समानार्थी एवं अनेकार्थी ( Part-3)

Total Questions: 38

11. 'वर्ण' का अर्थ नहीं होता है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (d) सुन्दर
Solution:'वर्ण' शब्द का अर्थ 'सुन्दर' नहीं होता है। अक्षर, रंग और जाति वर्ण के अर्थ को प्रकट करते हैं।

12. 'लक्ष्य' का अनेकार्थक शब्द है- [UPTET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (a) निशाना, उद्देश्य
Solution:निशाना, उद्देश्य, ध्येय इत्यादि 'लक्ष्य' के अनेकार्थी शब्द हैं।

13. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ 'लहर' नहीं है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) दुकूल
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से 'दुकूल' का अर्थ 'लहर' नहीं है, बल्कि इसका अर्थ वस्त्र/कपड़ा होता है। शेष तीनों-तरंग, हिलोर और वीची/वीचि लहर के पर्यायवाची शब्द हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

14. 'सुधा' का अनेकार्थक शब्द क्या है? [UPTET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (b) अमृत, पानी
Solution:अमृत, पानी, मकरन्द, रस, मधु 'सुधा' के अनेकार्थी शब्द हैं।

15. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द 'सारंग' का अर्थ नहीं है? [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) शहद
Solution:'सारंग' का अर्थ 'शहद' नहीं है। 'सारंग' के अर्थ हैं-पपीहा, कामदेव, राजहंस, कोयल, मोर, बाज, सिंह, घोड़ा, हाथी, मृग, भौंरा, धनुष, बादल आदि।

16. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द 'सारंग' का अर्थ नहीं है? [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) शहद
Solution:'सारंग' का अर्थ 'शहद' नहीं है। 'सारंग' के अर्थ हैं-पपीहा, ह कामदेव, राजहंस, कोयल, मोर, बाज, सिंह, घोड़ा, हाथी, मृग, भौंरा, धनुष, बादल आदि।

17. 'सर्प', 'मेघ', 'हरिण' किस शब्द के अनेकार्थी हैं? [UPP, 31 अगस्त, 2024 Shift-I]

Correct Answer: (c) सारंग
Solution:सर्प, मेघ तथा हरिण (हिरन) शब्द सारंग के अनेकार्थी शब्द हैं। सारंग संज्ञा पुल्लिंग शब्द है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

सारंग के अन्य अनेकार्थी शब्द

→ एक प्रकार का मृग, जल, वस्त्र

→ कोयल (कोकिल), समुद्र

→ बाज, सिंह, हंस, केश

→ सूर्य, शंख, आभूषण, स्त्री

→ मोर, सर (तालाब), मेंढक

→ चातक, कर्पूर, दीपक, कामदेव

→ हाथी, घोड़ा, भ्रमर, चन्द्रमा, पुष्प

18. निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द 'सर' का अर्थ है? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (b) तालाब
Solution:'सर' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- तालाब, सिर तथा पराजित। हरि तथा अक्ष के अर्थ 'सर्प अनेकार्थी शब्द हैं।

'अर्क' भी अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- सूर्य, इन्द्र, ताँबा, स्फटिक, विष्णु, पण्डित आदि। जलघर शब्द बादल तथा समुद्र दोनों का अर्थ देता है।

19. 'द्रोण' का अर्थ है- [MPSI (SI) Exam, 29th Oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) द्रोणाचार्य, कौआ
Solution:द्रोणाचार्य, कौआ, पत्ते का दोना, लकड़ी का रथ, बिच्छू इत्यादि 'द्रोण' शब्द के अर्थ हैं।

20. सर्प, मेंढक, सिंह, घोड़ा, वानर, हाथी आदि को समझाने वाला शब्द है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) हरि
Solution:'हरि' शब्द अनेकार्थी है, जिसके अर्थ हैं- सर्प, मेंढक, सिंह, घोड़ा, वानर, हाथी आदि।