समय ,चाल और दूरी

Total Questions: 50

11. दो व्यक्ति क्रमशः 18 km/h और 24 km/h की चाल से समान यात्रा करते हैं। यदि एक व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति से 20 मिनट अधिक लेता है, तो कुल यात्रा की दूरी (km में) कितनी है? [SSC CHSL 04/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) 24
Solution:

12. एक रेलगाड़ी एक स्टेशन P से दूसरे स्टेशन Q के लिए 6 p.m. पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत चाल से चलती है। एक अन्य रेलगाड़ी स्टेशन Q से स्टेशन P के लिए 8 p.m पर 105 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत चाल से चलती है। यदि इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 690 किलोमीटर है, तो दोनों रेलगाड़िया किस समय मिलेंगी? [SSC CHSL 03/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 11 p.m.
Solution:

13. एक लड़का साइकिल से अपने घर और स्कूल के बीच एक निश्चित दूरी तय करता है। 15 km/h की औसत चाल से साइकिल चलाते हुए वह 10 मिनट देर से पहुँचता है। हालांकि, 20 km/h की औसत चाल से, साइकिल चलाकर वह 5 मिनट पहले स्कूल पहुंच जाता है। उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 02/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (c) 15 km
Solution:

14. एक कार को एक कर्व (मोड) पर फिसलने से रोकने के लिए आवश्यक बल (पाउंड-बल में), कार के वजन (पाउंड में) और इसकी चाल के वर्ग (मील प्रति घंटे [mph] में) के अनुक्रमानुपाती है और कर्व (मोड) की त्रिज्या (फुट में) के व्युत्क्रमानुपाती है। मान लीजिए कि 550 फीट त्रिज्या के कर्व (मोड) पर फिसलने से रोकने के लिए 35 mph की चाल से चलने वाली 2750 पाउंड की कार के लिए 6125 पाउंड- बल की आवश्यकता है। 50 mph की चाल से चलने वाली 3600 पाउंड की कार को 750 फीट त्रिज्या वाले कर्व (मोड) पर फिसलने से रोकने के लिए कितने पाउंड बल की आवश्यकता होगी ? [SSC CGL 26/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (d) 12000
Solution:

15. एक चोर एक वस्तु चुराता है और 15 km/h की चाल से वहाँ से भाग जाता है। एक पुलिसकर्मी 4 मिनट के बाद घटना स्थल पर पहुंचता है और तुरंत चोर का पीछा करना शुरू कर देता है। पुलिसकर्मी द्वारा चोर का पीछा करना शुरू करने के 16 मिनट बाद दोनों के बीच 200 m का अंतर रहता है। घटना स्थल से कितनी दूरी पर पुलिसकर्मी चोर को पकड़ लेगा और पुलिसकर्मी की चाल (km/h में) क्या है ? [SSC CGL 25/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (b) 6 km; 18
Solution:

16. अनिल और तीरथ, दो बिंदुओं A और B जो एक-दूसरे से 192 km की दूरी पर हैं, के बीच गाड़ी चलाते हैं। अनिल ने 8:20 am पर बिंदु A से यात्रा शुरू की; उसने 64 km/h की चाल से गाड़ी चलाई; वह बिंदु B पर पहुंचा और तुरंत उसी चाल से A पर वापस आ गया। तीरथ ने 9:50 am पर बिंदु A से यात्रा शुरू की; उसने 96 km/h की चाल से गाड़ी चलाई; बिंदु B पर पहुंचा और तुरंत उसी चाल से A पर वापस आ गया। अनिल और तीरथ पहली बार एक दूसरे से किस समय मिले? [SSC CGL 21/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (a) 11:38 a.m.
Solution:

17. अनुज और अनूप को अपनी-अपनी कारों में स्थान A से स्थान B तक यात्रा करनी है। अनुज 70 km/h की चाल से कार चला रहा है और प्रत्येक 10 मिनट के 3 पड़ाव (halt) लेता है, जबकि अनुप 80 km/h की चाल से कार चला रहा है और प्रत्येक 15 मिनट के 4 पड़ाव (halt) लेता है। यदि अनुज को स्थान B तक पहुँचने में 8.5 घंटे लगते हैं, तो बताइए कि अनूप को स्थान B तक पहुँचने में कितना समय लगेगा? [SSC CGL 21/07/2023 (1st shift)]

Correct Answer: (a) 8 घंटे
Solution:

18. आनंद 5 घंटे के पहले अंतराल में 50 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी तय करता है। दूसरे अंतराल में उसने चाल में 20% की वृद्धि की, जिसके कारण उसने पहले अंतराल की तुलना में 20% अधिक दूरी तय की। वह तीसरे अंतराल को पहले दो अंतराल की औसत चाल से तय करता है और दूसरे अंतराल की दूरी की तुलना में 10% अधिक दूरी तय करता है। तीनों अंतरालों को पूरा करने में उसे कुल कितना समय (घंटों में) लगा? [SSC CGL 21/07/2023 (1st shift)]

Correct Answer: (a) 16
Solution:

19. एक कार 60 km/h की प्रारंभिक चाल से चलना शुरू करती है, इसकी चाल में हर घंटे 10 km/h की वृद्धि होती है। 1210 km की दूरी तय करने में उसे कितने घंटे लगेंगे? [Higher Secondary 30/06/2023 (Shift-2)]

Correct Answer: (d) 11
Solution:

20. दो स्थानों के बीच की दूरी 1200 km है। इस दूरी को तय करने के लिए, एक व्यक्ति X दूसरे व्यक्ति Y से 5 घंटे कम लेता है, जिसकी औसत गति x की तुलना में 40 km/h कम है। यात्रा को पूरा करने के लिए Y द्वारा लिया गया समय क्या है? [Higher Secondary 27/06/2023 (Shift - 3)]

Correct Answer: (d) 15 घंटे
Solution: