सन्धि (Part-2)Total Questions: 5011. 'समुद्रोर्मि' का सही सन्धि-विच्छेद क्या है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2013](a) समुद्रः + ऊर्मि(b) समुद्र + ओर्मि(c) समुद्र + ऊर्मि(d) समुद्रो + ऊमिCorrect Answer: (c) समुद्र + ऊर्मिSolution:समुद्रोर्मि का सन्धि-विच्छेद समुद्र ऊर्मि होगा। इसमें गुण सन्धि है, जहाँ पर अ + ऊ मिलकर 'ओ' हो रहा है।12. 'सूर्योदय' का सन्धि-विच्छेद होगा- [U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015, UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016, उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पाली)](a) सूर्य + उदय(b) सूर्य + ऊदय(c) सूरज + उदय(d) सुरज + ऊदयCorrect Answer: (a) सूर्य + उदयSolution:'सूर्योदय' का सन्धि-विच्छेद 'सूर्य उदय' (अ + उ = ओ) है। इसमें गुण स्वर सन्धि है।13. 'महोर्मि' का सन्धि-विच्छेद है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016](a) महत् + उर्मि(b) महा + उर्मि(c) महा + ऊर्मि(d) महत् + मर्मिCorrect Answer: (c) महा + ऊर्मिSolution:'महोर्मि' का सन्धि-विच्छेद 'महा ऊर्मि' है। इसमें गुण स्वर सन्धि है।14. मृगेन्द्र शब्द में कौन-सी सन्धि है? [Chhattisgarh.TET Exam Ist Paper (I-V), 2014](a) गुण स्वर सन्धि(b) यण् स्वर सन्धि(c) अयादि स्वर सन्धि(d) दीर्घ स्वर सन्धिCorrect Answer: (a) गुण स्वर सन्धिSolution:'मृगेन्द्र' में गुण स्वर सन्धि है। इसका विच्छेद 'मृग + इन्द्र' है।15. 'महोत्सव' का सही सन्धि-विच्छेद क्या है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2016, UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)](a) महा + उत्सव(b) महो + उत्सव(c) महोत् + सव(d) महे + उत्सवCorrect Answer: (a) महा + उत्सवSolution:'महोत्सव' का सन्धि विच्छेद महा + उत्सव' है। यह गुण स्वर सन्धि है। यहाँ पर 'आ' तथा 'उ' मिलकर 'ओ' हो जा रहे हैं।16. 'बालोचित' शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) बालो + चित(b) बाल + उचित(c) बाला + चित(d) बा + लोचितCorrect Answer: (b) बाल + उचितSolution:'बालोचित' का सन्धि-विच्छेद 'बाल उचित' (3H+ overline 3 = 3H ) है। इसमें गुण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के अनुसार, यदि अ या आ के बाद इ या ई, उया ऊ और ऋ आते हैं, तो दोनों मिलकर क्रमशः ए, ओ एवं अर्, हो जाता है।17. 'गांगोर्मि' में निम्न में से कौन-सी सन्धि है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017](a) यण सन्धि(b) वृद्धि सन्धि(c) दीर्घ सन्धि(d) गुण सन्धिCorrect Answer: (d) गुण सन्धिSolution:'गांगोर्मि' में गुण स्वर सन्धि है। इसका विच्छेद 'गंगा + ऊर्मि' है। गुण सन्धि, स्वर सन्धि के पाँच भेदों में से एक भेद है। सन्धियाँ तीन प्रकार की होती हैं- (1) स्वर-सन्धि (2) व्यंजन सन्धि, (3) विसर्ग सन्धि।18. महा + ओजस्वी का सन्धि रूप है- [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) म्होजस्वी(b) महौजस्वी(c) महोजस्वी(d) महाजस्वीCorrect Answer: (b) महौजस्वीSolution:महा + ओजस्वी का सन्धि रूप 'महौजस्वी' है। यह वृद्धि सन्धि का उदाहरण है। वृद्धि सन्धि में अ + ए = ऐ, अ + ऐ = ऐ, आ + ए = ऐ, आ + ऐ = ऐ एवं अ +ओ = औ, अ + औ = औ, आ + ओ = औ, आ औ औ, होता है।19. निम्नलिखित में से वृद्धि सन्धि का उदाहरण है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) पित्रादेश(b) गिरीश(c) महौजस्वी(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) महौजस्वीSolution:पितृ + आदेश = पित्रादेश। यह यण् स्वर सन्धि का उदाहरण है। गिरि + ईश = गिरीश। यह दीर्घ स्वर सन्धि का उदाहरण है। महा + ओजस्वी = महौजस्वी। यह वृद्धि स्वर सन्धि का उदाहरण है।20. 'मतैक्य' शब्द में कौन-सी सन्धि है? [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020 UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) दीर्घ(b) वृद्धि(c) गुण(d) यण्Correct Answer: (b) वृद्धिSolution:मतैक्य शब्द में वृद्धि सन्धि है, जिसका विच्छेद- मत + ऐक्य (अ + ऐ = ऐ) है।वृद्धि सन्धि के अनुसार अ/आ के बाद ए/ऐ आने पर 'ऐ' हो जाता है।अ +ओ = औआ + औ = औSubmit Quiz« Previous12345Next »