सन्धि (Part-2)

Total Questions: 50

1. 'सर्वोपरि' का सही सन्धि-विच्छेद कौन-सा है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) सर्व + उपरि
Solution:'सर्वोपरि' शब्द में गुण स्वर सन्धि है, जो स्वर सन्धि का ही एक प्रकार है। इसका विच्छेद सर्व उपरि होता है, अर्थात् अ + उ - ओ हो जाता है, जो इस सन्धि का एक नियम है।

2. 'महेन्द्र' का सन्धि-विच्छेद क्या है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021]

Correct Answer: (b) महा + इन्द्र
Solution:'महेन्द्र' शब्द का सन्धि-विच्छेद महा+इन्द्र होता है, जो गुण स्वर सन्धि का उदाहरण है। यदि 'अ' या 'आ' के बाद 'इ' या 'ई', 'उ' या 'ऊ' तथा 'ऋ' आए, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'ए', 'ओ' तथा 'अर्' हो जाते है, जो 'गुण स्वर सन्धि' का नियम है।

3. 'सोद्देश्य' का सही सन्धि विच्छेद कौन-सा है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) स+उद्देश्य
Solution:'सोद्देश्य' शब्द का सन्धि-विच्छेद स+उद्देश्य (37+ overline w = 3pi ) होता है, जो गुण स्वर सन्धि का उदाहरण है। वस्तुतः संस्कृत व्याकरण में ए और ओ को गुण स्वर कहा जाता है। इसलिए जिस सन्धि का परिणाम ए और 'ओ' होता है, उसे गुण सन्धि (गुण स्वर सन्धि) कहते हैं।

4. "धरेश" का सही सन्धि-विच्छेद है - [PET (Exam) 2022]

Correct Answer: (c) धरा + ईश
Solution:धरेश का सही सन्धि विच्छेद धरा ईश होगा। इसमें गुण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के अन्य उदाहरण रमेश, महेश, उमेश तथा राजेश हैं।

5. सूर्योदय शब्द में कौन-सी सन्धि प्रयुक्त है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) गुण सन्धि
Solution:'सूर्योदय' शब्द में गुण सन्धि है, जिसका विग्रह सूर्य उदय (अ+उ = ओ) होता है।

6. 'यथोचित' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) यथा + उचित
Solution:'यथोचित' का सही सन्धि-विच्छेद' यथा उचित' (आ + उ = ओ) है। इसमें गुण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि 'अ' या 'आ' के बाद 'इ' या 'ई', 'उ' या 'ऊ' और 'ऋ' आए, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'ए', 'ओ' और 'अर्' हो जाते हैं।

7. 'शुभेच्छा' का सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (b) शुभ + इच्छा
Solution:'शुभेच्छा' का सही सन्धि-विच्छेद 'शुभ इच्छा' है। इसमें गुण स्वर सन्धि है। गुण सन्धि के कुछ अन्य उदाहरण दिवेच्छा, स्वेच्छा, अल्पेच्छा आदि।

8. 'महर्षि' शब्द का सही सन्धि विच्छेद बताइए। [PET (Exam) 2022 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) महा + ऋषि
Solution:महर्षि शब्द का सही सन्धि विच्छेद महा ऋषि है। इसमें गुण स्वर सन्धि है। इसके अन्य उदाहरण हैं देव ऋषि सप्त + ऋषि = सप्तर्षि, ब्रह्मा ऋषि = बह्मर्षि। देवर्षि,

9. 'नरेश' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) नर + ईश
Solution:'नरेश' का सही सन्धि-विच्छेद 'नर ईश' (अ + इ = ए) है। इसमें गुण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि अ या आ के बाद 'इ', या 'ई', 'उ' या 'ऊ' और 'ऋ' आए, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'ए', 'ओ' तथा 'अर्' हो जाते हैं।

10. 'गुडाकेश' का सन्धि-विच्छेद है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) गुडाका + ईश
Solution:'गुडाकेश' का सन्धि-विच्छेद 'गुडाका ईश' होता है। यह गुण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियम के अनुसार, यदि 'अ' या 'आ' के बाद 'इ' या 'ई', 'उ' या 'ऊ' और ऋ आए, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'ए', 'ओ' और 'अर्' हो जाते हैं।