समय, तिथि, दिन एवं वर्ष (SCHEDULED TIME/DATE/DAY/YEAR) (TYPE – II) (1 to 37)

(TYPE – IV) = (36 to 37)

Total Questions: 37

31. एक घड़ी प्रत्येक घंटे में 5 मिनट पीछे हो जाती है और सोमवार प्रातः 6 बजे घड़ी सही समय पर सेट की गयी थी। यह दोबारा सही समय कब दिखायेगी? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) अगले रविवार प्रातः 6 बजे
Solution:पुनः सही समय दिखाने के लिए घड़ी 12 घंटे पीछे हो जानी चाहिए प्रश्नानुसार

5 मिनट पीछे होने में लगा समय = 1 घंटा

12 घंटे (= 12 × 60 मिनट पीछे होने) में लगा समय =  (1 × 12 × 60)/5 = 144 घंटे = 144/24 दिन = 6 संपूर्ण दिन

अतः सोमवार को 6 बजे घड़ी मिलाने के बाद वह सोमवार + 6 दिन = अगले रविवार 6 बजे सही समय बताएगी।

32. घंटे और मिनट के बीच 4 : 53 अपराह पर बनाए गए दो कोणों में से कौन सा छोटा होगा? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 04.09.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 171.5°
Solution:4:53 बजे घड़ी की मिनट की सुई तथा घंटे की सुई के बीच सबसे छोटी कोण

= 33 × 6 - 53 × 1/2

= 198 - 26.5 = 171.5°

33. रविवार को सुबह 8 बजे, एक घड़ी 5 मिनट पीछे पाई जाती है। इसके बाद यह बढ़ने लगती है और सोमवार को शाम 8 बजे, 5 मिनट तेज पाई जाती है। किस समय यह एकदम सही थी? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 31.05.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) सुबह 2 बजे, सोमवार
Solution:रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार शाम 8 बजे तक में कुल समय = 36 घंटा

36 घंटे में घड़ी द्वारा ली गयी बढ़त = 5 + 5 = 10 मिनट

5 मिनट के बढ़त के लिये लिए जाने 5 वाला समय = 5/10 × 36 = 18 घंटा घड़ी सही समय दिखाएगी

= रविवार 8 : 00 पूर्वाह्न + 18 घंटा

= सोमवार, 2 : 00 पूर्वाह्न पर

34. एक घड़ी 4 : 30 का समय दर्शाती है। यदि मिनट वाली सुई पूर्व की ओर इंगित करती है, तो घंटे वाली सुई किस दिशा में होगी? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 02.06.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) उत्तर पूर्व
Solution:प्रश्नानुसार, मिनट की सुई पूर्व दिशा में है, परन्तु वास्तव में दिशा ग्राफ के अनुसार यह दिशा दक्षिण में है। इसका मतलब यह है कि मिनट की सुई 90° घड़ी की दिशा में घूम रही है, इसलिए घंटे की सुई भी 90° घड़ी की दिशा में घूमेगी। घंटे की सुई उत्तर पूर्व दिशा में है।

35. 4.14 घंटों को घंटे, मिनट और सेकंड में लिखिए। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 4 घंटे, 8 मिनट, 24 सेकंड
Solution:4.14 घंटे

= 4 घंटे; 0.14 × 60 मिनट

= 4 घंटे; 8.4 मिनट

= 4 घंटे; 8 मिनट; 0.4 × 60 सेकंड

= 4 घंटे; 8 मिनट ; 24 सेकंड

36. दो क्रमागत लीप वर्षों के बीच x वर्ष का अधिकतम अंतर होता है। x का मान क्या है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 18.09.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 8
Solution:दो क्रमागत लीप वर्षों के बीच अधिकतम 8 वर्षों का हो सकता है। उदाहरणस्वरूप

= 1896 - 1904

37. 3 जनवरी, 2018 को बुधवार था। निम्नलिखित में से कौन से वर्ष में फिर 3 जनवरी को बुधवार होगा। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 10.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) 2024
Solution:प्रत्येक 6 या 11 वर्ष बाद कैलेण्डर की पुनरावृत्ति होती है।

अतः 2018 + 6 = 2024 में 3 जनवरी को बुधवार होगा।