समानार्थी एवं अनेकार्थी ( Part-2)

Total Questions: 50

31. 'अज' का अर्थ नहीं है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2021]

Correct Answer: (c) मोती
Solution:'अज' का अर्थ 'मोती' नहीं है, जबकि जिसका जन्म न हो, दशरथ के पिता, ब्रह्मा, विष्णु, शिव 'अज' के अनेकार्थी शब्द हैं।

32. 'अक्ष' का अर्थ नहीं होता है - [DSSSB T.G.T.-2018]

Correct Answer: (d) पृथ्वी
Solution:'अक्ष' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ आँख, सर्प तथा धुरी शब्द होते हैं; जबकि पृथ्वी इसका अर्थ नहीं है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

'गो' शब्द के अर्थ- बाण, पृथ्वी, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, सरस्वती, सूर्य, बैल इत्यादि।

33. 'अजिरा' का अर्थ नहीं है- [M.P. Professional Exam.12.12.2017]

Correct Answer: (d) आँगन
Solution:अजिरा का अर्थ 'दुर्गा' इन्द्राणी तथा गौतमी होता है, जबकि अजिर का अर्थ आँगन होता है।

34. 'अरण्य' का अर्थ है - [M.P. Professional Exam.12.12.2017]

Correct Answer: (a) कानन
Solution:अरण्य का अर्थ कानन या जंगल होता है। वन के लिए भी अरण्य शब्द का प्रयोग किया जाता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

द्रोण का अर्थ- कौआ तथा द्रोणाचार्य होता है।

जड़ का अर्थ- मुर्ख, कारण तथा मूल होता है।

35. 'अंक' शब्द का अर्थ नहीं होता है- [UP CSAT Exam 2019]

Correct Answer: (d) अंग
Solution:'अंक' शब्द का अर्थ गोद, चिह्न तथा संख्या होता है। अंक शब्द का अर्थ 'अंग' नहीं होता है।

36. 'अंक' का अनेकार्थक शब्द निम्नलिखित में से किस विकल्प में है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) संख्या
Solution:'अंक' अनेकार्थी शब्द है जिसके अर्थ हैं- संख्या, चिह्न, निशान, नाटक का एक खण्ड या अंक, गोद, अँकवार, भाग्य, अध्याय इत्यादि।

37. 'अमृत' शब्द का अर्थ नहीं है- [M.P. Professional Exam.12.12.2017]

Correct Answer: (c) गंगा-जल
Solution:पीयूष, सुधा, अमिय, 'अमृत' के पर्यायवाची हैं, जबकि गंगा-जल इससे भिन्न है।

38. 'अप्रतिम' शब्द का अर्थ दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) बेजोड़
Solution:'अप्रतिम' शब्द का अर्थ 'बेजोड़' होता है।

39. 'अंक' शब्द के अनेकार्थी शब्द-समूह का चयन कीजिए - [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (b) गोद, संख्या, अध्याय
Solution:'अंक' के अनेकार्थी शब्द गोद, संख्या, अध्याय, चिह्न आदि होते हैं।

40. आँच का अर्थ है- [MPSI (SI) Exam, 28th Oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) गर्मी, लपट, हानि
Solution:'आँच' स्त्रीलिंग जाति का संज्ञा शब्द है। गर्मी, लपट और हानि इसके शाब्दिक अर्थ हैं।