सन्धि (Part-3)Total Questions: 5031. निम्नलिखित में से व्यंजन सन्धि वाला शब्द नहीं है- [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023](a) वागीश(b) दिग्गज(c) अजन्त(d) मनस्तापCorrect Answer: (d) मनस्तापSolution:वागीश, दिग्गज तथा अजन्त शब्द व्यंजन सन्धि के उदाहरण हैं, जबकि मनस्ताप विसर्ग सन्धि का उदाहरण है।उपर्युक्त शब्दों का सन्धिगत् वर्णनवागीश - वाक् + ईशदिग्गज - दिक् + गजअजन्त अच् अन्तमनस्ताप मनः + ताप32. 'सच्छास्त्र' का समुचित सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC लेखपाल (सामान्य चयन) परीक्षा, 2015 UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016](a) सच् + छास्त्र(b) सत् + शास्त्र(c) सत् + छास्त्र(d) सच् + शास्त्रCorrect Answer: (b) सत् + शास्त्रSolution:'सच्छास्त्र' का समुचित सन्धि-विच्छेद 'सत् + शास्त्र' है। इसमें व्यंजन सन्धि है। इसके अनुसार 'त्' एवं 'श' मिलकर 'च्छ' हो जाता है।33. उच्चारण का सन्धि-विच्छेद होगा- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-I परीक्षा, 2016](a) उच् + आरण(b) उतः + चारण(c) उत् + चारण(d) उचः + चारणCorrect Answer: (c) उत् + चारणSolution:उच्चारण का सन्धि-विच्छेद 'उत् + चारण' है। यहाँ त् तथा च मिलकर 'च्च' हो जा रहा है। इसमें व्यंजन सन्धि है।34. निम्न में से कौन-सा 'उच्छ्वास' का सन्धि विच्छेद है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015, UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015 UPPCL J.E. Exam., 04 मार्च, 2016 (प्रथम पाली)](a) उत् + छ्वास(b) उच् + श्वास(c) उच्छ + वास(d) उत् + श्वासCorrect Answer: (d) उत् + श्वासSolution:उत् + श्वास = उच्छ्वास। इसमें व्यंजन सन्धि है। यदि त् या व् के बाद श् हो, तो त् या द् का च् और श् का छ हो जाता है। जैसे- शरत् + शशि = शरच्छशि।35. 'सदानन्द' का सन्धि विच्छेद कीजिए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) सत् + आनन्द(b) सत + आनन्द(c) सद आनन्द(d) सदा + आनन्दCorrect Answer: (a) सत् + आनन्दSolution:'सदानन्द' का सन्धि-विच्छेद 'सत् + आनन्द' है। इसमें व्यंजन सन्धि है।36. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजन सन्धि का उदाहरण है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) सदैव(b) मनोरथ(c) निर्गुण(d) सदाचारCorrect Answer: (d) सदाचारSolution:'सदाचार' का सन्धि-विच्छेद 'सत् + आचार' होता है। यह व्यंजन सन्धि है। सदैव (सदा + एव) वृद्धि स्वर सन्धि तथा मनोरथ (मनः + रथ) एवं निर्गुण (निः गुण) विसर्ग सन्धि के उदाहरण है।37. 'उद्यान' का शुद्ध वर्ण-विच्छेद है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016](a) उ + द + य + आ + न् + अ(b) उ + द् + य + अ + न + अ(c) उ + द् + य् + आ + न् + अ(d) अ + द + य् + अ + अ + अCorrect Answer: (c) उ + द् + य् + आ + न् + अSolution:'उद्यान' का शुद्ध वर्ण-विच्छेद है उद्+ य् + आ + न् + अ38. 'परिच्छेद' का सन्धि-विच्छेद निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.18.12.2017](a) परी + छेड़(b) परी + छेद(c) परि + छेद(d) पारी + छेदCorrect Answer: (c) परि + छेदSolution:परिच्छेद का सन्धि विच्छेद 'परि छेद' है। परिच्छेद में व्यंजन सन्धि है। व्यंजन सन्धि-व्यंजन तथा व्यंजन या स्वर के मेल से हुए परिवर्तन को व्यंजन सन्धि कहा जाता है।उदाहरण- अनु + छेद = अनुच्छेद39. 'उद्धार' का सन्धि-विच्छेद निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam. 19.12.2017](a) उत + धार(b) उत + धर(c) उत् + हार(d) उध् + धारCorrect Answer: (c) उत् + हारSolution:उद्धार का सन्धि-विच्छेद 'उत् + हार' है तथा इसमें 'व्यंजन सन्धि' है। व्यंजन सन्धि-व्यंजन तथा व्यंजन या स्वर के परस्पर मेल से उत्पन्न विकार को व्यंजन सन्धि कहते हैं।इसी प्रकार- उद् + हत = उद्धतआ + छादन आच्छादन ।40. 'संगम' का सन्धि-विच्छेद निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017](a) समाँ + गम(b) सन + गम(c) संग + म(d) सम् + गमCorrect Answer: (d) सम् + गमSolution:'संगम' शब्द 'व्यंजन सन्धि' का उदाहरण है, जो सम् + गम से मिलकर बना है। व्यंजन से व्यंजन अथवा स्वर के मिलन से उत्पन्न होने वाले विकार / परिवर्तन को व्यंजन सन्धि कहते हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »