सन्धिपरिभाषाTotal Questions: 5011. स्वर सन्धि में किसका मेल होता है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)](a) स्वरों का(b) व्यंजनों का(c) शब्दों का(d) मात्रा काCorrect Answer: (a) स्वरों काSolution:दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार अथवा रूप परिवर्तन को 'स्वर सन्धि' कहते हैं।12. 'परमार्थ' का सन्धि विच्छेद है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पाली)](a) परम + अर्थ(b) पर + अर्थ(c) पर + आर्थ(d) परमो + अर्थCorrect Answer: (a) परम + अर्थSolution:'परमार्थ' का सन्धि विच्छेद 'परम अर्थ' है। दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार को 'सन्धि' कहते हैं।13. दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण सन्धि व अयादि सन्धि, सन्धि के किस मूल भेद के अन्तर्गत सन्निहित हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016](a) व्यंजन सन्धि(b) स्वर सन्धि(c) विसर्ग सन्धि(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) स्वर सन्धिSolution:स्वर सन्धि के पाँच भेद होते हैं- दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण सन्धि तथा अयादि सन्धि।14. निम्न में से सन्धि का कौन-सा युग्म गलत है? [UPSSSC PET 29-10-2023 (I)](a) अनूदित = अनु + उदित(b) अवनीन्द्र = अवनी + इन्द्र(c) श्रद्धानन्द = श्रद्ध + आनन्द(d) भूद्धार = भू + उद्धारCorrect Answer: (c) श्रद्धानन्द = श्रद्ध + आनन्दSolution:श्रद्धानन्द का सही सन्धि विच्छेद श्रद्धा आनन्द है। वस्तुतः श्रद्धा मूल शब्द है, इसका श्रद्ध नहीं हो सकता तथा आनन्द भी मूल शब्द है। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है। अतः विकल्प (c) गलत युग्म है, जबकि अन्य सभी सही हैं।15. 'अभीष्ट' का सही सन्धि-विग्रह है : [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) अभी + इष्ट(b) अभि + ईष्ट(c) अभि + इष्ट(d) अभी + ईष्टCorrect Answer: (c) अभि + इष्टSolution:विकल्प (c) 'अभीष्ट' का सही सन्धि विच्छेद अभि + इष्ट हैदीर्घ स्वर सन्धि- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के पश्चात् यदि यही वर्ण पुनः सापेक्षतया सन्धि हेतु आए, तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ तथा ऋ हो जाते हैं।16. 'महाशय' शब्द में कौन सी स्वर सन्धि है? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) स्वर सन्धि(b) दीर्घ स्वर सन्धि(c) यण् स्वर सन्धि(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) दीर्घ स्वर सन्धिSolution:'महाशय' शब्द दीर्घ स्वर सन्धि का उदाहरण है। इसका विच्छेद महा + आशय है।17. 'स्वार्थ' में निम्नलिखित में से कौन-सी सन्धि है- [UPPCS (C-SAT) Exam- 2021](a) दीर्घ(b) यण्(c) वृद्धि(d) गुणCorrect Answer: (a) दीर्घSolution:'स्वार्थ' शब्द में दीर्घ स्वर सन्धि है। इसका विच्छेद 'स्व + अर्थ' होता है।दीर्घ सन्धि के नियम- यदि अ, आ, इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद पुनः यही ह्रस्व या दीर्घ के रूप में आते हैं, तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ तथा ऋ हो जाते हैं।18. 'सत्यार्थी' शब्द का सही सन्धि-विच्छेद बताइए। [UPSSSC UDA/LDA 2022](a) सत + अर्थी(b) स + अत्यार्थी(c) सत्य + अर्थी(d) सता + अर्थीCorrect Answer: (c) सत्य + अर्थीSolution:'सत्यार्थी' शब्द का सही सन्धि-विच्छेद 'सत्य + अर्थी' है। इस सन्धि में दीर्घ स्वर सन्धि है। इस सन्धि के अनुसार, अ + अ = आ है।19. 'सत्याग्रह' शब्द का सन्धि-विच्छेद कौन-सा होगा? [U.P. SI-2021 UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी, परीक्षा, 2016](a) सत्या + ग्रह(b) सत + आग्रह(c) सत्य + गढ़(d) सत्य + आग्रहCorrect Answer: (d) सत्य + आग्रहSolution:'सत्याग्रह' शब्द में दीर्घ स्वर सन्धि है, जिसका विग्रह सत्य+आग्रह (अ + आ = आ) होता है। वस्तुतः दो सवर्ण स्वर मिलकर जब दीर्घ हो जाते हैं, तो दीर्घ स्वर सन्धि होती है।20. निम्नलिखित में से सही सन्धि-विच्छेद का चयन कीजिए - [लेखपाल (Mains) 2022](a) पत्र + अलय(b) मरण + असन्न(c) वीर + अंगना(d) यथा + आर्थCorrect Answer: (c) वीर + अंगनाSolution:वीर + अंगना सही सन्धि विच्छेद है, इसकी सन्धि वीरांगना होगी। मरणासन्न का सही सन्धि-विच्छेद मरण + आसन्न होगा। पत्रालय का सही सन्धि-विच्छेद पत्र आलय होगा। यथार्थ का सही सन्धि-विच्छेद यथा + अर्थ होगा।Submit Quiz« Previous12345Next »