समानार्थी एवं अनेकार्थी ( Part-2)

Total Questions: 50

11. 'सौमित्र' शब्द निम्न में से किसका समानार्थी है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) लक्ष्मण
Solution:'सौमित्र' शब्द लक्ष्मण का समानार्थी है। 'सौमित्र' का अर्थ 'सुमित्रा का पुत्र' है।

12. दिए गए विकल्पों में से 'सखा' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) मित्र
Solution:'सखा' के समानार्थी मित्र, सुहृद, दोस्त, सहचर आदि होते हैं।

13. निम्न में से 'शुभेच्छु' शब्द के समानार्थी शब्द का चयन कीजिए- [MPSI (SI) Exam, 06 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) शुभाकांक्षी
Solution:प्रश्नगत् विकल्पों में से शुभाकांक्षी 'शुभेच्छु' शब्द का समानार्थी शब्द है।

14. उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए शब्द का सही समानार्थी शब्द है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)]

'हिरण'

 

Correct Answer: (a) कुरंग
Solution:'हिरण' का समानार्थी शब्द 'कुरंग' है।

15. इनमें से 'हाथी' का समानार्थी शब्द कौन-सा नहीं है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) हस्त
Solution:'हाथी' का समानार्थी 'हस्त' नहीं है। यह 'हाथ' का समानार्थी है। शेष हाथी के समानार्थी हैं।

16. एक अर्थ शब्द के साथ ही लिखा है, दूसरा अर्थ बताइए। [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

'प्रमत्त स्वेच्छाचारी'

Correct Answer: (a) उन्मत्त
Solution:'प्रमत्त' का अर्थ 'स्वेच्छाचारी' होता है। इसका एक अर्थ 'उन्मत्त' भी होता है।

17. 'कनक धतूरा' [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) सोना
Solution:'कनक' का अर्थ 'धतूरा' होता है, इसका एक अर्थ 'सोना' भी होता है। सोना का पर्याय कनक है, पर धतूरा नहीं है।

18. निम्नलिखित में से समानार्थी जोड़ी को स्पष्ट कीजिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) पार्वती - महेश्वरी
Solution:'पार्वती-महेश्वरी' समानार्थी जोड़ी है। व्यावहारिक का विलोम अव्यावहारिक है। शेर का स्त्रीलिंग शब्द शेरनी है।

19. निम्न में से अनुपयुक्त समानार्थी जोड़ा पहचानिए। [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) बादल-नीर
Solution:विकल्प (a) समानार्थी शब्द के दृष्टिकोण से अनुपयुक्त है। 'नीर' का अर्थ 'जल' होता है। 'नीर' के स्थान पर 'नीरद' होना चाहिए, तब वह बादल का समानार्थी होगा।

20. समानार्थी शब्द की जोड़ी नहीं है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) निशा-निशाचर
Solution:'निशा-निशाचर' समानार्थी शब्द की जोड़ी नहीं है। निशा का अर्थ रात्रि है, जबकि निशाचर का अर्थ राक्षस होता है। सुमन-पुष्प, चारपाई-खटिया और पाठशाला-विद्यालय समानार्थी शब्द की जोड़ी हैं।