सन्धि (Part-3)

Total Questions: 50

1. निम्न में कौन-सा विग्रह वृद्धि सन्धि का नहीं है? [M.P. Professional Exam. 11.12.2017]

Correct Answer: (b) सु + अल्प
Solution:सु + अल्प = 'स्वल्प' यण सन्धि का उदाहरण है, जबकि एक + एक (एकैक), वन + औषधि (वनौषधि) तथा भाव + ऐक्य ] (भावैक्य) में वृद्धि सन्धि है।

2. 'शयनम्' शब्द में सन्धि है- [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (a) अयादि स्वर सन्धि
Solution:शे + अनम् = शयनम शब्द में अयादि स्वर सन्धि है।

3. निम्नलिखित में से अयादि सन्धि का उदाहरण नहीं है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (d) वागीश
Solution:'वागीश' शब्द वाक् + ईश विच्छेद का सन्धि रूप है, जो व्यंजन सन्धि का उदाहरण है। नायक, नायिक तथा नाविक अयादि सन्धि के उदाहरण हैं, जिनके विच्छेद क्रमशः इस प्रकार हैं-नै + अक, नै+ इका तथा नौ + इक।

4. 'पो + अन' किस स्वर सन्धि का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]

Correct Answer: (b) अयादि
Solution:'पो + अन = पवन। यह अयादि स्वर सन्धि का उदाहरण है। इस सन्धि के अनुसार यदि ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो ए का अय् ऐ का आय्' ओ का अव् तथा औ का आव् हो जाता है।

5. 'नाविक' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) नौ + इक
Solution:'नाविक' का सही सन्धि-विच्छेद 'नौ इक' (औ इ आव्) है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई भिन्न स्वर आये, तो ए का अयु, ऐ का आय्, ओ का अव् और औ का आव् हो जाता है।

6. 'नयन' का शुद्ध सन्धि-विच्छेद है- [UP CSAT Exam 2018]

Correct Answer: (a) ने + अन
Solution:अयादि स्वर सन्धि में यदि 'ए', 'ऐ', 'ओ', 'औ' के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो (क) 'ए' का 'अय्' (ख) 'ऐ' का 'आय् (ग) 'ओ' का 'अव्' और (घ) औ' का 'आव्' हो जाता है। जैसे-

जैसे-

ने + अन = नयन

श्रो + अन = श्रवण

पौ + अक = पावक

चे + अन = चयन

नै + अक = नायक

7. 'गवीश' में प्रयुक्त सन्धि का नाम है- [High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (c) अयादि सन्धि
Solution:'गवीश' (गो + ईश) में अयादि स्वर सन्धि है। इस सन्धि के अनुसार, ए, ऐ, ओ, या औ के बाद कोई स्वर आए, तो 'ए' के स्थान पर 'अय्', 'ऐ' के स्थान पर 'आय्', 'ओ' के स्थान पर 'अव्' और 'औ' के स्थान पर 'आव्' हो जाता है।

8. 'द्वावपि' का सन्धि-विच्छेद होगा- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) द्वौ + अपि
Solution:द्वावपि का सन्धि-विच्छेद द्वौ अपि होगा। यहाँ पर औ+ अ मिलकर आवू हो रहा है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।

9. 'पवन' का सन्धि-विच्छेद है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, 2013, Rajasthan-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) पो + अन
Solution:'पवन' का सन्धि-विच्छेद 'पो+अन' है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।

10. 'पावन' का सन्धि-विच्छेद होगा- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016 M.P. Professional Exam.11.12.2017]

Correct Answer: (c) पौ + अन
Solution:'पावन' का सन्धि विच्छेद पौ अन है। यहाँ पर 'औ+ अ' मिलकर आव् हो जा रहा है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।