समानार्थी एवं अनेकार्थी

परिभाषा

Total Questions: 50

11. दिए गए विकल्पों में से 'उत्कण्ठा' के समानार्थी शब्द कौन-से हैं? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) उत्सुकता, अभिलाषा
Solution:'उत्कण्ठा' का समानार्थी उत्सुकता तथा अभिलाषा होता है।

12. दिए गए विकल्पों में से 'ऊर्जा' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) शक्ति
Solution:'ऊर्जा' का समानार्थी 'शक्ति' है।

13. दिए गए विकल्पों में से 'एषणा' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) अभिलाषा
Solution:'एषणा' का समानार्थी शब्द 'अभिलाषा' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

14. इनमें से कौन-सा शब्द 'कादम्बरी' का समानार्थी नहीं है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) लक्ष्मी
Solution:'कादम्बरी' के समानार्थी शब्दों में मैना, सरस्वती, मदिरा, कोयल इत्यादि हैं; जबकि 'लक्ष्मी' इसका समानार्थी शब्द नहीं है।

अन्य महत्त्वपूर्ण समानार्थी शब्द

संकोच - हिचक, शर्म, लाज, झेंप

शून्य - खाली, रहित, रिक्त, विहीन

सहेली - आली, सखी, सजनी, सहचरी

15. कौन-सा शब्द 'केसर' का समानार्थी शब्द नहीं है? [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (a) कदली
Solution:'कदली' केला शब्द का पर्याय व समानार्थी है, जबकि कश्मीरज, कुमकुम तथा जाफरान 'केसर' शब्द के समानार्थी हैं।

16. इनमें से कौन-सा शब्द 'कनक' का समानार्थी नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) मक्का
Solution:'कनक' का समानार्थी 'मक्का' नहीं है। कनक के समानार्थी हैं-सोना, धतूरा, गेहूँ आदि।

17. समानार्थी शब्द लिखिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

'कुबेर'

 

Correct Answer: (a) धनराज
Solution:'कुबेर' के समानार्थी शब्द हैं किन्नरेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराजा, धनराज आदि।

18. दिए गए विकल्पों में से 'किल्विष' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) पाप
Solution:'किल्विष' का समानार्थी 'पाप' होता है।

19. दिए गए विकल्पों में से 'किशोर' का समानार्थी शब्द कौन है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) तरुण
Solution:'किशोर' का समानार्थी शब्द 'तरुण' है। अन्य विकल्प इससे भिन्न हैं।

20. निम्न में से कौन-सा 'कोकिला' का समानार्थी शब्द नहीं है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) मधुकरी
Solution:'मधुकरी' कोकिला का समानार्थी शब्द नहीं है। शेष कोकिला के समानार्थी शब्द हैं। 'मधुकरी' के दो अर्थ हैं- भिक्षा एवं भ्रमरी।