत करता है। इस समेकित सूचकांक के आधार पर निम्न में से कौन-सा एक अग्रणी राज्य नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) गुजरात
Solution:प्रश्न में विकल्पगत राज्यों से संबंधित वर्ष का उल्लेख न होने के कारण उचित उत्तर नही दिया जा सकता। अद्यतन स्थिति हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. नवंबर, 2021 में नीति आयोग द्वारा घोषित सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड, 2021-22 में निम्नलिखित में से कौन-सा शहर शीर्ष तीन स्थानों में शामिल नहीं था? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (c) इंदौर
Solution:नवंबर, 2021 में नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक  और डैशबोर्ड, 2021-22 जारी किया। इस सूचकांक में शिमला (हिमाचल प्रदेश) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात कोयंबटूर (तमिलनाडु) को दूसरा, चंडीगढ़ को तीसरा, तिरुवनंतपुरम (केरल) को चौथा तथा कोच्चि (केरल) को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। अतः स्पष्ट है कि प्रश्नगत  शहरों में इंदौर शीर्ष तीन स्थानों में शामिल नहीं था।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत में 2030 तक सभी के लिए पानी की उपलब्धता और इसके स्थायी प्रबंधन को लक्षित करेगा? [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (a) एसडीजी - 6
Solution:सतत विकास लक्ष्य-6 (SDG-6) वर्ष 2030 तक 'सभी के लिए जल एवं स्वच्छता की उपलब्धता तथा सतत प्रबंधन' (Ensure availabilty and sustainable management of water and sanitation for all.) को सुनिश्चित करता है।