समय , चाल और दूरीTotal Questions: 501. एक आदमी तीन घंटे में 80 किमी की यात्रा करता है। वह आगे और दो घंटे की यात्रा करता है। यदि पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति 30 किमी/घंटा है, तो बाद के दो घंटों में तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए। [Group D 17/08/2022 (Evening)](a) 70 किमी (b) 150 किमी(c) 120 किमी (d) 90 किमीCorrect Answer: (a) 70 किमी Solution:2. 800 km की यात्रा के लिए, एक ट्रक पहले 300 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करता है। उसे शेष दूरी को किस चाल से तय करना चाहिए, ताकि औसत चाल 60 km/h हो? [Group D 22/08/2022 (Morning)](a) 72 km/h(b) 600⁄13 km/h(c) 52 km/h(d) 750⁄11 km/hCorrect Answer: (d) 750⁄11 km/hSolution:3. एक व्यक्ति को 1 घंटे में 8 km की दूरी तय करनी है। यदि वह कुल समय के एक-तिहाई समय में एक-चौथाई दूरी तय करता है, तो शेष समय में शेष दूरी तय करने के लिए उसकी चाल (km/h में) कितनी होनी चाहिए, ताकि वह ठीक समय पर गंतव्य तक पहुँच सके? [Group D 23/08/2022 (Afternoon)](a) 6 (b) 7 (c) 8 (d) 9Correct Answer: (d) 9Solution:4. एक रेलगाड़ी उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर चल रही है। यह समान दिशा में 2 km/h और 4 km/h की चाल से चल रहे राज और मधुर को क्रमशः 9 सेकंड और 10 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी की लंबाई x मीटर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए। [Group D 25/08/2022 (After)](a) 90 (b) 30 (c) 50(d) 70Correct Answer: (c) 50Solution:5. एक चोर ने एक पुलिसकर्मी को 150 m की दूरी से देखा। चोर तुरंत 13 km/h की चाल से भागने लगा और पुलिसकर्मी ने 14 km/h की चाल से उसका पीछा किया। 6 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी ज्ञात करें। [Group D 26/08/2022 (Afternoon)](a) 75 m (b) 50 m(c) 100 m (d) 125 mCorrect Answer: (b) 50 mSolution:6. A और B क्रमशः बिंदुओं X और Y से एक ही समय पर एक दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं। रास्ते में मिलने के बाद, A और B को Y और X तक पहुँचने में क्रमशः 5.4 घंटे और p घंटे का समय लगता है। यदि B की चाल, A की चाल से 50% अधिक है, तो p का मान ज्ञात कीजिए। [Group D 02/09/2022 (Afternoon)](a) 2.7 (b) 1.8 (c) 2.4(d) 3.6Correct Answer: (c) 2.4Solution:7. एक बस की चाल हर दो घंटे के बाद 4 km/h बढ़ जाती है। यदि बस पहले दो घंटे में 80 km की दूरी तय करती है, तो बस द्वारा 10 घंटे में तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए। [Group D 17/09/2022 (Morning)](a) 440 km (b) 480 km(c) 460 km (d) 470 kmCorrect Answer: (b) 480 kmSolution:8. मान लीजिए कि चेन्नई और त्रिवेन्द्रम स्टेशनों के बीच की दूरी 690 km है। एक रेलगाड़ी 8:00 p.m. बजे 75 km/h की चाल से चेन्नई से त्रिवेन्द्रम की ओर चलना शुरू करती है। एक अन्य रेलगाड़ी, एक समानांतर रेलमार्ग पर 9:00 p.m. बजे 60 km/h की चाल से त्रिवेन्द्रम से चेन्नई की ओर चलना शुरू करती है। वे कितने बजे मिलेंगे? [Group D 18/09/2022 (Evening)](a) 01:43:20 a.m.(b) 01:03:40 a.m.(c) 01:23:30 a.m.(d) 01:33:20 a.m.Correct Answer: (d) 01:33:20 a.m.Solution:9. जब एक व्यक्ति V₁ और V₂ km/h की गति से समान दूरी तय करता है, तो उसकी औसत गति 5 km/h होती है। लेकिन जब वह समान समयावधि के लिए इन गतियों से यात्रा करता है, तो उसकी औसत गति 5.5 km/h होती है। दो गतियों के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए। [Group D 20/09/2022 (Morning)](a) √11 km/h(b) √10 km/h(c) 10 km/h(d) 11 km/hCorrect Answer: (a) √11 km/hSolution:माना उसके द्वारा तय की गई दूरी x है। 10. एक पहिये का व्यास 63 cm है। 100 चक्कर लगाने में पहिये द्वारा तय की गई दूरी कितनी है? [π = 22⁄7 का उपयोग करें] [Group D 26/09/2022 (Evening)](a) 28 m (b) 198 m(c) 99 m (d) 396 mCorrect Answer: (b) 198 mSolution:Submit Quiz12345Next »