समय, तिथि, दिन एवं वर्ष (SCHEDULED TIME/DATE/DAY/YEAR) (TYPE – II) (1 to 37)

(TYPE – IV) = (36 to 37)

Total Questions: 37

21. संदीप घड़ी पहनता है। 6:00 pm पर उसकी घड़ी की मिनट वाली सुई उत्तर दिशा की ओर थी, तो घंटे वाली सुई किस दिशा की ओर होगी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) दक्षिण
Solution:

यदि 6:00 बजे घड़ी की मिनट वाली सुई उत्तर दिशा में है तो घंटे की सुई दक्षिण दिशा में होगा।

22. किस समय पर घड़ी की दर्पण छवि प्रातः 3:00 बजे का समय दर्शाती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.12.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) प्रातः 9:00 बजे
Solution:

अतः प्रातः 9:00 बजे घड़ी की दर्पण छवि प्रातः 3:00 बजे समय दर्शाती है।

23. अरुण ने विजय को एक घड़ी उपहार में दी, जो हर 3 मिनट में 5 सेकण्ड आगे बढ़ जाती है। उसे सुबह 7 बजे ठीक सेट किया गया था उसी दिन दोपहर घड़ी में सवा चार बज रहे थे। सही समय ज्ञात करें? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 4 बजे अपराहन
Solution:घड़ी प्रत्येक 3 मिनट अर्थात् 180 सेकेण्ड बाद 185 सेकेण्ड (180 + 5) प्रदर्शित करती है।

घड़ी 185 सेकेण्ड प्रदर्शित करती है 180 सेकेण्ड के बाद

घड़ी 1 सेकेण्ड प्रदर्शित करती है 180/185

घड़ी 3600 × 9 + 15 × 60 सेकेण्ड 180 प्रदर्शित करती है

180/185 × 33300 = 32400 सेकेण्ड

32400/3600 = 9 घंटा

घड़ी 7AM + 9 घंटा = 4PM को 4 : 15 का समय प्रदर्शित करेगी।

24. दोपहर 1:10:24 बजे घड़ी की घंटे व मिनट वाली सुई के द्वारा बनाया गया बृहत कोण कितना होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 332.8°
Solution:1 : 10 : 24 बजे घड़ी की घंटे व मिनट वाली सुई के बीच बना कोण

= 1 × 30 - 11/2 × 52/5

= 30 = 57.2 = 27.2°

(10 मिनट 24 सेकेण्ड = 10 + 24/60 = 52/5 मिनट)

= 27.2°

अतः बृहत कोण 360 - 27.2

= 332.8°

25. यदि एक घड़ी की घंटे वाली सूई 18° आगे घूमती है, तो उसी दौरान मिनट वाली सुई कितने डिग्री घूमेगी? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 14.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) 216
Solution:मिनट वाली सुई द्वारा बनाया गया कोण = 360°/30° × 18

= 12 × 18 = 216

या

1°/2 कोण बनाने में घंटे की सुई द्वारा लिया गया समय = 1 मिनट 18° कोण बनाने में घंटे की सुई द्वारा लिया गया समय = 36 मिनट

1 मिनट में मिनट की सुई द्वारा बनाया गया कोण = 6°

अतः 36 मिनट में मिनट की सुई द्वारा बनाया गया गया कोण = 36 × 6

= 216°

26. जब घड़ी में शाम के 5 : 49 का समय हो रहा हो तो घंटे और मिनट की सुई के बीच बने छोटे कोण का मान क्या होगा? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 17.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) 119.5°
Solution:5:49 बजे घंटे के सुई द्वारा बना कोण = 5 × 49/60 × 30

= 349/60 × 30

174.5°

मिनट की सुई द्वारा बना कोण = 49 × 6 = 294°

घंटे और मिनट की सुई के बीच का कोण = 294 - 174.5 = 119.5°

27. 2:13 P.M पर मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच निर्मित न्यून कोण का मान कितना होगा? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 20.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) 11.5°
Solution:2 : 13 P.M. पर घंटे की सुई द्वारा बना कोण =  2 × 13/60 × 30

= 133/60 × 30

= 133°/2 = 66.5°

2:13 pm पर मिनट की सुई द्वारा बना कोण = 13 × 6 = 78°

दोनों सुइयों के बीच का कोण

= 78° - 66.5° = 11.5°

28. एक सप्ताह में, एक घड़ी की दोनों सुईयाँ एक दूसरे के साथ कितनी बार समकोण बनाती हैं? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 21.08.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 308
Solution:प्रत्येक घंटे में दोनों हाथ दो बार समकोण पर होते हैं। 12 घंटे में वे 22 बार समकोण पर होते हैं। 24 घंटे में वे 44 बार समकोण पर होंगे। इसलिए एक सप्ताह में वे समकोण पर = 44 × 7 = 308 बार होंगे।

29. सुबह के 6 : 43 बजे घड़ी की घंटे की सूई और मिनट की सूई के बीच बने न्यून कोण का माप कितना होगा? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 29.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) 56.5°
Solution:6:43 बजे, घंटे की सुई द्वारा बना कोण 6 × 43/60 × 30

= 403/2 = 201.5°

43 मिनट में मिनट के सुई द्वारा बना कोण = 43 × 6 = 258°

घंटे की सुई तथा मिनट के सुई के बीच का कोण = 258 - 201.5° = 56.5

30. शाम के 4 : 52 बजने पर घंटे की सुई और मिनट की सुई द्वारा बनाए गए दो कोणों में से छोटा कोण कितनी डिग्री का होगा? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 166°
Solution:4: 52 बजे घंटे की सुई द्वारा बना कोण 4 × 52/60 × 30

= 4 × 13/15 × 30

= 73/15 × 30 = 146°

4 : 52 बजे मिनट की सुई द्वारा बना कोण = 52 × 6 = 312° अभीष्ट अंतर

= 312 - 146 = 166°

या

4 : 52 बजे मिनट तथ घंटे की सुई के बीच का कोण = 32 × 6- 52 × 1/2 = 192 - 26 = 166°