समानार्थी एवं अनेकार्थी ( Part-3)

Total Questions: 38

21. 'हरि' शब्द का अनेकार्थी शब्द किस विकल्प में नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) दूध
Solution:'हरि' अनेकार्थी शब्द है, जो विष्णु, इन्द्र, सर्प, मेंढक, सिंह, घोड़ा, सूर्य, चाँद, तोता, वानर, यमराज, हरा रंग, कामदेव, हाथी, पहाड़, शिव, ब्रह्मा, हवा इत्यादि के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है। इस प्रकार 'दूध' हरि का अनेकार्थी शब्द नहीं है।

22. निम्नलिखित में से सही अनेकार्थक शब्द-युग्म का चयन कीजिए: [MP. PCS (C-SAT) EXAM, 2022]

Correct Answer: (a) हरि - बन्दर
Solution:'हरि-बन्दर' सही अनेकार्थक शब्द-युग्म है। अतिथि के अनेकार्थी शब्द हैं बिना तिथि का, आगन्तुक। खर के अनेकार्थी शब्द हैं- गधा, तिनका, एक राक्षस, दृष्ट इत्यादि। कनक के अनेकार्थी हैं - सोना, धतूरा।

23. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द अनेकार्थी हैं? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

1. दल, अनी, रिपु

2. कर, श्रद्धा, खग

3. अनन्त, कल, कर

4. दल, गुरु, पतंग

Correct Answer: (a) 3,4
Solution:अनन्त, कल, कर, दल, गुरु तथा पतंग अनेकार्थी शब्द हैं।

अनन्त असीम, आकाश, विष्णु इत्यादि।

कल मशीन, शान्ति, पुर्जा, मधुर ध्वनि, सुन्दर, बीता हुआ दिन इत्यादि।

कर हाथ, सूँड़, टैक्स, किरण इत्यादि।

दल पत्र, पत्ता, पार्टी, समूह, सेना की टुकड़ी इत्यादि।

गुरु - दीर्घवर्ण, अध्यापक, शिक्षक, बड़ा, श्रेष्ठ इत्यादि।

पतंग पक्षी, सूर्य, टिड्डी, गेंद, नाव इत्यादि।

24. निम्नलिखित में से बेमेल शब्द-युग्म छाँटिए : [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) लक्ष - उद्देश्य
Solution:'कटक' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- सेना, दल, फौज, चक्र, पहिया, सोना, समुद्र इत्यादि।

'तरणि' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- सूर्य, सूर्य की किरण, आक, मदार इत्यादि।

प्रतीप के अर्थ उल्टा, विपरीत, विरोधी इत्यादि होते हैं। लक्ष के अर्थ-एक लाख, सौ हजार, चिह्न इत्यादि होते हैं, जबकि लक्ष्य का अर्थ उद्देश्य होता है। इस प्रकार विकल्प (d) बेमेल शब्द युग्म है।

25. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अनेकार्थी शब्द 'भेद' से सम्बद्ध नहीं है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (d) मूल्य
Solution:'भेद' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- प्रकार, भिन्नता तथा रहस्य। 'मूल्य' भेद का अनेकार्थी शब्द नहीं है।

उदाहरण (1) संज्ञा के कितने भेद हैं-(प्रकार)।

(2) राम और श्याम की पुस्तकों में भेद है- (भिन्नता)।

(3) मोहन आपका भेद जानता है- (रहस्य)।

26. निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ है? दिए गए विकल्पों में से जो शब्द का सही अर्थ नहीं है, उसे उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'अज'

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:'अज' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- बकरा, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, दशरथ के पिता इत्यादि।

27. निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ है? दिए गए विकल्पों में से जो शब्द का सही अर्थ नहीं है, उसे उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'अर्थ'

Correct Answer: (c) अक्षर
Solution:'अर्थ' अनेकार्थी शब्द है। धन, मतलब, कारण इत्यादि 'अर्थ' के ही अनेकार्थक हैं।

28. निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ है? दिए गए विकल्पों में से जो शब्द का सही अर्थ नहीं है, उसे उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

'हरि'

Correct Answer: (c) महावीर
Solution:'हरि' शब्द अनेकार्थी है, जिसके अर्थ हैं- विष्णु, मेंढक, इन्द्र, सर्प, सिंह, घोड़ा, सूर्य, तोता, वानर, यमराज, शिव, ब्रह्मा, हंस, हाथी, पहाड़, कामदेव इत्यादि। इस प्रकार महावीर 'हरि' का अनेकार्थी शब्द नहीं है।

29. निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ है? दिए गए विकल्पों में से जो शब्द का सही अर्थ नहीं है, उसे उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

'उत्तर'

Correct Answer: (b) उल्टा
Solution:'उत्तर' शब्द अनेकार्थी है, जिसके अर्थ हैं- उत्तर दिशा, हल (प्रश्न का हल), जवाब इत्यादि। इस प्रकार 'उल्टा' शब्द उत्तर का अनेकार्थी नहीं है।

30. निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ है? दिए गए विकल्पों में से जो शब्द का सही अर्थ नहीं है, उसे उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

'जलज'

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:'जलज' शब्द अनेकार्थी है, जिसके अर्थ हैं- कमल, मोती, शंख, मछली, चन्द्रमा, सेवार इत्यादि। जल में जन्म लेने वाली प्रत्येक चीज को जलज कहा जाएगा। नक्षत्रों में भी कुछ नक्षत्र जलज होते हैं।