समानार्थी एवं अनेकार्थी ( Part-3)

Total Questions: 38

1. 'जड़' का अर्थ हैः [MPSI (SI) Exam, 29th Oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) मूल, कारण, मूर्ख
Solution:मूल, कारण, मूर्ख, अनभिज्ञ, अचेतन, बहरा इत्यादि 'जड़' शब्द के अर्थ हैं।

2. अनेकार्थी शब्द 'नाग' का निम्नलिखित में से एक अर्थ है- [Revenue InspExam -2014 (IInd Paper, Part-I G.I.C (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) हाथी
Solution:प्रश्नगत् विकल्पों में अनेकार्थी शब्द 'नाग' का एक अर्थ 'हाथी' है। नाग के अनेकार्थी शब्द हैं-साँप, पर्वत, बादल, वायु का एक भेद। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

3. निम्न में से 'नाग' का अनेकार्थक शब्द क्या होगा ? [DSSSB Asst T. Gr. III, 2024]

Correct Answer: (d) बादल
Solution:'नाग' शब्द के अनेकार्थी साँप (सर्प), हाथी, पर्वत, बादल आदि हैं। 'नाग' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसका स्त्रीलिंग 'नागिन' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

सारंग के अन्य अनेकार्थी शब्द

→ एक प्रकार का मृग, जल, वस्त्र

→कोयल (कोकिल), समुद्र

→बाज, सिंह, हंस, केश

→ सूर्य, शंख, आभूषण, स्त्री

→मोर, सर (तालाब), मेंढक

→चातक, कर्पूर, दीपक, कामदेव

→हाथी, घोड़ा, भ्रमर, चन्द्रमा, पुष्प

4. नग का अनेकार्थक शब्द नहीं है - [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) हाथी
Solution:'नग' के अनेकार्थी शब्द पर्वत, सूर्य, सर्प, वृक्ष हैं। 'हाथी' 'नग' का अनेकार्थक शब्द नहीं है।

5. अनेकार्थक शब्द 'पानी' के लिए निम्न में से गलत विकल्प का चयन कीजिए- [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) संजीवनी
Solution:इज्जत, चमक, जल, चरित्र, मर्यादा इत्यादि पानी के अनेकार्थक शब्द हैं, परन्तु संजीवनी नहीं।

6. 'पक्ष' का अर्थ है- [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (a) पंख, ओर
Solution:'पक्ष' संस्कृत भाषा का पुल्लिंग वर्ग का संज्ञा शब्द है। पंख, ओर, तरक और पार्श्व इत्यादि इसके अर्थ हैं।

7. नीचे दिए गए रेखांकित पद का अनेकार्थ शब्द लिखिए। आजकल के घरों में एक सुसज्जित कक्ष अवश्य होता है। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) बैठक
Solution:दिए गए विकल्पों में से सटीक विकल्प 'बैठक' ही है, जिसे आजकल के घरों में सुरुचिपूर्ण ढंग से व्यवस्थित करने का चलन है। शेष विकल्पों में अन्तःपुर एवं खाना खान वर्तमान घरों में नहीं होते हैं। कमरा सुसज्जित हो भी सकता है, नहीं भी।

8. 'भव' का अनेकार्थक शब्द नहीं है: [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) सम्मान
Solution:'भव' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- शिव (महादेव), मेघ/बादल, कुशल, संसार, सत्ता, कामदेव इत्यादि। 'सम्मान' भव का अनेकार्थी शब्द नहीं है।

9. इनमें मूक का अनेकार्थक शब्द कौन-सा नहीं है? [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) शान्त
Solution:'मूक' के अनेकार्थक शब्द हैं-चुप, विवश, गूँगा। 'शान्त' इसका अनेकार्थक शब्द नहीं है।

10. निम्नलिखित में से 'भाग' शब्द का अनेकार्थी शब्द किस विकल्प में नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (d) भागना
Solution:'भाग' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- बाँटना, हिस्सा, ब्याज  इत्यादि। 'भागना' भाग का अनेकार्थी शब्द नहीं है। भाग संज्ञा पुल्लिंग तत्सम शब्द है।