समय ,चाल और दूरी (Part-II)

Total Questions: 50

21. दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर दो स्टेशनों से चलना शुरू करती हैं और क्रमशः 120 km/hr और 80 km/hr की चाल से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तो ज्ञात होता है कि एक रेलगाड़ी, दूसरी रेलगाड़ी से 60 km अधिक चल चुकी है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी (km में) कितनी है ? [SSC MTS 12/11/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) 300
Solution:

22. एक चोर रोहन को एक पुलिसकर्मी रमेश 250 m की दूरी से देखता है। एक दूसरे को देखते ही वे दौड़ना प्रारम्भ करते हैं। 25 km/h की चाल से पीछा कर रहे रमेश द्वारा पकड़े जाने से पहले रोहन जो 20 km/h की चाल से भाग रहा है, कितनी दूरी तय करता है ? [SSC MTS 13/11/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1 km
Solution:

23. एक आदमी 60 km/h की चाल से कार द्वारा 30 km की दूरी तय करता है और साइकिल से 20 km की दूरी तय करता है। उसकी पूरी यात्रा 3 घंटे में पूरी होती है। साइकिल की चाल (km/h में) कितनी है ? [SSC MTS 13/11/2024 (Evening)]

Correct Answer: (c) 8
Solution:

24. एक व्यक्ति 21 घंटे में एक यात्रा पूरी कर सकता है। वह यात्रा का शुरुआती एक तिहाई भाग 40 km/h की चाल से और शेष दूरी 60 km/h की चाल से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी कितनी है ? [SSC MTS 13/11/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) 1080 km
Solution:

25. एक मानचित्र को 1: 250 के पैमाने पर दर्शाया गया है। मानचित्र पर दो शहर 6.5 km दूर हैं। उनके बीच की वास्तविक दूरी ज्ञात करें। [SSC MTS 14/11/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1625 km
Solution:

26. एक रेलगाड़ी अपनी नियमित चाल में 12.5% की वृद्धि कर देती है और अपने गंतव्य पर 20 मिनट पहले पहुंच जाती है। यात्रा में रेलगाड़ी द्वारा लिया जाने वाला वास्तविक समय क्या है ? [SSC MTS 14/11/2024 (Evening)]

Correct Answer: (d) 180 मिनट
Solution:

27. कोई बस, शुरू में किसी दूरी का 1/3 भाग 40 km/h की चाल से तय करती है, दूरी का अगला 1/3 भाग 50 km/h की चाल से तय करती है और दूरी का अंतिम 1/3 भाग 60 km/h की चाल से तय करती है। पूरी यात्रा के लिए बस की औसत चाल ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) [SSC CGL 10/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) 48.65 km/h
Solution:

28. राजमार्ग पर स्थान A और B एक-दूसरे से 20 km दूर हैं। एक कार A से और दूसरी कार B से एक ही समय पर चलना प्रारंभ करती है। यदि कारें अलग-अलग चाल से एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे एक घंटे में मिलती हैं। यदि वे एक-दूसरे की ओर चलती हैं, तो वे 12 मिनट में मिलती हैं। दोनों कारों की चाल (km/h में) क्या हैं ? [SSC CGL 10/09/2024 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) 60,40
Solution:

29. अक्षरा और सिद्धार्थ क्रमशः 8 km/h और 10 km/h की दर से स्थल P से Q तक 72 km की दूरी तय करते हैं। सिद्धार्थ स्थल Q पर पहले पहुंचता है और तुरंत लौटता है और अक्षरा से स्थल R पर मिलता है। P से R की दूरी ज्ञात कीजिए। [SSC CGL 17/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 64 km
Solution:

30. 150 m और 250 m लंबाई की दो रेलगाड़ियाँ समानांतर लाइनों पर चलती हैं। जब वे एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे एक-दूसरे को पार करने में 20 सेकंड का समय लेती हैं और जब वे विपरीत दिशा में चलती हैं, तो वे एक-दूसरे को पार करने में 5 सेकंड का समय लेती हैं। दोनों रेलगाड़ियों की चाल क्या है ? [SSC CGL 19/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 180 km/h और 108 km/h
Solution: